Joindia
देश-दुनियाकल्याणठाणेनवीमुंबईफिल्मी दुनियामीरा भायंदरमुंबईराजनीतिरोचकसिटीहेल्थ शिक्षा

अब सोशल मीडिया पर मिलेगी केईएम अस्पताल की मिलेगी जानकारी

IMG 20220822 WA0002

 

मरीजों की दूर होगी परेशानी

मुंबई।मुंबई का सबसे बड़ा अस्पताल के रूप में केईएम को पहचाना जाता है। बीएमसी द्वारा संचालित केईएम अस्पताल अब सोशल मीडिया पर सक्रिय होने जा रहा है। इसके लिए जरूरी सभी अनुमतियां मनपा प्रशासन की तरफ मिल गई हैं। इस काम के लिए लगने वाली टीम की नियुक्ति भी की जा चुकी है। अस्पताल अपनी इस युक्ति से जहां मरीजों की परेशानियों को दूर करने का प्रयास करेगी, वहीं इंस्टाग्राम, वेबसाइट और लिंकडिन नामक तीनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जानकारी साझा कर धमाल मचाएगी। इसके साथ वेब साइट भी शुरू की जा रही है। जिसपर अबतक किए गए कार्यों की जानकारी भी होगी ।

प्रशासन की तरफ से बताया गया है कि केईएम अस्पताल इसके लिए एक कमेटी का गठन किया जाएगा। अस्पताल की डीन डॉ. संगीता रावत के मुताबिक केईएम की तरफ से चलाए जाने वाले उपक्रमों के माध्यम से नागरिकों को अधिक संख्या में अच्छी और सकारात्मक जानकारियां साझा करने का उद्देश्य है। अस्पताल को लेकर गलतफहमियों को दूर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग सोशल मीडिया का सहारा लेगा। सोशल मीडिया पर सक्रिय होने से केईएम अस्पताल सीधे जनता से जुड़ जाएगी। मनपा अस्पताल और वहां के चिकित्सकों को लेकर लोगों में मौजूद धूमिल छवियां है। इसे दूर करने के लिए मनपा प्रयत्न करेगी। इसके लिए सोशल मीडिया की मदद ली जाएगी। सेवा और सुविधाओं की कमी को लेकर मनपा अस्पतालों को कई बार आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। खासकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई बार नकारात्मक संदेश वायरल होते हैं। इसलिए इंस्टाग्राम और फेसबुक पर सक्रिय होकर अस्पताल के प्रति सकारात्मक पक्ष रखना सहज होगा। इसकी शुरुआत केईएम अस्पताल से होगी।

Related posts

BVG company :ब्लैकलिस्टेड बीव्हीजी कंपनी को घाती सरकार ने दिया एम्बुलेंस का ठेका!, मुख्यमंत्री के दो खास लोगों ने किया डील

Deepak dubey

टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू के काफिले पर हमला,इलाके में तनाव

Deepak dubey

मुंबई में शुरू हुआ विधायकों का एतिहासिक सम्मेलन, जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में जुटे देश भर के विधायक, राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन भारत के बैनर तले को हो रहा आयोजन

Deepak dubey

Leave a Comment