By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: दिल्ली का सराइत अपराधी नवी मुंबई मे गिरफ्तार, चोरी के जेवरात बेचने के लिए पत्नी ने छोड़ी ब्यूटी पार्लर की नौकरी
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » दिल्ली का सराइत अपराधी नवी मुंबई मे गिरफ्तार, चोरी के जेवरात बेचने के लिए पत्नी ने छोड़ी ब्यूटी पार्लर की नौकरी

क्राइमठाणेनवीमुंबई

दिल्ली का सराइत अपराधी नवी मुंबई मे गिरफ्तार, चोरी के जेवरात बेचने के लिए पत्नी ने छोड़ी ब्यूटी पार्लर की नौकरी

Deepak dubey
Last updated: October 9, 2024 12:39 pm
Deepak dubey
Published: October 9, 2024
Share
IMG 20241009 WA0021
SHARE

मुंबई। दिल्ली पुलिस(Delhi Police)की नाक में दम करने वाले सराइत गिरोह (Sarait Gang)के अपराधियों को क्राइम ब्रांच पुलिस ने उलवे इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली में अपराध करने के बाद शरण के लिए नवी मुंबई आने के बाद वह यहां भी वाहन चोरी और सोने की चेन चोरी की वारदातों को अंजाम देने के लिए गिरोह तैयार किया था । इस गिरोह के मुख्य आरोपी ने चोरी के जेवरात बेचने के लिए हैदराबाद मे ब्यूटी पार्लर का काम करने वाली पत्नी को बुलाया था जिसके माध्यम से चोरी के जेवरात बेचने का काम किया जा रहा था। फिलहाल पुलिस ने गिरोह के पत्नी पत्नी सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement

शहर में हो रहे वाहन चोरी और सोने की चेन चोरी के अपराधों की जांच में नवी मुंबई पुलिस ने दिल्ली के अपराधियों को गिरफ्तार किया है उन्होंने पिछले महीने दिल्ली के हरिनगर पुलिस स्टेशन क्षेत्र में एक दुकान में लूटपाट की थी। आधी रात के करीब वे दुकान में घुसे और बंदूक की नोक पर नकदी लूट ली। उसके खिलाफ दिल्ली में 37 से ज्यादा गंभीर और अलग-अलग तरह के अपराध दर्ज हैं लेकिन नवी मुंबई में दो मामलों में पुलिस उन्हें रोकने में कामयाब रही| वाशी, जुईनगर, कलंबोली, कामोठे, सीबीडी इलाकों में पिछले महीने लगातार मोटरसाइकिल चोरी और सोने की चेन चोरी के अपराध हुए। इन अपराधों की जांच के लिए वरिष्ठों के मार्गदर्शन में सेंट्रल सेल के वरिष्ठ निरीक्षक सुनील शिंदे की एक टीम का गठन किया गया। इसमें सहायक निरीक्षक श्रीनिवास तुंगेनवार, सतीश भोसले, नीलम पवार, शशिकांत शेंडगे, उर्मीला बोराडे, अनिल यादव, संजय राणे आदि शामिल थे| इन टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर संदिग्धों के बारे में जानकारी हासिल की| पता चला कि वह उलवे इलाके में रह रहा था| उससे पुलिस ने उलवे इलाके की 40 से 50 सोसायटी के निवासियों की जानकारी जांची|जब यह बात सामने आई कि ये सभी एक गेस्ट हाउस में ठहरे हैं तो जाल बिछाया गया और सागर मेहरा (27), अभय नैन (19) और शिखा मेहरा (27) को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। सागर और शिखा पति-पत्नी हैं सागर के खिलाफ दिल्ली क्षेत्र में 37 मामले दर्ज हैं और उनसे जुड़े मामले अदालत में चल रहे हैं इन अपराधों में जमानत पर रहते हुए भी वह अपराध कर रहा था। दुकान लूटने के बाद वह अपनी पत्नी और साथी के साथ नवी मुंबई आ गया क्योंकि पुलिस उसके पीछे थी। कुछ दिनों तक कोपर खैराने में अपने आपराधिक दोस्त अनुज चारी (24) के साथ रहा। लेकिन पनवेल पुलिस ने एक अपराध में अनुज को गिरफ्तार कर लिया तो वह उलवे के एक गेस्ट हाउस में रहने चला गया।

पत्नी के माध्यम से चोरी के जेवरात का निपटारा

सागर अपनी पत्नी के माध्यम से दिल्ली क्षेत्र में चोरी और डकैती जैसी वारदातों को अंजाम देकर चुराए गए जेवरात को ठिकाने लगाता था। उसकी पत्नी शिखा चोरी के जेवरात को बेचने के लिए सुनारों के पास जाती थी।इससे पहले शिखा हैदराबाद मे ब्यूटी पार्लर का काम करती थी। लेकिन इस काम के लिए उसका काम छुड़वा कर मुंबई बुलाया था।

न्यायालय की चार नोटिस

सागर पर दिल्ली में 37 आपराधिक मामले दर्ज हैं। लेकिन जमानत पर रिहा होने के बाद वह एक बार भी कोर्ट की सुनवाई में नहीं गए। समन लेने के बाद भी उन्होंने पुलिस और कोर्ट की बात नहीं मानी। इसके चलते कोर्ट ने उनके खिलाफ चार नोटिस जारी किए। अंतिम उपाय के रूप में, उसकी संपत्ति की कानूनी जब्ती की जाएगी।

गुजरात से लाए गुटखे के साथ एक गिरफ्तार, चार की तलाश जारी
Maharashtra Legislative Assembly Budget : महाराष्ट्र विधानमंडल का बजट सत्र 3 मार्च से, 10 मार्च को पेश होगा बजट
मुंबई के बिल्डर से मांगी रंगदारी मांगने वाला गैंगस्टर गिरफ्तार
JoIndia Exclusive: दुबई पुलिस बनकर ठगों ने मुंबई के कारोबारी Nitin Nandekar के HSBC बैंक खाते से उड़ा दी रकम
सामने साफ दिखाई दे रही नाकामी, तभी राज्य में मोदी-शाह की सभाओं का सपाटा, अंबादास दानवे का जोरदार हमला  
TAGGED:Maharashtra newsmumbai newsnavi mumbai newsnavi mumbai police
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
Dawood 307720590
क्राइमकल्याणठाणेदेश-दुनियानवीमुंबईफिल्मी दुनियामीरा भायंदरमुंबईराजनीतिरोचकसिटी

एनआईए का मिशन कराची

Deepak dubey
Deepak dubey
September 5, 2022
Thalassemia disease: थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को ब्लड बैंक नहीं दे रहे मुफ्त ब्लड
World Hypertension Day 2025: उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करना बहुत इजी, 10 आसान टिप्स बदल देगा जीवनशैली – डॉ. अनिलकुमार सिंगल
Crime: रामनवमी के जुलूस के दौरान दो गुटों में झड़प 200 लोगो के खिलाफ शिकायत दर्ज,20 हिरासत में
तलाक-ए-हसन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची महिला
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?