By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: High security number plate: एक अप्रैल 2019 से पहले के वाहन मालिकों के लिए जरूरी खबर, 31 मार्च डेडलाइन, नजरअंदाज किया तो होगी जेल!
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » High security number plate: एक अप्रैल 2019 से पहले के वाहन मालिकों के लिए जरूरी खबर, 31 मार्च डेडलाइन, नजरअंदाज किया तो होगी जेल!

बिजनेसमुंबईसिटी

High security number plate: एक अप्रैल 2019 से पहले के वाहन मालिकों के लिए जरूरी खबर, 31 मार्च डेडलाइन, नजरअंदाज किया तो होगी जेल!

Deepak dubey
Last updated: February 10, 2025 7:15 am
Deepak dubey
Published: February 10, 2025
Share
HSRP Installation 1160x653 1
SHARE

जोइंडिया- ज्योति दुबे / मुंबई

राज्य सरकार (state government) ने एक अप्रैल 2019 से पहले पंजीकृत सभी पुराने वाहनों (All old vehicles registered) में के लिए नियम में बदलाव किया है। इन सभी वाहनों के मालिकों ( moter vehicle owner )के लिए जरूरी खबर सामने आई है। इन सभी को अपने वाहनों के लिए हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट ( high security number plate ) लगवाने का निर्णय लिया है। जिसने भी से नजरन्दाज किया, उन वाहन मालिकों पर बड़ी कार्रवाई हो सकती है। दोषी वाहन मालिकों को जेल में भी डाला जा सकता है।

Advertisement

लगभग 6 साल से अधिक पुराने सभी वाहनों पर 31 मार्च तक हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाना अनिवार्य किया गया है। इसके बाद जिन वाहनों में यह नंबर प्लेट नहीं होगी, उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसके तहत मुंबई मध्य क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय के कार्यक्षेत्र में आने वाले सभी वाहन मालिकों को अपने वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने की अपील की गई है। सुप्रीम कोर्ट ने भी 1 अप्रैल 2019 से पहले पंजीकृत सभी पुराने वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने के निर्देश दिए हैं। जिसके बाद से सरकार ज्यादा तत्पर हो गई है। आरटीओ के अनुसार बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाले वाहनों या नकली नंबर प्लेट वाले वाहनों पर परिवहन विभाग द्वारा दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी

वाहनों की नंबर प्लेट से छेड़छाड़ और नकली नंबर प्लेट से रहें सावधान

प्राप्त जानकारी के अनुसार केंद्रीय मोटर वाहन नियम 1989 और केंद्रीय सड़क एवं राजमार्ग मंत्रालय के नियमानुसार एक अप्रैल 2019 से निर्मित सभी नए वाहनों में ‘हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट’ लगाना अनिवार्य किया गया है। इसका उद्देश्य वाहनों की नंबर प्लेट के साथ छेड़छाड़ और नकली नंबर प्लेट से जुड़े अपराधों को कम करना तथा सड़कों पर चलने वाले वाहनों की सही पहचान सुनिश्चित करना है।

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट रजिस्ट्रेशन से जुड़ी शिकायत कहां करें?

अगर कोई वाहन मालिक मुंबई क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय के कार्यक्षेत्र में पंजीकृत नहीं है, लेकिन इस क्षेत्र में वाहन का उपयोग करता है, तो उसे भी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाना अनिवार्य है। यदि वाहन मालिकों को नंबर प्लेट से संबंधित कोई शिकायत होती है, तो वे क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में शिकायत दर्ज कर सकते हैं।परिवहन कार्यालय ने वाहन मालिकों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपने वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाएं और किसी भी असुविधा से बचें।

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट का रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

आरटीओ के अनुसार यदि वाहन मालिक अपने वाहन में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगवाते हैं, तो वाहन का स्वामित्व हस्तांतरण, पता परिवर्तन, वित्तीय दायित्व हटाना व जोड़ना, द्वितीयक आरसी प्राप्त करना, बीमा नवीनीकरण आदि कार्यों को रोका जा सकता है। इसके अलावा, बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाले वाहनों या नकली नंबर प्लेट वाले वाहनों पर परिवहन विभाग द्वारा दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने के लिए एक ऑनलाइन बुकिंग पोर्टल https://hsrpmhzone2.in शुरू किया गया है। यहां वाहन मालिक हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट का रजिस्ट्रेशन कहां करें?

मुंबई (मध्य) क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय के कार्यक्षेत्र के लिए ‘रियल मेज़ॉन इंडिया लिमिटेड’ एजेंसी को अधिकृत किया गया है। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने के लिए एक ऑनलाइन बुकिंग पोर्टल https://hsrpmhzone2.in शुरू किया गया है। वाहन मालिक इस पोर्टल पर जाकर अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं और अपने वाहनों में नंबर प्लेट लगवा सकते हैं।

तेजस ठाकरे और टीम द्वारा 10 नई प्रजातियों की खोज जैव विविधता पर डाली प्रकाश
Rebellion from BJP’s first list: भाजपा की पहली सूची ने, पार्टी में शुरू कर दी बगावत, विधायक की पत्नी ने निर्दलीय लड़ने की दी चेतावनी, कसा तंज, धृतराष्ट्र जैसी हो गई है पार्टी
Shiv Sena MNS joint manifesto: ठाकरे बंधुओं का बड़ा सियासी संदेश: शिवसेना–मनसे का संयुक्त घोषणापत्र आज, मुंबई के भविष्य की पेश होगी नई रूपरेखा
CIDCO : नैना क्षेत्र में मेट्रो चलाने की तैयारी, सिडको ने योजना पर शुरू किया काम, पनवेल ओर उलवे के नागरिकों को होगा मेट्रो का लाभ
Toilet में जाकर बन जाते थे टॉपर, पकड़ी गई चोरी
TAGGED:Maharashtra newsmumbai newsstate governmentVehicle Owner
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
IMG 20230521 WA0004
कल्याणक्राइमठाणेदेश-दुनियानवीमुंबईमुंबईसिटी

RPF: आरपीएफ का ऑपरेशन “रेल प्रहरी” में पकड़ा गया लुटेरा

Deepak dubey
Deepak dubey
May 21, 2023
Virat Kohli Social Media Controversy: ये हैं जर्मन मॉडल, जिसे इंडिया पसंद है और विराट को ये ‘पसंद’ हैं…!
BJP Nagpur Municipal Corporation: हाईकमान का डर या लोकतंत्र पर वार?, शपथ से पहले ही ‘सीलबंद इस्तीफे’, नागपुर मनपा में भाजपा का अभूतपूर्व प्रयोग, 102 पार्षदों से पहले ही लिखवा लिया त्यागपत्र
Dr. Padmakar Nandekar awarded: टाइम्स अप्लॉड ट्रेंडसेटर अवार्ड 2025 से सम्मानित हुए डॉ. पद्माकर नांदेकर, मीडिया एंड विज्ञापन जगत के उत्कृष्टता और नवाचार पुरस्कार की रही धूम
कीले ना ठोंको, पेड़ों को भी दर्द होता है, मनपा चलाएगी वृक्ष संजीवनी अभियान
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?