By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Froud: future group से जुड़े पांच लाख व्यापारी और परिवार भुखमरी के कगार पर, छोटे व्यापारियों का 200 करोड़ बकाया, 2019 से बिलों का नही किया भुगतान
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Froud: future group से जुड़े पांच लाख व्यापारी और परिवार भुखमरी के कगार पर, छोटे व्यापारियों का 200 करोड़ बकाया, 2019 से बिलों का नही किया भुगतान

क्राइमपालघरबंगलुरूबिजनेसमुंबईसिटी

Froud: future group से जुड़े पांच लाख व्यापारी और परिवार भुखमरी के कगार पर, छोटे व्यापारियों का 200 करोड़ बकाया, 2019 से बिलों का नही किया भुगतान

Deepak dubey
Last updated: March 27, 2023 6:33 pm
Deepak dubey
Published: March 27, 2023
Share
IMG 20230327 WA0004
SHARE

मुंबई। भारत में मॉडर्न रिटेल (Modern Retail) के फादर कहे जाने वाले फ्यूचर ग्रुप (froud: Future group) के मालिक किशोर बियानी (Kishore Biyani) की धोखाधड़ी के कारण करीब पांच लाख लोग रोजगार गँवाकर भुखमरी के कगार पर पहुंच चुके हैं। इन लोगों का गुनाह बस इतना था कि वे लोग उन मध्य़म कंपनियों या व्यापारियों के साथ काम करते थे जिन कंपनियों ने फ्यूचर ग्रुप को कपड़े की आपूर्ति की थी।

Advertisement

ये छोटे व्यापार किशोर बियानी के फ्यूचर ग्रुप से जुड़ी कंपनियों के ऑर्डर पर उन्हें कपड़े की आपूर्ति करते रहे हैं, लेकिन बियानी की कंपनियां 2019 से बिलों का भुगतान नहीं कर रही हैं, जिससे कपड़े की आपूर्ति करने वाली कंपनियां बंद होने के कगार पर पहुंच गई हैं। यह भुगतान बढ़ते-बढ़ते 200 करोड़ रुपए तक पहुंच गया और बियानी कान में तेल डाल कर बैठे हैं।
ऑल इंडिया गारमेंट मैन्युफैक्चरर्स एंड वेंडर्स एसोसिएशन (एआईजीएमवीए) ने बुधवार को मांग की कि फ्यूचर ग्रुप के मालिक किशोर बियानी को 2019 से लंबित 200 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया चुकाना चाहिए। महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और केरल के लगभग 350 सदस्य वाले संगठन एआईजीएमवीए ने किशोर बियानी को बकाया राशि का भुगतान करने में विफल रहने पर सख़्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
ऑल इंडिया गारमेंट मैन्युफैक्चरर्स एंड वेंडर्स एसोसिएशन के परामर्शदादा और ट्रेड यूनियन ज्वाइंट एक्शन कमेटी (टीयूजेएसी) के संयोजक विश्वास उतागी ने एक बयान में कहा है कि उत्पादकों और आपूर्तिकर्ताओं ने 2019-2022 के बीच बियानी की कंपनियों के समूह के ऑर्डर के अनुसार कपड़ों की आपूर्ति की थी।
बकाया तुरंत भुगतान करने की मांग करते हुए श्री उतागी ने कहा, “प्रत्येक निर्माता-विक्रेता का 70 करोड़ रुपए से एक करोड़ रुपये से अधिक तक का बकाया है और ब्याज समेत कुल राशि लगभग 500 करोड़ रुपये हो गई है। हम चाहते हैं कि केंद्र सरकार और सभी संबंधित राज्य सरकारें भी इस मामले में हस्तक्षेप करें और इस बकाया राशि का भुगतान करवाने में मदद करें।”
ठाणे के एक कपड़ा निर्माता ने कहा कि फ्यूचर ग्रुप के आदेशों को पूरा करने के लिए अधिकांश व्यापारियों ने बैंक से ऋण लिया है, लेकिन चूंकि बियानी ने अपने बिलों का भुगतान नहीं किया, इसलिए अब बैंक निर्माताओं और आपूर्तिकर्ताओं को बैंकों ने परेशान करना शुरू कर दिया है और व्यापारियों को ब्लैक लिस्टेड करके आगे ऋण देने से इनकार कर रही हैं।
श्री उतागी ने कहा, “बियानी की धोखेबाजी से एक लाख से अधिक लोग, उनके परिवारों और साथ साथ अन्य स्टाक होल्डर्स प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित हुए हैं और पांच लाख से अधिक लोग बेरोजगारी और भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं।” उन्होंने कहा कि फ्यूचर ग्रुप को पिछले साल रिलायंस ग्रुप को बेच दिया गया था और इस सौदे में भारतीय अर्थव्यवस्था, खासकर सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र के रीढ़ की हड्डी रहे व्यापारियों को अधर में छोड़ दिया गया है।
गुजरात के एक विक्रेता ने कहा कि उनका लाभ मार्जिन बहुत कम होता है, उनके पास कोई अतिरिक्त नकदी भी नहीं है और वे अपने आपूर्तिकर्ताओं, कर्मचारियों, स्थापना लागत, ईएमआई आदि के नियमित भुगतान के साथ नकद-ऋण सुविधा पर ही सरवाइव करते हैं। उन्होंने कहा, “फ्यूचर ग्रुप के कारण, हमारी 100 प्रतिशत कार्यशील पूंजी अवरुद्ध हो गई है, जो हमारे कारोबार को पूरी तरह से पंगु बना रही है, और अब बैंक वाले हमें ऋण का भुगतान न करने की नोटिस भेजकर परेशान कर रहे हैं। कर्ज से मुक्ति पाने के लिए कई सदस्यों ने परिवार का सोना, बचत या यहां तक कि अपने दुकानों या घरों को बेच दिया और अब बेघर हो गए हैं।”
एआईजीएमवीए और टीयूजेएसी ने विभिन्न राज्यों में फ्यूचर ग्रुप के खिलाफ मामले दर्ज करने की भी योजना बनाई है। दोनों संगठनों ने इस बारे में संसद सदस्यों और विधानमंडलों के सदस्यों को पत्र लिखकर अपनी दुर्दशा बताने का फैसला किया है, ताकि किशोर बियानी से पूरे बकाया का भुगतान करने एवं मामले को समाप्त करने के लिए दबाव डालने के लिए सरकार से हस्तक्षेप करने का आग्रह कर सकें।

