extreme rainfall alert : दिल्ली-एनसीआर ( delhi ncr) में शुक्रवार को पूरे दिन तेज बारिश होती रही, जिससे शहर में पिछले 15 वर्षों का दिसंबर माह का सबसे ज्यादा बारिश का रिकॉर्ड दर्ज हुआ। तापमान में भी भारी गिरावट आई और यह 14.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह जानकारी मौसम विभाग ने दी।
बारिश की शुरुआत गुरुवार देर रात लगभग 2:30 बजे हुई और शुक्रवार को पूरे दिन जारी रही। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, बीते 24 घंटों में शुक्रवार सुबह 8:30 बजे तक शहर में 9.1 मिमी बारिश दर्ज की गई।
सफदरजंग वेधशाला, जो राष्ट्रीय राजधानी का मुख्य मौसम स्टेशन है, ने शुक्रवार सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक अतिरिक्त 30.2 मिमी बारिश दर्ज की।
दिसंबर माह में कुल बारिश अब 42.8 मिमी तक पहुंच चुकी है, जो 2009 से 2024 तक के आंकड़ों के आधार पर पिछले 15 वर्षों में दिसंबर में सबसे अधिक है।
इसे भी पढ़ें-
1Zakir Hussain Death: पद्म विभूषण तबला वादक जाकिर हुसैन का निधन, अमेरिका में ली अंतिम सांस
3 crimes against women: पिछले दस वर्षों में 75 प्रतिशत बढ़ी महिला अत्याचार के मामले