Joindia
सिटीमुंबई

Fire: बान्द्रा में ‘मन्नत’ के पास हाइराइज बिल्डिंग में लगी आग, झुलसे कई लोग

bandra

बान्द्रा के पॉस इलाके बैंडस्टैंड के पास 21 मंजिला हाइराइज इमारत के 14 वे मंजिले पर सोमवार की रात 7:45 बजे भयंकर आग लग गई। आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड के लगभग 30 कर्मचारियों के साथ दर्जनभर गड़िया पहुंची। यह इमारत फिल्म अभिनेता शाहरुख खान के निवास स्थान मन्नत बंगले के ठीक बगल में है। आग की घटना की जानकारी रात 8:05 बजे फायर ब्रिगेड को पता चली और सवा 8 बजे तक दमकल विभाग के लोग वहां पहुंच गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बांद्रा पश्चिम में बैंडस्टैंड के पास जीवेश बिल्डिंग में आग लगी है। हाईराइज बिल्डिंग के 14 मंजिले पर यह लगी है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि आग लगने से कई लोग झुलस गए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेज गया है। मौके पुलिस, अस्पताल की टीम और अन्य लोग उपस्थित हुए।

Related posts

Eknath shinde vs Uddhav Thackeray: निष्ठा के आगे धन–सत्ता फेल, शिवसेना कभी खत्म नहीं होगी: उद्धव ठाकरे का हुंकार

Deepak dubey

बांद्रा और कुर्ला रेलवे स्टेशन को मेट्रो से जोड़ने की झूठी जानकारी देकर कुर्ला-बांद्रा रेलवे लिंक रद्द कर दिया गया, MMRDA का फर्जीवाडा , RTI से हुआ खुलासा

Deepak dubey

Photo shoot in the raging sea was costly, video of mother’s death captured in child’s mobile phone:उफनते समुद्र में फोटो शूट कराना पड़ा महंगा, बच्चे के मोबाइल फोन में कैद हुआ मां की मौत का वीडियो

Deepak dubey

Leave a Comment