By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Temple land protection: महाराष्ट्र में मंदिर भूमि सुरक्षा को लेकर बड़ा आंदोलन तेज, 22 जिलों के 1,000+ मंदिर ट्रस्टी एकजुट, सरकार से ‘एंटी लैंड ग्रैबिंग एक्ट’ लागू करने की मांग
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Temple land protection: महाराष्ट्र में मंदिर भूमि सुरक्षा को लेकर बड़ा आंदोलन तेज, 22 जिलों के 1,000+ मंदिर ट्रस्टी एकजुट, सरकार से ‘एंटी लैंड ग्रैबिंग एक्ट’ लागू करने की मांग

आध्यात्मठाणेनवीमुंबईमुंबईराजनीतिसिटी

Temple land protection: महाराष्ट्र में मंदिर भूमि सुरक्षा को लेकर बड़ा आंदोलन तेज, 22 जिलों के 1,000+ मंदिर ट्रस्टी एकजुट, सरकार से ‘एंटी लैंड ग्रैबिंग एक्ट’ लागू करने की मांग

Deepak dubey
Last updated: November 20, 2025 7:23 am
Deepak dubey
Published: November 20, 2025
Share
IMG 20251120 WA0012
SHARE

जो इंडिया / मुंबई: (Temple land protection) 

Advertisement

महाराष्ट्र में मंदिर भूमियों पर बढ़ते अवैध कब्ज़ों के खिलाफ राज्यव्यापी अभियान तेज हो गया है। मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और पालघर सहित राज्य के 22 जिलों के 1,000 से अधिक मंदिर ट्रस्टियों ने सरकार से मांग की है कि गुजरात और कर्नाटक की तर्ज पर ‘एंटी लैंड ग्रैबिंग एक्ट’ को तत्काल लागू किया जाए।

राज्य के विभिन्न जिलों में ट्रस्टियों व धार्मिक संगठनों ने मिलकर 300 से अधिक ज्ञापन कलेक्टरों, तहसीलदारों, विधायकों और मंत्रियों को सौंपे। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और राज्यमंत्री योगेश कदम को भी इस संबंध में विस्तृत निवेदन भेजा गया है।

मंदिर भूमि पर अवैध कब्ज़े: ट्रस्टियों ने जताई गंभीर चिंता

मंदिरों की हजारों एकड़ भूमि पर भू–माफिया और कुछ राजस्व अधिकारियों की मिलीभगत से अवैध कब्ज़ा किए जाने का आरोप लगाया गया है।

अभियान के प्रमुख बिंदु:

कोकण भवन बेलापुर, वसई तहसील कार्यालय, ठाणे जिल्हाधिकारी कार्यालय, श्रीवर्धन व पाली तहसीलदार कार्यालयों में निवेदन पत्र जमा किए गए।

रायगढ़ के हरिहरेश्वर, सातारा के सज्जनगड, पाली के बल्लाळेश्वर, नाशिक के मुक्तिधाम सहित कई प्रमुख मंदिरों के ट्रस्टी शामिल हुए।

अकोला जिले में 160 से अधिक अधिवक्ताओं ने अभियान में सहभाग दर्ज कराया।

महाराष्ट्र मंदिर महासंघ के राष्ट्रीय संगठक सुनील घनवट ने बताया कि—

मंदिरों को मिली इनामी भूमि कानूनन ट्रांसफर नहीं की जा सकती, लेकिन भ्रष्टाचार एवं लापरवाही के कारण इसे गैरकानूनी रूप से बेचा जा रहा है।

पश्चिम महाराष्ट्र में 671 समूहों पर सीधा अतिक्रमण, जबकि विदर्भ में अमरावती-अकोला में 50 करोड़ की जमीन मात्र 960 रुपये में बेचने का गंभीर मामला सामने आया।

सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट का स्पष्ट निर्देश, फिर भी कानून का अभाव

सुप्रीम कोर्ट (2007) और मुंबई हाईकोर्ट (2025) ने स्पष्ट किया कि धार्मिक संपत्ति की सुरक्षा राज्य की जिम्मेदारी है।

गुजरात में भूमि हड़पना गैर-जमानती अपराध है, जिसमें 14 साल तक की सजा और बाजार मूल्य के बराबर जुर्माना का प्रावधान है।

महाराष्ट्र में ऐसे सख्त कानून की कमी का फायदा भू-माफिया उठा रहे हैं।

मुख्य मांगें: सरकार तुरंत अध्यादेश लाकर कानून बनाए

ट्रस्टियों और मंदिर महासंघ ने निम्न मांगें रखीं—

1. ‘एंटी लैंड ग्रैबिंग एक्ट’ को तुरंत अध्यादेश द्वारा लागू किया जाए।

2. पिछले 25 वर्षों के सभी भूमि हस्तांतरण की SIT जांच कराई जाए।

3. प्रत्येक विभाग में फास्ट-ट्रैक कोर्ट स्थापित कर 6 महीनों में मामलों का निपटारा किया जाए।

4. दोषियों को कम से कम 14 साल की सजा और भारी आर्थिक दंड दिया जाए।

ट्रस्टियों का कहना है कि छत्रपति शिवाजी महाराज के आदर्शों के अनुरूप मंदिरों की पवित्र संपत्ति की रक्षा करना सरकार का नैतिक व संवैधानिक दायित्व है। इसलिए वे उम्मीद करते हैं कि राज्य सरकार शीघ्र ही ठोस कदम उठाएगी।

Panvel school controversy: पनवेल स्कूल में गंदगी का सबक: छात्राओं से बाथरूम में धुलवाई गई थालियां, वीडियो वायरल, 3 निलंबित
Konkan Railway service disrupted: कोंकण रेलवे सेवा ठप्प: पटरी पर गिरा बड़ा पत्थर, यात्रियों को हुई भारी परेशानी राजापुर के पास आदवली में हादसा, तीन घंटे बाद बहाल हुई रेल सेवा
WESTERN RAILWAY: लोकल ट्रेन का खराब मैनेजमेंट, कैंसल हुई ट्रेन से यात्रियों की गर्दी हुई बेकाबू, 10 दिनों तक 2525 ट्रेन रद्द
शिवाजी पार्क की ज्वैलरी शॉप से ​​1.24 करोड़ का सोना चोरी करने के आरोप में 2 गिरफ्तार
डॉक्टरों की सामने आई बड़ी लापरवाही, किशोर के पैर की बजाय, प्राइवेट पार्ट की कर दी सर्जरी
TAGGED:Maharashtra newsMaharashtra templemumbai newsraigadh newsthane news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
IMG 20250801 WA0031
क्राइममुंबईराजनीति

Congress apology demand BJP: “कांग्रेस ने देश को गुमराह किया, मालेगांव ब्लास्ट पर झूठ फैलाया” – फडणवीस का तीखा हमला, माफी की मांग तेज

Deepak dubey
Deepak dubey
August 1, 2025
Mumbra train accident: मुंब्रा रेल दुर्घटना पर अपना पूर्वांचल महासंघ का फटकार – रेलवे की लापरवाही को बताया “सिस्टम फेल्योर”
chunabhatti firing: चूनाभट्टी फायरिंग चार शूटर गिरफ्तार, घटना में एक की हुई थी मौत
ड्राइवर के साथ पत्नी का अवैध संबंध ,बिल्डर पति की कराई हत्या
RBI unclaimed deposits: आरबीआई का बड़ा कदम: पुराने निष्क्रिय बैंक खातों पर जागरूकता अभियान तेज, आसानी से मिलेगा भूला-बिसरा पैसा
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?