Joindia
नवीमुंबईसिटी

‘ठाणे-बेलापुर’  रोड पर  तुर्भे स्टोर के पास  ब्रिज का काम रुका, ट्राफिक से वाहन चालक परेशान ,नागरिकों सड़क पार करने मे खतरा 

Turbe Store Bridge
नवी मुंबई। ‘ठाणे-बेलापुर रोड(Thane-Belapur Road)पर  पिछले 20 सालों से बहुप्रतीक्षित तुर्भे स्टोर ब्रिज(Turbhe Store Bridge)का काम पिछले महीने  शुरू होने के बाद एक बार फिर रोक दिया गया है। स्थानीय विधायक के दबाव में अधिकारियों द्वारा ब्रिज से संबंधित डिजाइन को लेकर गुमराह किए जाने का आरोप विजय चौगुले द्वारा किया गया है उन्होंने आरोप यह भी लगाया की गन्दी राजनीती के कारण पिछले २४ घंटे में २ लोगो की जान जा चुकी है।
Advertisement
 शिवसेना जिला प्रमुख और निर्दलीय उम्मीदवार विजय चौगुले ने तुर्भे स्टोर में प्रचार रैली के दौरान कहा कि ठाणे बेलापुर रोड पर स्थित तुर्भे स्टोर के पास इस ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है इस ब्रिज  के बनने से 25 हजार से अधिक लोगों को फायदा होगा। यह लोग  यहां औद्योगिक क्षेत्र में आने-जाने के लिए व्यस्त ठाणे-बेलापुर सड़क पार करते हैं। सड़क पार करते समय हुए हादसों में अब तक 20 से अधिक स्थानीय निवासियों की मौत हो चुकी है और 40 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। इस बेहद व्यस्त सड़क को पार करना जान जोखिम में डालने वाला काम है। इसलिए 20 साल पहले मनपा  सदन में मांग की गई थी कि जल्द से जल्द इस स्थान पर ब्रिज कर नागरिकों की जान की रक्षा की जाए अफसोस जताते हुए कहा कि अगर यह काम उसी समय किया गया होता तो कुछ लोगों की जान बचाई जा सकती थी। 10 साल बाद फ्लाईओवर बनाने की मांग उठी इसके लिए सड़क जाम करने और अधिकारियों को घेरने जैसे आंदोलन  भी किये गये। तब वर्क ऑर्डर दिया गया था लेकिन  डिजाइन  पुल के अंडरपास से केवल रिक्शा और कारें ही गुजर सकें। ऐसा डिजाइन किया गया था इसलिए कुछ तकनीकी कारणों से इस काम में देरी हुई। आखिरकार 2020 में तत्कालीन पालकमंत्री और वर्तमान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे  द्वारा आश्वासन दिया गया  था  कि  ब्रिज का काम जल्द से जल्द शुरू किया जाएगा। उन्होंने लोगों की जान से जुड़े इस मुद्दे को गंभीरता से लिया और संबंधित अधिकारियों को तुरंत काम करने का आदेश दिया। जिसके बाद इस काम की शुरुआत की गई। लेकिन अधिकारियों द्वारा स्थानीय नागरिकों को गुमराह करते हुए मनमानी तरीके से डिजाइन बनाया गया। लेकिन इसे छिपाये रखा गया। लेकिन अचानक इस डिजाइन की जानकारी होने पर नागरिकों ने विरोध किया। अब एक बार फिर अधिकारियों की गलती के कारण इस ब्रिज का निर्माण कार्य रोक दिया गया है। इसके लिए यहाँ की जनता इसका बदला मतदान के दिन मतदान के माध्यम से लेंगी।
Advertisement

Related posts

Blood price hike: जानिए खून हुआ कितना महंगा, Central govt. ने रेट बढ़ाया

dinu

9 महीने में 163 अपराधियों को ठाणे पुलिस ने किया तड़ीपार

Deepak dubey

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले की मांग: महाराष्ट्र में जल्द लगे राष्ट्रपति शासन, गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखने की कही बात

cradmin

Leave a Comment