Joindia
मुंबईसिटी

Malabar Hill Walkway: मालाबार वॉकवे पर प्रवेश अब टिकट के माध्यम से, भारतीयों के लिए ₹25 एवं विदेशी पर्यटकों के लिए ₹100 का शुल्क निर्धारित

Malabar Hill Walkway: मालाबार वॉकवे पर प्रवेश अब टिकट के माध्यम से, भारतीयों के लिए ₹25 एवं विदेशी पर्यटकों के लिए ₹100 का शुल्क निर्धारित

जो इंडिया / मुंबई : बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) द्वारा विकसित मालाबार हिल (Malabar Hill Walkway) ट्रीटॉप वॉकवे परियोजना (Malabar Hill Treetop Walkway Project)

Advertisement
अप्रैल 2025 से नागरिकों के लिए खोल दी जाएगी। इस वॉकवे में प्रवेश हेतु शुल्क निर्धारित किया गया है, जिसके अंतर्गत भारतीय नागरिकों को ₹25 तथा विदेशी पर्यटकों को ₹100 का टिकट शुल्क अदा करना होगा।

मनपा प्रशासन के अनुसार, यह शुल्क वॉकवे के नियमित रखरखाव, सुरक्षा व्यवस्था एवं संचालन हेतु आवश्यक खर्चों की पूर्ति हेतु लिया जाएगा। साथ ही, इससे वॉकवे पर अत्यधिक भीड़ को नियंत्रित करने में सहायता मिलेगी, जिससे संरचना की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी।

Malabar Hill Walkway : मालाबार वॉकवे परियोजना की प्रमुख जानकारी इस प्रकार है:

परियोजना नाम: मालाबार हिल ट्रीटॉप वॉकवे

स्थान: कमला नेहरू पार्क से डूंगरवाड़ी जंगल तक

लंबाई: लगभग 705 मीटर

प्रवेश/निकास: सीरी रोड (कमला नेहरू पार्क के पीछे)

निर्माण प्रारंभ: वर्ष 2021

निर्माण लागत: ₹25 करोड़

प्रेरणा स्रोत: सिंगापुर का जंगल वॉकवे

वॉकवे की संरचना (Structure of the walkway) पर्यावरण के अनुकूल तकनीकों से तैयार की गई है, जिसमें लकड़ी के डेक का उपयोग किया गया है एवं कंक्रीट का न्यूनतम प्रयोग किया गया है ताकि क्षेत्र के जल प्रवाह एवं वन्यजीवों की गतिविधियों पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।

वॉकवे में एक बर्डवॉचिंग ज़ोन तथा एक कांच का फर्श युक्त डेक भी विकसित किया गया है, जिससे नागरिकों को समुद्र तथा जंगल का विहंगम दृश्य प्राप्त होगा। मनपा अधिकारियों ने बताया कि वॉकवे का कार्य अंतिम चरण में है तथा इसे अप्रैल माह में जनता के लिए खोलने की तैयारी चल रही है।

 

Read this story-:

1 - NASA-SpaceX Joint Mission : नासा के लिए स्पेसएक्स एक बेहतरीन पार्टनर साबित हुआ -जोएल मोंटालबानो, 9 महीने बाद लौटी सुनीता खोलेंगी कई राज

2) - महाराष्ट्र में खेती का संकट! पांच साल में 3.25 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि हुई कम

3) - Rising pollution in Mumbai: मुंबई में विषैली हवाओं से हो रही है यह गंभीर बीमारी! इलाज में लाखों हो रहा है खर्च
Advertisement

Related posts

Ban on POP Ganesh idols: सार्वजनिक पंडालों पर पीओपी से बनी गणेश मूर्तियों पर पाबंदी: हाईकोर्ट

Deepak dubey

women safety in Mumbai local : मुंबई लोकल में महिला सुरक्षा के लिए नया कदम, हर स्टेशन पर हेल्पडेस्क

Deepak dubey

Pradhan Mantri Garib Kalyan Yojana: बैग की छपाई से हुआ,तीन गुना अधिक खर्च,सरकारी पब्लिसिटी स्टंट पर विपक्ष ने उठाई आवाज

Deepak dubey

Leave a Comment