Joindia
नवीमुंबईसिटी

Navi Mumbai flamingo : फ्लेमिंगो के ठिकाने पर चला बुलडोजर: सीवुड्स झील के पास भूखंड पर निर्माण से उपजा पर्यावरणीय विवाद

Campaign2 d

जो इंडिया / नवी मुंबई : सीवुड्स क्षेत्र (Navi Mumbai  Flamingo) में प्रवासी पक्षियों, विशेष रूप से फ्लेमिंगो (flamingo) का प्रमुख आश्रय स्थल माने जाने वाले एक संवेदनशील क्षेत्र में बिल्डर द्वारा बुलडोजर ( builder run bulldozer) चलाए जाने से पर्यावरणीय संकट गहरा गया है। डीपीएस स्कूल के पास स्थित एक विशाल झील के किनारे 5785 वर्ग मीटर भूखंड पर पेड़ों की कटाई और निर्माण कार्य शुरू कर दिए गए हैं, जिससे पक्षियों के प्राकृतिक आवास को गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है।

Advertisement
नवी मुंबई के सीवूड क्षेत्र मैंग्रोव और आर्द्रभूमि जैसे नाजुक पर्यावरण तंत्र से जुड़ा है। वन विभाग ने इस पूरे इलाके को ‘संरक्षण रिजर्व’ घोषित करने की प्रक्रिया शुरू की थी। भारतीय वन्यजीव संस्थान और बीएनएचएस की रिपोर्टों में भी झील को संरक्षित रखने की सिफारिश की गई है।

सिडको ने हाल ही में यह भूखंड 177 करोड़ रुपए में एक बिल्डर को पट्टे पर दिया है। हालांकि नई मुंबई महानगरपालिका की अंतिम विकास योजना को राज्य सरकार से अब तक स्वीकृति नहीं मिली है। इससे पहले की योजना में इस क्षेत्र को आर्द्रभूमि के रूप में आरक्षित किया गया था, लेकिन बाद में उसे आवासीय उपयोग के लिए खोल दिया गया। जिससे यह निर्णय अब विवादों के घेरे में आ गया है। इस घटनाक्रम के बाद वन विभाग ने मनपा और ठाणे जिला प्रशासन को एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपी है, लेकिन अब तक इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

नवी मुंबई के पर्यावरणविदों की मांग है कि:

निर्माण कार्य तुरंत रोका जाए।

भूखंड की बिक्री की जांच हो।

सीवुड्स झील को संरक्षित क्षेत्र घोषित किया जाए।

इसे भी पढ़ें-:

Pamban Bridge inaugration 2025 : नई रफ्तार से दौड़ेगी आस्था की ट्रेन: देश का पहला वर्टिकल-लिफ्ट पंबन ब्रिज हुआ शुरू

 

Related posts

ये मेरा टोल,ये मेरा टोल! , सरकारी महकमों के बिगड़े बोल, एमएमआरडीए और एमएसआरडीसी के बीच मुंबई के टोल का टेंशन

Deepak dubey

Rahul gandhi: अडानी की बोगस कंपनियों में पैसा किसका? राहुल गांधी ने भाजपा की दुखती नब्ज पर रखी उंगली

dinu

दाऊद इब्राहिम से जुड़ा मनी लॉन्ड्रिंग केस: ED कस्टडी में चल रहे नवाब मलिक की तबियत हुई खराब, पेट दर्द की शिकायत के बाद जे.जे हॉस्पिटल में हुए एडमिट

cradmin

Leave a Comment