By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Question on the quality of Prasad of Siddhivinayak temple: सिद्धिविनायक मंदिर के प्रसाद में चूहे के बच्चे मिलने का मामला, एफडीए करेगी जांच
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Question on the quality of Prasad of Siddhivinayak temple: सिद्धिविनायक मंदिर के प्रसाद में चूहे के बच्चे मिलने का मामला, एफडीए करेगी जांच

आध्यात्ममुंबई

Question on the quality of Prasad of Siddhivinayak temple: सिद्धिविनायक मंदिर के प्रसाद में चूहे के बच्चे मिलने का मामला, एफडीए करेगी जांच

Deepak dubey
Last updated: September 25, 2024 4:08 am
Deepak dubey
Published: September 25, 2024
Share
SHARE

मुंबई। मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर(Famous Siddhivinayak Temple in Mumbai)के प्रसाद में चूहे के बच्चे मिलने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बवाल मच गया है। भक्तों में आक्रोश की लहर है, वहीं मंदिर प्रशासन ने इस दावे को सिरे से खारिज किया है। एफडीए (खाद्य एवं औषधि प्रशासन) ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए मंदिर के प्रसाद की गुणवत्ता की जांच और ऑडिट का आदेश दिया है।

Advertisement

वीडियो में एक ट्रे में सील पैक प्रसाद दिखाई दे रहा है, जिसमें एक पैकेट में चूहे के बच्चे नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यह प्रसाद सिद्धिविनायक मंदिर का है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद मुंबई के नागरिकों ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए मंदिर प्रशासन पर सवाल खड़े किए हैं।

सिद्धिविनायक गणपति मंदिर ट्रस्ट ने इस वीडियो को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। ट्रस्ट के अनुसार, “जहां प्रसाद तैयार किया जाता है, वह स्थान बेहद साफ-सुथरा और सुरक्षित है। हम प्रसाद में प्रयुक्त सामग्री, जैसे घी और काजू, का परीक्षण मुंबई मनपा की लैब में करवाते हैं और केवल शुद्ध सामग्री का ही उपयोग करते हैं।” उन्होंने कहा कि प्रसाद को लेकर फैलाई जा रही इस तरह की अफवाहों का कोई आधार नहीं है।

एफडीए के प्रभारी अतिरिक्त आयुक्त डॉ. गहाने ने बताया कि वीडियो के वायरल होने के बाद मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। एफडीए के अधिकारी मंदिर में प्रसाद की गुणवत्ता और उत्पादन प्रक्रिया की जांच करेंगे। साथ ही, मंदिर का ऑडिट भी किया जाएगा ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि भक्तों को मिलने वाला प्रसाद पूरी तरह से शुद्ध और सुरक्षित है।

सिद्धिविनायक मंदिर में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। इस घटना ने मंदिर की प्रतिष्ठा पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है। एफडीए की जांच के नतीजे के बाद ही सच्चाई सामने आ सकेगी। तब तक, मंदिर प्रशासन ने भक्तों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर विश्वास न करें और जांच के नतीजों का इंतजार करें।

Clean-up marshals Mumbai: जुर्माने के नाम पर गुंडागर्दी नहीं चलेगी, BMC ने मार्शल्स को दिखाया बाहर का रास्ता
BJP 65 Plus Seats Navi Mumbai: नवी मुंबई में बीजेपी 65 से अधिक सीटों पर करेगी काबिज, महायुति को मिल रही निर्णायक बढ़त
मुंबई उद्घाटन समारोह
Drunck and Drive Campaign: चार दिन में 325 शराबियों पर यातायात पुलिस की कार्रवाई, यातायात पुलिस का ड्रंक एंड ड्राइव विशेष अभियान
MUMBAI: पुलिस भर्ती के लिए गांव से मुंबई आई युवतियां दादर स्टेशन पर रहने को मजबूर
TAGGED:Famous Siddhivinayak Temple in MumbaiMaharashtra newsmumbai news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
4fe8a10dbd21409f937e278d542bfb61
क्राइमदिल्ली

बांग्लादेश मे हिन्दुवों के साथ अत्याचार के खिलाफ उठी आवाज, मोदी सरकार से जल्द कदम उठाने की मांग

Deepak dubey
Deepak dubey
August 7, 2024
स्कूल पोषण आहार सप्लाई पर लटका तलवार, टेंडर प्रक्रिया पूरा होने के एक महीने बाद भी रुका काम, महिला स्वयं सहायता समूहों को टेंडर प्रक्रिया में भाजपा महिला पदाधिकारी का विवाद
Panvel baby found in basket: 📰 नवजात को छोड़ गई मां! पनवेल में बास्केट में मिला दो दिन का बच्चा, साथ में मिली भावुक चिट्ठी
Vande matram express: वंदे भारत का गंदा खाना, लोगों का फूटा गुस्सा, सोशल मीडिया पर शिकायतों का अंबार
OMG: GRP वालों ने मिलकर बनाई गोल्ड लूट की प्लान, आरोपी नौकर ने खोली पोल
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?