By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: RBI warning on states finances: रेवड़ी कल्चर से डगमगाई राज्यों की अर्थव्यवस्था! आरबीआई की सख्त चेतावनी — मुफ्त योजनाओं की होड़ से बढ़ा घाटा, विकास पर लगा ब्रेक
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » RBI warning on states finances: रेवड़ी कल्चर से डगमगाई राज्यों की अर्थव्यवस्था! आरबीआई की सख्त चेतावनी — मुफ्त योजनाओं की होड़ से बढ़ा घाटा, विकास पर लगा ब्रेक

बिजनेसमुंबई

RBI warning on states finances: रेवड़ी कल्चर से डगमगाई राज्यों की अर्थव्यवस्था! आरबीआई की सख्त चेतावनी — मुफ्त योजनाओं की होड़ से बढ़ा घाटा, विकास पर लगा ब्रेक

Deepak dubey
Last updated: November 8, 2025 11:19 am
Deepak dubey
Published: November 8, 2025
Share
1733805475 1555 scaled
SHARE

पीआरएस की रिपोर्ट में खुलासा: कमाई घट रही, कर्ज़ और खर्च बढ़ रहे हैं चिंताजनक रफ्तार से

Advertisement

जो  इंडिया / नई दिल्ली: (RBI warning on states finances)

देश की आर्थिक सेहत को लेकर एक गंभीर चेतावनी सामने आई है। भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने राज्यों को आगाह किया है कि अगर उन्होंने “रेवड़ी कल्चर” यानी मुफ्त योजनाओं की होड़ पर रोक नहीं लगाई, तो आने वाले वर्षों में कई राज्यों की अर्थव्यवस्था धराशायी हो सकती है।

‘स्टेट ऑफ स्टेट फाइनेंसेस 2025’ नामक रिपोर्ट जारी करने वाली संस्था पीआरएस लेजिस्लेटिव रिसर्च ने खुलासा किया है कि देश के आधे से अधिक राज्य अब अपनी आमदनी से अधिक खर्च कर रहे हैं। इस स्थिति ने राज्यों के राजस्व घाटे को चिंताजनक स्तर पर पहुंचा दिया है।

रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2023-24 में राज्यों का औसत राजस्व घाटा उनके जीएसडीपी का 0.4 प्रतिशत तक पहुंच गया है। सबसे अधिक खर्च वेतन, पेंशन, ब्याज भुगतान और सब्सिडी योजनाओं में हो रहा है। आंकड़े बताते हैं कि राज्यों की कुल आमदनी का 62 प्रतिशत हिस्सा सिर्फ इन मदों में चला जाता है, जिससे विकास कार्यों पर लगातार कैंची चल रही है।

कर्ज़ में डूबते राज्य

मार्च 2025 तक राज्यों का कुल कर्ज़ जीएसडीपी के मुकाबले 27.5 प्रतिशत तक पहुंच गया है, जबकि वित्तीय अनुशासन की तय सीमा 20 प्रतिशत है।
सबसे अधिक वित्तीय दबाव में रहने वाले राज्य हैं —
पंजाब, हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और हरियाणा।
इन राज्यों ने अपनी कुल आमदनी का 70 प्रतिशत से अधिक हिस्सा सिर्फ वेतन, पेंशन और ब्याज चुकाने में खर्च कर दिया है।

मुफ्त योजनाओं से बढ़ा बोझ

रिपोर्ट में बताया गया है कि केवल बिजली सब्सिडी पर 24 राज्यों ने 3.18 लाख करोड़ रुपये खर्च किए। वहीं, महिलाओं को नकद सहायता देने वाली योजनाओं पर 12 राज्यों ने 1.68 लाख करोड़ रुपये की राशि फूंक डाली।
राज्य सरकारें वोट बैंक की राजनीति के दबाव में ऐसी योजनाओं की होड़ में फंस गई हैं, जिससे उनकी वित्तीय स्थिति बिगड़ती जा रही है।

विकास योजनाएं ठप, निर्भरता बढ़ी

वित्त विशेषज्ञों का कहना है कि मुफ्त योजनाओं की बढ़ती प्रवृत्ति के कारण राज्यों के पास अब दीर्घकालिक निवेश और आधारभूत संरचना विकास के लिए धन नहीं बच रहा है। परिणामस्वरूप, उद्योगों में निवेश घटा है, रोजगार सृजन पर असर पड़ा है और केंद्र पर निर्भरता बढ़ी है।
केंद्र सरकार ने भी अब अनुदानों पर कई शर्तें लागू कर दी हैं, जिससे राज्यों की वित्तीय नीतियों की स्वतंत्रता सीमित होती जा रही है।

आरबीआई की सख्त चेतावनी

आरबीआई ने कहा है कि अगर यह “रेवड़ी कल्चर” नहीं रुका, तो राज्य न केवल आर्थिक संकट में फंस जाएंगे, बल्कि देश की समग्र वित्तीय स्थिरता भी खतरे में पड़ सकती है।

सबसे बड़ी खबर! उदयनराजे के  ‘उस’ पत्र का राष्ट्रपति ने लिया संज्ञान ;  राज्यपाल के बयान की होगी जांच?
rotary cub of kharghar : रोटरी खारघर मिड टाउन द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न
Ladki Behan Scheme: ईडी 2.0 ने दिखाया असली रंग: लाडली बहन योजना से 5 लाख महिलाएं बाहर
Darbhanga honour killing case: “पिता की गोली से पति की मौत, पत्नी की आंखों के सामने हुआ खौफनाक कांड”
Heat and run: पुणे में फिर से हीट एंड रन सुप्रिया सुले ने गृह विभाग पर साधा निशाना
TAGGED:Maharashtra newsmumbai newsRBI Bank
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
4407 neena
इवेंटफिल्मी दुनियामुंबईसिटी

Neena Gupta Trolled for Outfit: नीना गुप्ता के 66वें जन्मदिन पर फैशन का बोल्ड अंदाज़ बना बहस का मुद्दा, सोशल मीडिया पर तारीफें भी मिलीं और तगड़ी आलोचना भी

Deepak dubey
Deepak dubey
June 5, 2025
होटल में लगी आग, 6 वर्षीय बच्ची की मौत
3 दिन की बच्ची को मिट्टी में दबाकर छोड़ा, लोगों ने बचाई जान
BMC medical college recruitment: मनपा मेडिकल कॉलेजों में 587 पद रिक्त, एमपीएससी से होगी भर्ती; अग्निसुरक्षा में लापरवाह मॉल्स पर गिरेगी बिजली-पानी की गाज, जल्द आएगी ठोस कचरा नीति
Orchid International School Seawood: एक हजार फीस के लिए पांच वर्षीय बच्चे को को निजी स्कूल ने बनाया बंधक, पिता ने दर्ज कराई शिकायत
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?