By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Khandeshwar parking dispute: खंडेश्वर सेक्टर 18 में पार्किंग विवाद से भड़का हंगामा — महिला किरायेदार की बेरहमी से पिटाई, पुलिस पर पक्षपात का आरोप
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Khandeshwar parking dispute: खंडेश्वर सेक्टर 18 में पार्किंग विवाद से भड़का हंगामा — महिला किरायेदार की बेरहमी से पिटाई, पुलिस पर पक्षपात का आरोप

क्राइमनवीमुंबई

Khandeshwar parking dispute: खंडेश्वर सेक्टर 18 में पार्किंग विवाद से भड़का हंगामा — महिला किरायेदार की बेरहमी से पिटाई, पुलिस पर पक्षपात का आरोप

Deepak dubey
Last updated: November 9, 2025 8:52 am
Deepak dubey
Published: November 9, 2025
Share
IMG 20251109 WA0015
SHARE

जो इंडिया / नवी मुंबई: (Khandeshwar parking dispute

Advertisement
)
नवी मुंबई के खंडेश्वर सेक्टर 18 (Khandeshwar Sector 18) में पार्किंग को लेकर शुरू हुआ एक मामूली झगड़ा हिंसक रूप ले बैठा। इस घटना में एक महिला किरायेदार और उसके पति के साथ मारपीट की गई। मामला अब पुलिस तक पहुंचा है, लेकिन वहां भी पीड़ितों को न्याय की जगह धमकी और पक्षपातपूर्ण रवैया झेलना पड़ा, ऐसा आरोप सामने आया है।

जानकारी के अनुसार, महिला किरायेदार ने घर के बेडरूम के सामने गाड़ी खड़ी होने पर वाहन थोड़ा साइड में लगाने की विनती की थी। इस बात से नाराज़ घरमालिक ने सोसायटी के बाहर से कुछ युवकों को बुलाया और देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। उन युवकों ने मौके पर पहुंचकर महिला और उसके पति को बुरी तरह पीटा, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

पीड़ित दंपती जब शिकायत दर्ज कराने के लिए खंडेश्वर पुलिस स्टेशन पहुंचे, तो वहां मौजूद अधिकारियों का व्यवहार भी चौंकाने वाला था। पीड़ितों का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने हमलावरों का पक्ष लिया और उल्टा उन्हें ही धमकाते हुए कहा कि उनके खिलाफ केस दर्ज कर देंगे। इतना ही नहीं, कुछ पुलिस अधिकारियों ने जबरदस्ती बयान बदलवाने का दबाव भी बनाया।

घटना सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय निवासियों और महिला संगठनों ने पुलिस की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए आरोपियों और पक्षपाती अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

इस बीच घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें मारपीट का दृश्य साफ दिख रहा है। फिलहाल नवी मुंबई पुलिस कमिश्नरेट ने मामले की जांच शुरू कर दी है, और दोषियों पर कार्रवाई की बात कही है।

बेस्ट बस की घटती संख्या से मुंबईकर परेशान निजीकरण, के तरफ हो रहा बेस्ट का झुकाव – 65 फ़ीसदी बसें है वेट लीज – 10 सालों में 1600 बसें हुई कम – 4657 बसों से घटकर वर्तमान संख्या 3051
मुंबई के बिल्डर से मांगी रंगदारी मांगने वाला गैंगस्टर गिरफ्तार
RPF POLICE: पनवेल रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ कॉन्स्टेबल की सतर्कता से टला बड़ा हादशा…
राज्य में बढ़ा अपराध, शिवसेना ने चेताया ..कहा नहीं तो सड़क पर उतरेंगे
Mumbai AC local train: नई राहत, पुरानी शिकायतें: मुंबई में 14 नई एसी लोकल शुरू, किराया कम करने की मांग तेज
TAGGED:khandeshwarMaharashtra newsnavi mumbai news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
Akhil Chitre shivsena
मुंबईसिटी

AQI, बाढ़ और ट्रैफिक से जूझ रही Mumbai, फिर भी ‘मुंबई 3.0’ के नारे क्यों? Akhil Chitre ने उठाए सवाल

JoIndia Online Correspondent
JoIndia Online Correspondent
March 15, 2026
Kunal Kamra on Eknath Shinde: रिक्शा वाले दाढ़ी पर कुणाल कामरा की कविता से मचा राजनीतिक बवाल, कई जगह तोड़फोड़, जूते मार आंदोलन, एफआईआर दर्ज
अरावली रेंज को मिली राहत, सुप्रीम कोर्ट ने खनन पर लगाई अस्थायी रोक, आदित्य ठाकरे बोले- यह काफी नहीं
BJP leader conversion statement: भाजपा विधायक ने धर्मांतरण कराने वाले की हत्या पर 11 लाख के इनाम की घोषणा की, राजनीति गरमाई
BJP Shiv Sena controversy: “महाझूठी सरकार पर आदित्य ठाकरे का करारा वार: कहा – भ्रष्टाचारियों की सरपरस्ती में राज्य का पतन तय, विपक्ष ने चायपान कार्यक्रम का किया बहिष्कार”
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?