महिलाओं की सुरक्षा (women safety in Mumbai local ) को लेकर रेलवे प्रशासन ने एक बड़ा और अहम फैसला लिया है। बढ़ती घटनाओं और यात्रियों की मांग को देखते हुए, पश्चिम रेलवे (western railway) और मध्य रेलवे ( central railway) ने संयुक्त रूप से निर्णय लिया है कि अब हर बड़े स्टेशन पर महिला यात्रियों के लिए विशेष महिला सुरक्षा हेल्पडेस्क और महिला सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे।