Joindia
इवेंटनवीमुंबईमुंबईराजनीति

BJP is busy preparing for the assembly elections: अमित शाह का ‘संघ’ दौरा, विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा

Advertisement

नवी मुंबई: लोकसभा चुनावों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(RSS in Lok Sabha elections)की नाराजगी का खामियाजा भुगतने के बाद भाजपा के नेता महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों(BJP leaders Maharashtra assembly elections)से पहले सतर्क हो गए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार(Union Home Minister Amit Shah on Tuesday)को नवी मुंबई में पार्टी की क्षेत्रीय बैठक के लिए आ रहे हैं। इस दौरान वे कोपरखैरणे स्थित संघ की शाखा का भी दौरा करेंगे। इस दौरे में शाह संघ प्रचारकों के साथ लगभग एक घंटे की चर्चा करेंगे।

Advertisement

पिछले पंद्रह दिनों में शाह ने विदर्भ, मराठवाड़ा, पश्चिम महाराष्ट्र और उत्तर महाराष्ट्र का दौरा कर वहां की स्थिति का जायजा लिया है। मंगलवार को वे कोकण, ठाणे और पालघर क्षेत्रों के नेताओं और कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।

लोकसभा चुनावों में महाराष्ट्र में भाजपा को बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा ने संघ के साथ समन्वय बढ़ाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। संघ ने भी कुछ प्रमुख पदाधिकारियों को विधानसभा चुनाव संयोजक के रूप में नियुक्त किया है। इसी संदर्भ में शाह का संघ शाखा दौरा चर्चा का विषय बना हुआ है।

शाह को मंगलवार शाम को कोपरखैरणे की संघ शाखा में पहुंचने की योजना है, जहां वे संघ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।

Advertisement

Related posts

Robbery at Salman’s sister Arpita’s house: सलमान की बहन अर्पिता के घर चोरी , नौकर गिरफ्तार

Deepak dubey

Uddhav thakare की चेतवानी, वर्ना जो होगा उसके लिए आप जिम्मेदार

Deepak dubey

cricket betting: पुलिस के रडार पर मास्टर माइंड, सट्टे के 40 आईडी की हुई पहचान, क्राइम ब्रांच ने शुरू की जांच

Deepak dubey

Leave a Comment