Joindia
कल्याणठाणेनवीमुंबईमुंबईराजनीतिसिटी

शहर में भाजपा AIMIM द्वारा दंगा कराने की साजिश -अंबादास दानवे

500x300 1684351 ambadas danve

मुंबई। कुछ दिनों पहले औरंगाबाद को छत्रपति संभाजीनगर (chhatrapati sambhaji nagar) और उस्मानाबाद जिले का नाम बदलकर धाराशिव कर दिया गया है।

Advertisement

इसके नामकरण के बाद छत्रपति संभाजीनगर का माहौल काफी गरमा देखी जा रही है। केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा औरंगाबाद जिले का नाम बदलकर छत्रपति संभाजीनगर करने के बाद एमआईएम (AIMIM) सड़कों पर उतर कर आंदोलन किया। तो वही दूसरी ओर भाजपा ने भी इसके खिलाफ मार्च निकाला गया। इस पर विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष व ठाकरे गुट के नेता अंबादास दानवे ने भाजपा और एमआईएम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि एमआईएम और भाजपा में आपसी संबंध हैं और वे शहर में दंगे कराने की साजिश कर रहे थे। मैं दावे के साथ कहता हूं कि एमआईएम और भाजपा के गठजोड़ में शहर में दंगे कराने की साजिश थी और अब भी है। वे महाविकास अघाड़ी कार्यकर्ताओं की बैठक में बोल रहे थे।नाम बदलने के बाद एमआईएम ने विरोध किया जबकि भाजपा ने मोर्चा निकाला। एमआईएम भाजपा की बी टीम है। अंबादास दानवे ने यह भी बयान दिया कि एमआईएम कभी भी खुद को जिताने के लिए चुनाव नहीं लड़ती बल्कि भाजपा को जिताने के लिए चुनाव लड़ती है।

नामपरिवर्तन के निर्णय को एमआईएम द्वारा विरोध किए जाने के बाद एमएनएस द्वारा जलील की आलोचना की गई।तो वही मनसे के जिलाध्यक्ष सुमित खांबेकर ने चेतावनी दी थी कि अगर जलील नाम बदलने के फैसले के खिलाफ सड़कों पर उतरे और विरोध किया तो हम भी विरोध कर जवाब देंगे। इस बीच जलील ने जैसे ही भूख हड़ताल की घोषणा की, मनसे द्वारा एक हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। नाम बदलने के फैसले के विरोध में छत्रपति संभाजीनगर जिलाधिकारी कार्यालय के सामने श्रृंखलाबद्ध भूख हड़ताल शुरू की गई।
लेकिन देखा गया कि भूख हड़ताल की उसी जगह पर औरंगजेब का पोस्टर लगा हुआ था। एक युवक हाथ में औरंगजेब का पोस्टर लिए अनशन स्थल में घुस गया। देखते ही देखते यहां जिंदाबाद जिंदाबाद औरंगाबाद जिंदाबाद के नारे लगने लगे । तो अन्य युवकों ने जयकारे लगाना शुरू कर दिया। इस सारी घटना का वीडियो भी सामने आया है। लेकिन जलील ने स्पष्ट किया है कि इस युवक का एमआईएम पार्टी के अनशन से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि आंदोलन को बदनाम करने के लिए इस तरह की कोशिश की जा रही है।

Modi govt. 2.0 budget: चुनाव पर नजर, बजट पर दिखा असर, जानिए क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा

MUMBAI : फ्रांसीसी और भारतीय नौसेना ने दिखाया अपने युद्ध कौशल का जलवा

Related posts

दिशा सालियान की मौत से जुड़ा केस: नितेश और नारायण राणे को सेशंस कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत, अदालत ने कहा-सबूतों से न करें छेड़छाड़

cradmin

Maharashtra Government: अजित पवार ने विधानसभा में किया स्पष्ट, कहा- वंचित वर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगा पहला मौका

JoIndia Online Correspondent

BEST bus fare hike Mumbai: “बेस्ट बस किराया वृद्धि को एमएमआरटीए की मंजूरी, रिक्शा-टैक्सी री-कैलिब्रेशन डेडलाइन भी बढ़ी”

Deepak dubey

Leave a Comment