By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Satya ka morcha: “सत्य का मोर्चा” पर केस दर्ज होने से सियासत में बवाल — विपक्ष ने सरकार पर लगाया दोहरे रवैये का आरोप, भाजपा के ‘मूक मोर्चा’ पर उठे सवाल
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Satya ka morcha: “सत्य का मोर्चा” पर केस दर्ज होने से सियासत में बवाल — विपक्ष ने सरकार पर लगाया दोहरे रवैये का आरोप, भाजपा के ‘मूक मोर्चा’ पर उठे सवाल

मुंबईराजनीतिसिटी

Satya ka morcha: “सत्य का मोर्चा” पर केस दर्ज होने से सियासत में बवाल — विपक्ष ने सरकार पर लगाया दोहरे रवैये का आरोप, भाजपा के ‘मूक मोर्चा’ पर उठे सवाल

Deepak dubey
Last updated: November 3, 2025 8:11 am
Deepak dubey
Published: November 3, 2025
Share
IMG 20251103 WA0009
SHARE

जो इंडिया / मुंबई: महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर सियासी तूफान खड़ा हो गया है। “सत्य का मोर्चा” के आयोजकों पर आपराधिक मामला दर्ज किए जाने के बाद विपक्षी दलों में जबरदस्त आक्रोश फैल गया है। विपक्षी नेताओं ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए पूछा है कि भाजपा द्वारा निकाले गए ‘मूक मोर्चा’ को अनुमति किसने दी थी? अगर भाजपा के मोर्चे को मंजूरी दी गई थी तो विपक्ष को क्यों नहीं मिली?

Advertisement

अनुमति न मिलने के बावजूद निकाला गया ‘सत्य का मोर्चा’

राज्य के सभी प्रमुख विपक्षी दलों और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने मिलकर मतदाता सूची में गड़बड़ी और कथित वोट चोरी के खिलाफ एक नवंबर को “सत्य का मोर्चा” आयोजित करने की घोषणा की थी। आयोजकों ने इसके लिए बाकायदा पुलिस प्रशासन और राज्य चुनाव आयोग से अनुमति मांगी थी, लेकिन सरकार ने मंजूरी नहीं दी। इसके बावजूद फैशन स्ट्रीट से लेकर मुंबई मनपा मुख्यालय तक हजारों कार्यकर्ताओं के साथ विशाल मोर्चा निकाला गया।

इस दौरान शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के बावजूद पुलिस ने आज़ाद मैदान थाने में आयोजकों पर अवैध जनसमूह इकट्ठा करने, कानून और प्रतिबंधात्मक आदेशों के उल्लंघन के आरोपों में मामला दर्ज किया है।

संदीप देशपांडे का तीखा बयान — “भालू के शरीर पर एक और बाल आ जाए तो क्या फर्क पड़ता है?”

मनसे के मुंबई अध्यक्ष संदीप देशपांडे ने इस कार्रवाई पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “हम पर पहले भी कई केस दर्ज हुए हैं। ऐसे मामलों से हमें कोई फर्क नहीं पड़ता। भालू के शरीर पर एक और बाल आ जाए तो क्या फर्क पड़ता है? सरकार डराने की कोशिश कर रही है, लेकिन हम पीछे हटने वाले नहीं।”

रोहित पवार का हमला — “गृह विभाग भाजपा कार्यालय से चल रहा है क्या?”

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने भी सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, “चुनाव आयोग के निकम्मेपन के खिलाफ आवाज उठाने वालों पर केस दर्ज किया जा रहा है। क्या यह लोकतंत्र है? भाजपा के ‘मूक मोर्चा’ को अनुमति दी गई थी क्या? अगर नहीं, तो मंत्री रवींद्र चव्हाण पर केस क्यों नहीं? अगर दी गई थी, तो विपक्ष को क्यों रोका गया? ऐसा लगता है कि राज्य का गृह विभाग भाजपा के कार्यालय से चलाया जा रहा है।”

विपक्षी दलों का संयुक्त हमला

कांग्रेस, एनसीपी, शिवसेना (उद्धव गुट) और मनसे के नेताओं ने एक सुर में सरकार को “लोकतंत्र का गला घोंटने वाला” करार दिया है। उनका कहना है कि जब जनता और विपक्ष चुनाव आयोग से न्याय मांग रहे हैं, तब सरकार उन्हें चुप कराने में लगी है।

सरकार पर बढ़ा दबाव

“सत्य का मोर्चा” पर केस दर्ज होने के बाद राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। विपक्षी दल अब राज्यपाल और चुनाव आयोग से इस मुद्दे पर हस्तक्षेप की मांग करने की तैयारी में हैं।

 

CRIME: डॉक्टर और नर्स ही करते थे बच्चा चोरी का कारोबार, डॉक्टर समेत 7 गिरफ्तार
फर्जी कॉल सेंटर का जाल, सेक्स वर्धक दवाइयां बेचने के नाम पर हो रहे थे मालामाल  
Medical college will start soon: नवी मुंबई मनपा ने किया मेडिकल कॉलेज और सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का प्रस्तुतीकरण, 8.40  एकड़ में बनने वाले अस्पताल के लिए होगा 819 करोड़ खर्च , केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग से पहले ही मिल चुकी है एनओसी, 
13 हजार बीएमसी के छात्र डायबिटीज और ब्लड प्रेशर के शिकार
Sadguru Shri Dayal Ji Maharaj: कुंभ त्रासदी और पोटोमैक एयर आपदा: एक बार फिर सदगुरू श्री दयाल की दिव्य भविष्यवाणी की गूंज
TAGGED:#mnschief raj thakreyMaharashtra newsMNSmumbai news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
coastal road 1686895510650
कल्याणठाणेमुंबईसिटी

Thane bridge: ठाणे शहर में ट्रैफिक होगी गुल, कोस्टल रोड से जोड़ा जाएगा यह पुल, 1454 करोड़ रुपए एमएमआरडीए करेगी खर्च

Deepak dubey
Deepak dubey
August 25, 2024
Saif ali khan : करीना ने खोला खौफनाक रात का राज, 1663 पन्नों की चार्जशीट दाखिल
क्रिकेट के सट्टे में हारा,बन गया हत्यारा, कर्ज उतारने के लिए कर दिया महिला की हत्या
नेरुल के अवैध इमारत को पालिका ने किया सील 
Police raid on APMC lodge: 6 गिरफ्तार, 9 पीड़ित महिलाएं मुक्त — तस्करी व देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?