Joindia
मुंबईसिटी

Unsafe Beaches in Mumbai: अक्सा बीच पर खतरे की लहरें! टूटी लाइट, धंसा प्रोमिनेड और ढही दीवार ने बढ़ाया हादसों का खतरा, मनपा बनी मूकदर्शक

IMG 20250630 WA0008

जो इंडिया / मुंबई: मुंबई के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में शामिल मालाड पश्चिम का अक्सा बीच (Aksa Beach in Malad West) आजकल अव्यवस्थाओं और लापरवाही के कारण संकटग्रस्त होता जा रहा है। सप्ताहांत में जहां हजारों पर्यटक इस शांत और सुंदर समुद्र तट का आनंद लेने पहुंचते हैं, वहीं अब उन्हें टूटी स्ट्रीट लाइट, जर्जर सुरक्षा दीवार और धंसे हुए प्रोमिनेड का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisement
IMG 20250630 WA0010
Broken Street Lights at Aksa Beach

स्थानीय निवासियों और पर्यटकों का कहना है कि यह बीच अब धीरे-धीरे एक असुरक्षित क्षेत्र में तब्दील हो रहा है। कई जगहों पर स्ट्रीट लाइटें पूरी तरह टूट चुकी हैं या बंद पड़ी हैं, जिससे शाम के समय बीच का एक बड़ा हिस्सा अंधकार में डूब जाता है। इसका फायदा उठाकर असामाजिक तत्व सक्रिय हो जाते हैं और यह महिलाओं व बच्चों के लिए एक गंभीर खतरा बन चुका है।

बीच पर बना प्रोमिनेड, जो आमतौर पर पर्यटकों की सैर और बैठने के लिए बना है, वह भी कई जगहों पर धंसा हुआ और टूट-फूट का शिकार हो चुका है। लोगों को चलने में परेशानी होती है और कई बार फिसलने या गिरने की घटनाएं सामने आई हैं। इसके साथ ही, समुद्र से सटी सुरक्षा दीवार भी कई हिस्सों में ढह चुकी है, जिससे समुद्री लहरें सीधे प्रोमिनेड तक पहुंचने लगी हैं। यदि जल्द ही इसका समाधान नहीं किया गया, तो यह आने वाले मानसून में बड़ा खतरा बन सकता है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि कई बार इस संबंध में बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) से शिकायत की गई, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिला है, कार्रवाई नहीं। “क्या प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है?” – यह सवाल अब हर स्थानीय व्यक्ति और पर्यटक के मन में है।

पर्यावरण प्रेमी और सामाजिक संगठन भी इस मुद्दे को गंभीरता से उठाने लगे हैं। उनका मानना है कि अक्सा बीच जैसी जगहों की देखरेख केवल पर्यटन के दृष्टिकोण से ही नहीं, बल्कि आम जनता की सुरक्षा और शहर की प्रतिष्ठा के लिए भी आवश्यक है।

लोगों ने एक सुर में मांग की है कि मनपा तुरंत संज्ञान लेते हुए:

1. सभी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत करे,

2. प्रोमिनेड को फिर से मजबूत और सुरक्षित बनाए,

3. समुद्र से सटी सुरक्षा दीवार को पुनः निर्मित करे,

4. और सुरक्षा गार्ड की तैनाती सुनिश्चित करे।

Related posts

शिंदे के ओएसडी को नक्सलियों से मिली जान से मारने की धमकी

Deepak dubey

बीपीसीएल की कोच्चि रिफाइनरी को फिक्की केमिकल्स एंड पेट्रोकेमिकल्स अवार्ड्स-2022 में हासिल हुआ पुरस्कार

Deepak dubey

Blood Donation: गांधी जयंती पर ब्लड डोनेशन का आयोजन

Deepak dubey

Leave a Comment