जो इंडिया / मुंबई : महानगर मुंबई की जीवनरेखा मानी जाने वाली लोकल ट्रेनें (mumbai local train
🔍 हादसा कैसे हुआ? रिपोर्ट के मुताबिक…
यह हादसा दिवा और मुंब्रा स्टेशन के बीच हुआ। एक ट्रेन कसारा से सीएसएमटी जा रही थी, जबकि दूसरी सीएसएमटी से कल्याण की ओर आ रही थी। दोनों ट्रेनें लगभग 75 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ रही थीं और उनके बीच सिर्फ 0.75 मीटर का फासला था।
🚨 दरवाजे पर खड़े यात्री की एक गलती ने …
रिपोर्ट के अनुसार, कसारा की ओर से आ रही ट्रेन में एक यात्री दरवाजे पर खड़ा था और उसने हाथ बाहर निकाला हुआ था, उसके कंधे पर बैग भी था। उसी दौरान ट्रेन की गति और दूसरे ट्रैक से आती ट्रेन के चलते उसका बैलेंस बिगड़ा और वह गिर पड़ा।
यह माना जा रहा है कि उसके गिरने से उसके बैग ने दूसरी ट्रेन के दरवाजे पर खड़े यात्रियों को भी टक्कर दी, जिससे कई यात्री नीचे गिर गए और यह श्रृंखलाबद्ध दुर्घटना हो गई।
📹 सीसीटीवी फुटेज ने घटना को किया साफ लेकिन अधूरा
स्टेशन पर लगे कैमरों में दोनों ट्रेनों की गति और दिशा साफ दिख रही है, लेकिन घटना के ठीक बीच का फुटेज नहीं मिला, जिससे घटना की पूर्ण सटीकता पर अभी सवाल बने हुए हैं। पूरी दुर्घटना कुछ ही सेकंड में घट गई, जिससे कई लोग कुछ समझ ही नहीं पाए।
🩺 13 घायल, 4 की दर्दनाक मौत, मृतकों की पहचान
1. राहुल संतोष गुप्ता (28 वर्ष), निवासी दिवा
2. सरोज केतन (23 वर्ष), निवासी उल्हासनगर
3. मयूर शाह (44 वर्ष)
4. मच्छीद्र मधुकर गोतरणे (31 वर्ष), पुलिस कांस्टेबल
घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया था, जहां कई की हालत गंभीर बनी रही।
🛤️ रेलवे प्रशासन की सफाई और चिंता
मध्य रेलवे के प्रवक्ता स्वप्नील निला ने मीडिया को बताया कि यह दुर्घटना यात्रियों द्वारा दरवाजों पर खड़े रहने और एक-दूसरे से बैग टकराने से हुई। उन्होंने यात्रियों से अपील की कि यात्रा के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन करें।
⚠️ क्या इस तरह की घटनाएं टाली जा सकती हैं?
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि स्वचालित दरवाजे होते तो यह हादसा रोका जा सकता था।
अत्यधिक भीड़, दरवाजों पर खड़े होकर यात्रा करना और बैलेंस का बिगड़ना ऐसी दुर्घटनाओं की आम वजह बनते जा रहे हैं।
इसे भी पढ़िए-
2) women safety in Mumbai local : मुंबई लोकल में महिला सुरक्षा के लिए नया कदम, हर स्टेशन पर हेल्पडेस्क



