Joindia
सिटीकल्याणक्राइमठाणेमुंबई

होटल में लगी आग, 6 वर्षीय बच्ची की मौत

IMG 20221022 WA0006

पुणे।पुणे जिले के सदाशिव पेठ स्थित होटल बिरयानी में शुक्रवार सुबह 11 बजे अचानक आग लगने से 6 साल की बच्ची की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया।

पुलिस के अनुसार आज सुबह 11 बजे सदाशिव पेठ इलाके में स्थित होटल बिरयानी में अचानक आग लग गई थी, जिसमें समय रहते सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल गए लेकिन 6 साल की बच्ची इकरा नईम खान होटल से बाहर नहीं निकल सकी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग की लपटों में फंसी बच्ची को बाहर निकाला और उसे सूर्या अस्पताल में भर्ती करवाया। बच्ची इकरा की अस्पताल में कुछ देर बाद मौत हो गई। आग लगने के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मामले की गहन छानबीन जारी है।

Related posts

Road Accidents: सड़क हादसों पर नितिन गडकरी ने जताई गहरी चिंता,

Deepak dubey

Samridhi Highway: महामार्गों पर दुर्घटनाओं में घायलों के लिए 17 नए ‘ट्रॉमा केयर सेंटर’!,  समृद्धि हाईवे पर तैनात होंगी 71 एंबुलेंस 

Deepak dubey

मुंबई में ‘अल्सर कोलायटीस’ के मामलों में तेजी से बढ़ रही है

vinu

Leave a Comment