By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Mumbai Metro Delay: मुंबई मेट्रो में हाहाकार!, 20 मिनट की देरी से प्लेटफॉर्म पर उमड़ी भीड़, पीक आवर में यात्रियों के बीच मची अफरा-तफरी
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Mumbai Metro Delay: मुंबई मेट्रो में हाहाकार!, 20 मिनट की देरी से प्लेटफॉर्म पर उमड़ी भीड़, पीक आवर में यात्रियों के बीच मची अफरा-तफरी

मुंबईसिटी

Mumbai Metro Delay: मुंबई मेट्रो में हाहाकार!, 20 मिनट की देरी से प्लेटफॉर्म पर उमड़ी भीड़, पीक आवर में यात्रियों के बीच मची अफरा-तफरी

Deepak dubey
Last updated: April 30, 2026 7:05 pm
Deepak dubey
Published: April 30, 2026
Share
IMG 20260430 WA0015
SHARE

जो इंडिया / मुंबई। (Mumbai Metro Delay)
मुंबई की लाइफलाइन मानी जाने वाली मेट्रो सेवा गुरुवार सुबह एक बार फिर यात्रियों की नाराजगी का कारण बनी। पीक आवर के दौरान मुंबई मेट्रो वन की सेवाएं करीब 20 मिनट तक प्रभावित रहने से घाटकोपर-वर्सोवा कॉरिडोर के कई स्टेशनों पर भारी भीड़ जमा हो गई। प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की लंबी कतारें लग गईं और ट्रेन में चढ़ने की होड़ में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।
सुबह दफ्तर जाने के समय अचानक मेट्रो सेवाएं धीमी पड़ने से सबसे ज्यादा परेशानी नौकरीपेशा लोगों को हुई। घाटकोपर, अंधेरी, साकीनाका, मरोल और वर्सोवा जैसे प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ बेकाबू नजर आई। कई लोग ट्रेन के दरवाजे खुलते ही अंदर घुसने की कोशिश करते दिखे, जबकि कुछ यात्रियों को अगली ट्रेन का इंतजार करना पड़ा।

Advertisement
IMG 20260430 WA0016
Mumbai Metro Delay,

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्लेटफॉर्म पर इतनी भीड़ थी कि कई यात्रियों को चलने तक की जगह नहीं मिल रही थी। कुछ स्थानों पर सुरक्षा कर्मियों को भीड़ नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त मशक्कत करनी पड़ी। यात्रियों में गुस्सा साफ दिखाई दिया और सोशल मीडिया पर भी लोगों ने मेट्रो प्रशासन को जमकर खरी-खोटी सुनाई।
मुंबई मेट्रो वन प्रशासन ने देरी की वजह तकनीकी खराबी नहीं, बल्कि रखरखाव कार्य को बताया। मेट्रो प्रबंधन के अनुसार, पटरियों की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए बेंगलुरु मेट्रो के सहयोग से रातभर रेल ग्राइंडिंग का काम किया गया था। इसी कारण सुरक्षा मानकों के तहत अस्थायी स्पीड प्रतिबंध लगाए गए, जिससे ट्रेनों की आवाजाही धीमी रही और सेवाएं प्रभावित हुईं।
हालांकि यात्रियों का कहना है कि यदि पहले से सूचना दे दी जाती तो लोग वैकल्पिक साधनों का उपयोग कर सकते थे। लोगों ने सवाल उठाया कि ऐसे कार्य सप्ताह के व्यस्त दिनों में क्यों किए जाते हैं, जबकि सप्ताहांत या छुट्टी के दिन यह काम आसानी से हो सकता है।
अंधेरी से घाटकोपर यात्रा कर रहे यात्री सुनील सिंह ने कहा कि मेट्रो लेट होने की वजह से वे समय पर दफ्तर नहीं पहुंच सके। वहीं एक अन्य यात्री ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जब शुक्रवार को बैंक अवकाश और उसके बाद लंबा वीकेंड था, तो यह काम उसी दौरान किया जा सकता था।
कई यात्रियों ने यह भी मांग की कि जिस तरह सेंट्रल और वेस्टर्न रेलवे मेगाब्लॉक से पहले अलर्ट जारी करते हैं, उसी तरह मेट्रो प्रशासन को भी पहले से यात्रियों को सूचित करना चाहिए।
गौरतलब है कि मार्च 2026 के अंत में भी आरे और बीकेसी के बीच तकनीकी खराबी के चलते मेट्रो सेवाएं करीब 30 मिनट तक प्रभावित हुई थीं। लगातार हो रही देरी और भीड़भाड़ की घटनाओं ने मुंबई मेट्रो की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
अब यात्रियों की मांग है कि मेट्रो प्रशासन केवल सुविधाओं के दावे न करे, बल्कि समयबद्ध सेवा, पारदर्शी सूचना व्यवस्था और बेहतर भीड़ प्रबंधन पर गंभीरता से काम करे, ताकि रोजाना लाखों यात्रियों को ऐसी परेशानी से न गुजरना पड़े।

फर्जी कंपनियों के सहारे 238 करोड़ जीएसटी की चोरी
घाटकोपर होर्डिंग हादसे में आईपीएस कैसर खालिद निलंबती,पत्नी के खाते में लिए लाखो रुपए
Two killed after building slab collapses in Nerul:नेरुल में इमारत का स्लैब गिरने से दो की मौत
DOMBIVALI : दोस्त के साथ घूमने जा रही लड़कियां हो जाएं सावधान, पुलिस वाला बताकर दो ने किया दुष्कर्म
रियर एडमिरल विनीत मैक्कार्टी ने संभाला ‘स्वॉर्ड आर्म’ का कार्यभार
TAGGED:#MaharashtraNewsBreakingNews GhatkoparCommutersMetroChaosMetroCrowd #TrainDelayMetroDelayMumbaiMetroMumbaiMetroOnemumbainewsMumbaiTrafficPublicTransportVersova #Andheri PeakHour
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
Sharad Pawar Sanjay Raut Uddhav Thackeray
कल्याणठाणेदेश-दुनियामुंबईराजनीति

महाराष्ट्र में नहीं चलेगा, गुलामी और गद्दारी का वंशवाद, संजय राऊत ने किया जोरदार प्रहार

Deepak dubey
Deepak dubey
January 14, 2024
Satya ka morcha: “सत्य का मोर्चा” पर केस दर्ज होने से सियासत में बवाल — विपक्ष ने सरकार पर लगाया दोहरे रवैये का आरोप, भाजपा के ‘मूक मोर्चा’ पर उठे सवाल
Covid center scam: पूर्व मेयर किशोरी पेडनेकर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया
भारत जोड़ो यात्रा को प्रचंड प्रतिसाद, राहुल गांधी के साथ आदित्य ठाकरे शामिल
54 types of fish will be banned: पापलेट और कोलबी प्लेट से होगा गायब, 54 तरह की मछलियों पर लगा प्रतिबंध
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?