Joindia
इवेंटकल्याणकाव्य-कथाठाणेदेश-दुनियानवीमुंबईफिल्मी दुनियामुंबईराजनीतिरोचकसिटी

जी 23 के पीछे मोदी शाह का षड्यंत्र – नाना पटोले

IMG 20220901 WA0023

 

नवी मुंबई। कांग्रेस पार्टी ने जिन नेताओं को विविध पद ,प्रतिष्ठा ,मान सम्मान दिया ।लेकिन एकाध पद नही मिलने पर अपने स्वार्थ के लिए पार्टी छोड़ कर चले जा रहे है ।गांधी परिवार ने इन नेताओ को सभी महत्वपूर्ण पद दिए ।इसके बावजूद आज गांधी परिवार के साथ गलत वक्तत्व दिए जा रहे है आजाद और तथाकथित जी 23 नेता मोदी शाह के इशारे पर षड्यंत्र रचे जाने का आरोप महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष नाना पटोले ने किया।
नवी मुंबई में आयोजित किए गए महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमिटी के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिबीर में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित करने के बाद पत्रकारों को बयान दिया। इस दौरान समिती के अध्यक्ष माणिकराव ठाकरे, प्रदेश काँग्रेस के मुख्य प्रवक्ता अतुल लोंढे, विधायक राजेश राठोड, नवी मुंबई काँग्रेस अध्यक्ष अनिल कौशिक आदि पदाधिकारी उपस्थित थे। इस दौरान नाना पटोले ने कहा कि सांसद पद से इस्तीफा देने के दूसरे दिन ही मेरे बंगले की बिजली,पानी कनेक्शन काट दिया गया था ।लेकिन गुलाब नबी आजाद कोई सदस्य नहीं होने के बावजूद दिल्ली में उनका सरकारी बंगला में सभी सुविधा कायम है। वह मोदी शाह के इशारे पर कांग्रेस को बदनाम कर रहे है। आज देश गंभीर परिस्थि में है संविधान खतरे में है ।ऐसे समय में भाजपा से सवाल पूछने के बजाय यह नेता कांग्रेस को बदनाम करने का काम कर रहे है।

देश के जनता पर कर्ज का बोझ डाल कर हो रहा विकास

भाजपा ने देश भर में हाई वे का जाल फैलाने का डंका पीट रहा है ।लेकिन उसके निकाले कर्ज के लिए के लिए हर महीने 44 हजार करोड़ रुपए ब्याज देना पड़ रहा है। देश के जनता पर कर्ज का बोझ डाल कर विकास कर रहे ही। मुंबई गोवा महामार्ग का काम 12 वर्षो से रखड़ा हुआ है। खड्डे बुझाने का आदेश दिए जाने के बावजूद अभी तक वैसे ही है। इन गद्दों में लोगो की जान जा रही है। क्योंकि भाजपा सरकार के लोग ही इन सड़कों के ठेकदार है। सिर्फ उन्हे मलाई खाना है। यह आने वाला समय जनता दिखाएगी।

प्रशिक्षण व प्रबोधन समिती शिबीर नवी मुंबई में संपन्न

देश में आज अनेक गंभीर समस्या है महागाई, बेरोजगारी काफी बढ़ी है। संविधान को समाप्त करने का काम किया जा रहा है देश की सीमा भी सुरक्षित नही और केंद्र की सरकार इस तरफ नजर अंदाज कर रही है।केंद्र सरकार की नाकामी जनता तक पहुंचाने के लिए लोगो तक वास्तविकता पहुंचाए इसके लिए कांग्रेस पार्टी ने शिबीर का आयोजन किए जाने की जानकारी अनिल कौशिक ने दिया । इस दौरान विकास की वाहवाही करने वाली भाजपा का पर्दाफाश करना इस प्रशिक्षण का उद्देश्य है। सभी जिलों से दो कार्यकर्ता को प्रशिक्षित किया गया है। इसके साथ ही युवाओं को कांग्रेस से जोड़ने की कोशिश करने के जानकारी कौशिक ने दी।

Related posts

Raksha Khadse daughter harassment case: रक्षा खडसे की बेटी से छेड़खानी: रोहिणी खडसे का आरोप – “शिंदे गुट के विधायक के कार्यकर्ता शामिल”

Deepak dubey

Students without Aadhar Card: राज्य में आधार बिना दस लाख छात्र, चार लाख के आधार कार्ड हैं अवैध, साढ़े पांच लाख छात्रों के कार्डों में मिली हैं त्रुटियां

Deepak dubey

Ghatkopar Murder Case: लालच, शादी और सास-बहू की दुश्मनी ने बनी खौफनाक हत्या की वजह

Leave a Comment