Joindia
क्राइमकल्याणमुंबईसिटी

MUMBAI: 20 महीने की बच्ची से रेप, आरोपी गिरफ्तार

rape with innocent girl in kushinagar 1617194115

मुंबई | रेप की घटना से मुंबई एक बार फिर दहल उठा है | 20 माह की बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। ये हैरान कर देने वाली घटना मुंबई के वर्ली इलाके में हुई है | इस मामले में वर्ली पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया |

वर्ली पुलिस ने 20 महीने की बच्ची से रेप के आरोप में 35 साल के एक शख्स को गिरफ्तार किया है | पीड़िता बच्ची की मां के बयान के आधार पर वर्ली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और पोक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है | शिकायत के अनुसार बच्ची की मां कुछ समय के लिए घर से बाहर थी, तभी आरोपी पडोसी ने बच्ची को घर में अकेला पाया और उसे अपने साथ ले गया | वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह दोबारा बच्ची को उसके घर के बाहर छोड़ गया।घर आने के बाद बच्ची काफी रो रही थी कुछ देर बाद मां को शक हुआ कि कुछ अनहोनी हुई है। बच्ची की मां तुरंत बच्ची को लेकर नजदीकी अस्पताल पहुंची। फिर डॉक्टर ने उसकी जांच की। उसी दौरान पता चला कि बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है। लड़की की मां तुरंत पुलिस स्टेशन पहुंची और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई । पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर उक्त आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

नाबालिग छात्रा ने प्रिंसिपल पर लगाया रेप का आरोप

नागपाड़ा इलाके में एक स्कूल प्रिंसिपल के एक नाबालिग छात्रा से कथित तौर पर रेप करने का मामला सामने आया है | पीड़िता के मुताबिक प्रिंसिपल उसे अपने केबिन में बुलाता था और अश्लील हरकतें करता था | इस मामले की शिकायत मिलने पर नागपाड़ा पुलिस ने इस मामले में आईपीसी और पॉक्सो अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है | मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी प्रिंसिपल फरार है |

Related posts

Mumbai local train block updates : दो बड़े काम और रेलवे ने लिए 5 दिन का बड़ा मेगा ब्लॉक, लगभग 30 घंटों में दो पुलों का काम होगा पूरा

dinu

बीपीसीएल की कोच्चि रिफाइनरी को फिक्की केमिकल्स एंड पेट्रोकेमिकल्स अवार्ड्स-2022 में हासिल हुआ पुरस्कार

Deepak dubey

Hanuman chalisa: शिवसेना फायर है झुकेगा नहीं,,,,बोली 92 साल की ‘पुष्पा’

dinu

Leave a Comment