By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Railway Ticket Booking Scam: रेलवे टिकट प्रणाली में भारी खामियां: प्रोसेसिंग फीस के नाम पर यात्रियों से वसूली, वेटिंग टिकट की सीमा के बावजूद जारी बुकिंग से बढ़ी परेशानी
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Railway Ticket Booking Scam: रेलवे टिकट प्रणाली में भारी खामियां: प्रोसेसिंग फीस के नाम पर यात्रियों से वसूली, वेटिंग टिकट की सीमा के बावजूद जारी बुकिंग से बढ़ी परेशानी

मुंबईसिटी

Railway Ticket Booking Scam: रेलवे टिकट प्रणाली में भारी खामियां: प्रोसेसिंग फीस के नाम पर यात्रियों से वसूली, वेटिंग टिकट की सीमा के बावजूद जारी बुकिंग से बढ़ी परेशानी

Deepak dubey
Last updated: June 30, 2025 3:13 am
Deepak dubey
Published: June 30, 2025
Share
IRCTC TICKET BOOKING SCAM
SHARE

जो इंडिया / मुंबई:

Advertisement
भारतीय रेलवे (Indian Railways) एक बार फिर अपने टिकटिंग सिस्टम (Ticketing System) को लेकर विवादों में है। एक जुलाई से लागू हुई नई व्यवस्था के तहत वेटिंग टिकट (waiting ticket) की सीमा कुल सीटों के 25 प्रतिशत तक तय की गई है, लेकिन व्यवहार में यह नियम धराशायी होता दिख रहा है। यात्रियों को अब भी ट्रेनों में 100 प्रतिशत तक वेटिंग टिकट जारी हो रहे हैं। इससे ना केवल यात्रियों को यात्रा की पुष्टि नहीं मिलती, बल्कि प्रोसेसिंग फीस के नाम पर उनका पैसा भी कट रहा है।

त्योहारों का समय नजदीक आते ही यह समस्या और विकराल हो गई है। खासकर गणेश चतुर्थी पर कोंकण और महाराष्ट्र के ग्रामीण इलाकों में जाने वाले हजारों यात्रियों को टिकट बुकिंग के दौरान भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सेंट्रल रेलवे की ट्रेनों में एक हज़ार से अधिक वेटिंग वाले टिकट IRCTC एप पर दिख रहे हैं, जिससे यात्रियों में भ्रम और नाराजगी है।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि टिकट बुकिंग के दौरान कुछ मिलीसेकंड के अंतर से कन्फर्म और वेटिंग टिकट बनते हैं, लेकिन यात्रियों का सवाल है कि जब सीमा 25% तय है, तो तकनीक के नाम पर नियम का उल्लंघन क्यों हो रहा है?

प्रोसेसिंग फीस पर सवाल
वेटिंग टिकट रद्द होने पर यात्रियों को पूरी रकम नहीं लौटाई जाती। प्रोसेसिंग फीस काटकर शेष राशि ही वापस की जाती है। यह स्थिति तब है जब गलती रेलवे सिस्टम की है। यात्री संगठन अब मांग कर रहे हैं कि 25% से अधिक वेटिंग टिकट स्वतः रद्द कर प्रोसेसिंग फीस सहित पूरी राशि लौटाई जाए।

जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते अधिकारी
जब इस गड़बड़ी के बारे में सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम (CRIS) के एमडी सत्यकुमार से पूछा गया, तो उन्होंने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि इस विषय पर बोलना उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता। वहीं सेंट्रल रेलवे के प्रिंसिपल चीफ कमर्शियल मैनेजर धनंजय नाईक से संपर्क नहीं हो सका।

यात्रियों की बढ़ती परेशानी और रेलवे की चुप्पी इस बात को दर्शाती है कि टिकटिंग प्रणाली में गंभीर सुधार की जरूरत है। अन्यथा हर त्योहार पर यात्रियों को इसी तरह लूटा जाएगा।

मुंबईकरों के पानी का टेंशन हुआ दूर!, झीलों में 78.40 फीसदी पर पहुंचा जल भंडारण, मनपा ने पानी कटौती कर दी खत्म
सोशल मीडिया पर चुनावी घमासान, गूगल एड पर भाजपा ने खर्च किए 102 करोड़, 45 करोड़ के साथ दूसरे नंबर पर कांग्रेस
‘Mumbai One App’: मुंबई में एक ही टिकट पर करें पूरा सफर — प्रधानमंत्री मोदी ने लॉन्च किया ‘Mumbai One App’, जानिए इसके सभी फायदे
Mumbai metro scam: मुंबई मेट्रो घोटाला? सिस्ट्रा और एमएमआरडीए आमने-सामने
किरीट के आरोप झूठे- अनिल परब
TAGGED:central railwayMaharashtra newsmumbai newswestern railway
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
IMG 20231210 WA0006
कल्याणठाणेदेश-दुनियानवीमुंबईमुंबई

कसारा-इगतपुरी की ओर जा रही मालगाड़ी के डिब्बे फिसले, यातायात रुका

Deepak dubey
Deepak dubey
December 10, 2023
Alert in Maharashtra: 4 अप्रैल तक आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का खतरा, कई जिलों में चेतावनी
Mira road violence : मीरा भायंदर मे अर्ध सैनिक बल तैनात ,दंगाइयों के अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर 
A journey of life in Mumbai local: हाईकोर्ट ने रेलवे से पूछा—”भीड़ के बीच गिरने वालों को लापरवाह कैसे कह सकते हैं?”
Shiv Sena will go to Supreme Court against the decision of 227 wards : 227 वार्ड के फैसले के विरोध में शिवसेना जाएगी सुप्रीम कोर्ट, जल्द ही निर्णय की करेंगे घोषणा
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?