By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: बांद्रा और कुर्ला रेलवे स्टेशन को मेट्रो से जोड़ने की झूठी जानकारी देकर कुर्ला-बांद्रा रेलवे लिंक रद्द कर दिया गया, MMRDA का फर्जीवाडा , RTI से हुआ खुलासा
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » बांद्रा और कुर्ला रेलवे स्टेशन को मेट्रो से जोड़ने की झूठी जानकारी देकर कुर्ला-बांद्रा रेलवे लिंक रद्द कर दिया गया, MMRDA का फर्जीवाडा , RTI से हुआ खुलासा

सिटीकल्याणठाणेनवीमुंबईमुंबई

बांद्रा और कुर्ला रेलवे स्टेशन को मेट्रो से जोड़ने की झूठी जानकारी देकर कुर्ला-बांद्रा रेलवे लिंक रद्द कर दिया गया, MMRDA का फर्जीवाडा , RTI से हुआ खुलासा

Deepak dubey
Last updated: December 5, 2022 10:23 am
Deepak dubey
Published: December 5, 2022
Share
mmrda 1 1 1 1
SHARE

मुंबई। कुर्ला-बांद्रा रेलवे लिंक और ई और जी ब्लॉक में रेलवे स्टेशन के प्रस्ताव को रद्द कर दिया गया और निजी डेवलपर्स को लाभ पहुंचाने के लिए बांद्रा और कुर्ला रेलवे स्टेशन को मेट्रो कनेक्शन के बारे में झूठी जानकारी देकर सरकार और मुंबईकरों को धोखा दिया हैं। एमएमआरडीए अधिकारियों की जांच कर एफआईआर दर्ज करे एवं बांद्रा- कुर्ला रेलवे लाइन को फिर से खींचने और ई और जी ब्लॉक में रेलवे स्टेशनों की बहाली की मांग आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने की है। आरटीआई से एमएमआरडीए द्वारा किए गए ऐसे फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हुआ है।

Advertisement

एमएमआरडीए कुर्ला-बांद्रा रेलवे लाइन की ड्राइंग एवं ई और जी ब्लॉक में रेलवे स्टेशन के प्रस्ताव को रद्द करने के लिए 22 फरवरी 2011 को अधिसूचना प्रकाशित की। 14 मार्च, 2011 को अनिल गलगली के अथक सेवा संघ के माध्यम से एमएमआरडीए को लिखित रूप में आपत्तियां प्रस्तुत की और तदनुसार सुनवाई समाप्त हो गई। सोमवार 30 मई 2010 को एमएमआरडीए कार्यालय में पीआरके मूर्ति की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने सुनवाई की। सुनवाई के बाद पीआरके मूर्ति, डी संपतकुमार और पीजी गोडबोले की योजना समिति ने सरकार को एक रिपोर्ट भेजी जिसमें 3 सिफारिशें की गईं। इसमें बांद्रा कुर्ला के स्वीकृत योजना प्रस्तावों में से बांद्रा-कुर्ला रेलवे लाइन को हटाना। बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स के “ई” और “जी” ब्लॉक में “रेलवे स्टेशन” के भूमि उपयोग को “वाणिज्यिक” किया जाए । बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में ड्राइव-इन-थिएटर के दक्षिण-पूर्व क्षेत्र में ट्रैक्शन सब स्टेशन के 4210 वर्ग मीटर प्लॉट के प्रस्तावित उपयोग को “ट्रैक्शन सबस्टेशन” के बजाय “वाणिज्यिक” में बदला जाए ।

एमएमआरडीए ने एक पत्र के माध्यम से योजना समिति की रिपोर्ट सरकार को सौंपी गई थी। इस रिपोर्ट में अनिल गलगली द्वारा उठाई गई आपत्तियों से अवगत कराया गया कि गठित योजना समिति ने प्रस्तावित (चारकोप-बांद्रा-मानखुर्द) मेट्रो लाइन को बीकेसी से गुजरने और बांद्रा को कुर्ला स्टेशन से जोड़ने पर विचार किया गया हैं। बांद्रा-कुर्ला रेल लिंक ड्राइंग के बहुत करीब है। चूंकि करीब 2 रेलवे लाइनों की कोई आवश्यकता नहीं है, योजना समिति ने बीकेसी के अनुमोदित योजना प्रस्तावों से बांद्रा-कुर्ला रेलवे लाइन को हटाने की सिफारिश की है। साथ ही सरकार ने 23 जून 2000 को जब 7वीं रेलवे लाइन को रद्द करने की मंजूरी दी थी उस समय उल्लेख किया गया था कि बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के ब्लॉक ई और जी में एक प्रस्तावित रेलवे स्टेशन है। अब प्रस्तावित रेलवे स्टेशन व बांद्रा-कुर्ला रोड की ड्राइंग को निरस्त करते हुए प्रस्तावित 5 हजार वर्ग मीटर जमीन जो ट्रैक्शन सबस्टेशन के लिए आरक्षित थी उसमें से 4210 वर्ग मीटर को अलग किया।

