Joindia
कल्याणक्राइमठाणेदेश-दुनियानवीमुंबईमुंबईसिटी

Crime: रामनवमी के जुलूस के दौरान दो गुटों में झड़प 200 लोगो के खिलाफ शिकायत दर्ज,20 हिरासत में

crime

मुंबई। मालवानी इलाके में रामनवमी के जुलूस के दौरान दो गुटों के बीच हुई झड़प के मामले में 200लोगो के खिलाफ शिकायत दर्ज किया गया है इस मामले में अभी तक 20 लोगो को हिरासत में लिए पुलिस ने 20 से अधिक लोगों को हिरासत में लिए जाने की जानकारी डीसीपी अजय कुमार बंसल ने दी है। जब की अन्य लोगो की पहचान की जा रही है।
डीसीपी अजय कुमार बंसल ने बताया कि मालवानी में गुरुवार रात को राम नवमी का जुलूस निकाला जा रहा था और कुछ लोगों ने तेज आवाज में संगीत बजाने पर पर आपत्ति जताई। इसी को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया ।देखते ही देखते दो गुटों के बीच झड़प के दौरान पथराव किया गया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। हालात पर काबू पाने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाया गया और पुलिसकर्मियों ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग किया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और कुछ स्थानीय राजनेता मौके पर पहुंचे और लोगों से शांति की अपील की। इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों को तैनात कर स्थिति को नियंत्रित किया गया। इस मामले में पुलिस ने 200 लोगो के खिलाफ शिकायत दर्ज कर जांच शुरू किया है। ड्रोन से लिए गए वीडियो से लोगो की पहचान की जा रही है।

Advertisement

Related posts

BEST bus attacked by minor Mumbai: भांडुप में टंकर रोड पर नाबालिग ने लोहे की छड़ी से मचाया उत्पात, BEST बस और ऑटोरिक्शा पर हमला, कई घायल, पुलिस ने तुरंत दबोचा

Deepak dubey

हार के बाद भाजपा में होगा बदलाव!

Deepak dubey

MURDER: पत्नी से अनैतिक संबंध रखने पर 17 साल के लड़के की हत्या; शव के किये टुकड़े-टुकड़े, आरोपी गिरफ्तार

Deepak dubey

Leave a Comment