Modi govt. 2.0 budget: चुनाव पर नजर, बजट पर दिखा असर, जानिए क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा

MUMBAI : फ्रांसीसी और भारतीय नौसेना ने दिखाया अपने युद्ध कौशल का जलवा

Thane to gain international recognition: मुंबई–ठाणे को मिली बड़ी सौगात: महालक्ष्मी रेसकोर्स–कोस्टल रोड पर बनेगा 295 एकड़ का विश्वस्तरीय सेंट्रल पार्क
Mumbai Local Women Safety: मुंबई लोकल में महिलाओं की सुरक्षा को नई ताकत, ‘सखी’ व्हाट्सऐप ग्रुप से मिलेगी तुरंत मदद
MUMBAI : मुंबई गोवा हाईवे ट्रैफिक : मुंबई-गोवा हाईवे पर सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर है
सिंधुदुर्ग तक होगा मुंबई रेलवे का सीमा:The limit of Mumbai Railway will be till Sindhudurg
Sampath J Ram’s suicide साउथ के एक्टर ने किया आत्महत्या
TAGGED:future groupMaharashtra newsmumbai news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
IMG 20240718 WA0016
इवेंटनवीमुंबईराजनीति

Devesh thakur : सीतामढी में बनेगा भव्य जानकी मन्दिर , विकास कार्य शुरू- देवेश ठाकुर

Deepak dubey
Deepak dubey
July 19, 2024
Badlapur school case: बदलापुर की घटना के बाद जागे जिलाधिकारी;स्कूलों में सखी सावित्री समिति है या नहीं, इसकी जांच का दिया आदेश
इरसालवाडी पीड़ितों का 300 वर्ग मीटर के प्लाट पर होगा पुनर्वसन, सिड़को ने तैयार किया प्लान
वर्षा गायकवाड़ को उत्तर मध्य मुंबई से उम्मीदवारी
Elphinstone Bridge closed Mumbai: आज रात से बंद होगा एल्फिंस्टन ब्रिज, मुंबई ट्रैफिक में बड़े बदलाव की तैयारी
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?