अनिल गलगली के मुताबिक प्लानिंग कमेटी के सदस्यों और मेट्रोपॉलिटन कमिश्नर ने मेट्रो को बांद्रा और कुर्ला रेलवे स्टेशनों से जोड़ने की झूठी जानकारी देकर उनके साथ, सरकार और मुंबई की जनता के साथ धोखा किया है। इसमें एमएमआरडीए के महानगर आयुक्त ने प्रमुख सचिव-1, नगर विकास, मुंबई रेल विकास निगम, प्रमुख सचिव, पर्यावरण को झूठी जानकारी दी है। इस झूठी सूचना के आधार पर 1 अक्टूबर 2018 को अधिसूचना जारी की गई थी। अधिसूचना में मेट्रो को बांद्रा और कुर्ला रेलवे स्टेशनों से जोड़ने की झूठी सूचना का उल्लेख है जो वर्तमान में मौजूद नहीं है। इस वजह से इस अधिसूचना को भी रद्द करना जरूरी है।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, मुख्य सचिव व प्रमुख सचिव नगर विकास को अनिल गलगली द्वारा भेजे पत्र में शहरी विकास विभाग द्वारा एक अक्टूबर 2018 को जारी अधिसूचना को रद्द करने की मांग की है। कुर्ला-बांद्रा रेलवे लाइन की ड्राइंग एवं ई और जी ब्लॉक में रेलवे स्टेशन को पूर्ववत करे। निजी लोगों की मदद के लिए सरकार को झूठी सूचना देकर ठगी करने वाले एमएमआरडीए के आयुक्तों और योजना समिति के सदस्यों पर मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए। इसके कारण एमएमआरडीए को हुए वित्तीय नुकसान की भरपाई संबंधित आयुक्तों और योजना समिति के सदस्यों से की जानी चाहिए।

अनिल गलगली कहते हैं कि आज मध्य और पश्चिम रेलवे को जोड़ने वाला कोई सीधा मार्ग नहीं है। यह परियोजना बहुत महंगी नहीं है और आज हर साल 3 करोड़ से अधिक यात्री कुर्ला और बांद्रा के बीच यात्रा करते हैं। अगर यह रूट बन जाता है तो दादर में भीड़भाड़ भी कम होगी और रोजाना आने-जाने वालों को राहत मिलेगी। भारतीय रेलवे सस्ती और किफायती है और इससे आम नागरिकों को फायदा होगा। आज बीकेसी में मजदूर वर्ग के लोगों की एक बड़ी आबादी है जो इस कड़ी से लाभान्वित होंगे। परियोजना पर ज्यादा खर्च नहीं होगा एवं समय और ईंधन की बचत होगी। इस संबंध में सभी राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों ने समय-समय पर मांग भी की है। इससे पूर्व 15 नवंबर 2018 को मुख्यमंत्री कार्यालय में बैठक कर सकारात्मक निर्णय लिया गया था। इस बैठक से पहले एक अधिसूचना जारी की गई थी। इससे नगर विकास विभाग के अवर सचिव प्रदीप गोहिल की भूमिका संदिग्ध होने का जिक्र अनिल गलगली ने किया है।

व्यावसायिक उपयोग निजी डेवलपर्स के लाभ के लिए है और लाखों मुंबईकरों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। इसके बजाय, अगर सरकार ने बांद्रा-कुर्ला रेल लिंक के निर्माण को प्राथमिकता दी होती और इसे रेलवे प्रशासन के साथ आगे बढ़ाया होता, तो पहली बार पश्चिम और मध्य क्षेत्रों को जोड़ने वाला रेल लिंक मुंबईकरों के लिए उपलब्ध होता और इस तरह एक यहां मौजूदा ढहती सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था का नया विकल्प उपलब्ध हो जाता था। फर्जी सूचना फैलाकर रेलवे लाइन की योजना को रद्द कर दिया गया क्योंकि एमएमआरडीए के आला अधिकारी निजी डेवलपर्स को लाभ पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे।

शिंदे सरकार ने खोया भरोसा, आदित्य ठाकरे का शिंदे पर हल्ला बोल
CRIME: बंदूक की नोक पर नाबालिग की धर्म परिवर्तन की कोशिश, दो युवकों को किया गिरफ्तार
Girls Hostel: गर्ल्स हॉस्टल में अब तैनात रहेंगी महिला सुरक्षा रक्षक, लांड्री व अन्य पूरक सेवाओं के लिए केवल महिला आपूर्तिकर्ता
Panvel school controversy: पनवेल स्कूल में गंदगी का सबक: छात्राओं से बाथरूम में धुलवाई गई थालियां, वीडियो वायरल, 3 निलंबित
गणेश चतुर्थी पर गणराया के चरणों में चढ़ाएं “एक नोटबुक, एक कलम”
TAGGED:#metrobandracentral railwaykurlaMaharashtra newsmumbai news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
IMG 20230525 WA0008
कल्याणक्राइमठाणेनवीमुंबईमुंबई

गडकरी से फिरौती मांगने वाले जयेश ने असम में ली थी बम बनाने की ट्रेनिंग, बेलगाम जेल में दाऊद गैंग में शामिल

Deepak dubey
Deepak dubey
May 25, 2023
ऐसा क्यों कहा जाता है कि बच्चे तीस की उम्र में पैदा हो जाने चाहिए? जानें उम्र और फर्टिलिटी कनेक्शन
Radheshyam Mopalwar: तीन पत्नी और अथाह संपत्ति, कौन है ये महाराष्ट्र का भ्रष्ट अधिकारी, भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस का माना जाता है करीबी, मोदी भी लगा चुके हैं आरोप
Government uniform scam: 105 करोड़ की गड़बड़ी पर मंत्री का बचाव, विपक्ष ने की स्वतंत्र जांच की मांग”
Drone, 500 GB data and bomb making circuit recovered by ATS from arrested terrorists flat:ड्रोन, 500 जीबी डेटा और बम बनाने का सर्किट, गिरफ्तार आतंकियों के फ्लैट से एटीस ने बरामद
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?