जो इंडिया / नवी मुंबई। (Maharashtra Kesari Winner) भारतीय शैली कुश्ती महासंघ और महाराष्ट्र राज्य भारतीय कुश्ती संघ की मान्यता से पुणे के वडकी स्थित राष्ट्रीय कुश्ती संकुल में आयोजित ‘हिंद केसरी चयन चाचणी प्रतियोगिता’
आगामी 15 से 20 जनवरी 2026 के बीच सातारा जिले में आयोजित होने वाली इस प्रतिष्ठित ‘हिंद केसरी’ कुश्ती स्पर्धा में विजय चौधरी महाराष्ट्र पुलिस दल का प्रतिनिधित्व करेंगे।
पुणे में हुई चयन स्पर्धा में चौधरी ने चारों मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज कर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा —
पहली कुश्ती: बाई
दूसरी कुश्ती: पै. अक्षय शेळके (लातूर) को 12–0 के अंतर से पराजित किया
तीसरी कुश्ती: पै. मोहम्मद पटेल (सातारा) ने मुकाबले से इंकार किया
चौथी कुश्ती: पै. सुनील लोटगोड (सांगली) को कलात्मक दांव-पेंच से हराकर निर्णायक विजय दर्ज की
इन प्रभावशाली जीतों के बाद चयन समिति ने चौधरी को ‘हिंद केसरी’ प्रतियोगिता के लिए आधिकारिक रूप से चयनित किया।
इस अवसर पर विजय चौधरी ने कहा,
> “मेरा उद्देश्य केवल पुलिसिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल के माध्यम से भी महाराष्ट्र पुलिस का नाम देशभर में रोशन करना है। ‘हिंद केसरी’ का मान Maharashtra Police के नाम करने के लिए मैं अपनी पूरी शक्ति झोंक दूंगा।”
उनकी इस शानदार उपलब्धि पर महाराष्ट्र पुलिस दल, नवी मुंबई पुलिस आयुक्त मिलिंद भारंबे सर तथा सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने चौधरी को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।



