By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: BHOPAL: सैफ अली खान के परिवार की संपत्ति पर संकट
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » BHOPAL: सैफ अली खान के परिवार की संपत्ति पर संकट

फिल्मी दुनियामुंबई

BHOPAL: सैफ अली खान के परिवार की संपत्ति पर संकट

Deepak dubey
Last updated: January 22, 2025 9:00 am
Deepak dubey
Published: January 22, 2025
Share
21 01 2025 nawab pataudi legacy legal issues
SHARE

भोपाल: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान (bollywood actor saif ali khan) और उनके परिवार की संपत्ति को लेकर मध्य प्रदेश से एक महत्वपूर्ण खबर आई है। राज्य सरकार सैफ अली खान (state government ) के परिवार की 15,000 करोड़ रुपये की संपत्ति पर कब्जा करने की तैयारी कर सकती है। भोपाल के कोहेफिजा से लेकर चिकलोद (From Kohefiza to Chiklod in Bhopal) तक सैफ अली खान और शर्मिला टैगोर के परिवार की संपत्तियां फैली हुई हैं। पतौदी परिवार की 100 एकड़ ज़मीन पर लगभग डेढ़ लाख लोग रहते हैं। वहीं, भोपाल की ऐतिहासिक संपत्तियों पर 2015 से दी गई स्थगन की अवधि अब समाप्त हो चुकी है।

Advertisement

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने सैफ अली खान, उनकी मां शर्मिला टैगोर, बहन सोहा अली खान और पतौदी परिवार की बहन सबीहा सुलतान को शत्रु संपत्ति मामले में अपीलीय प्राधिकरण के सामने अपनी बात रखने का आदेश दिया था। इस आदेश के बाद अपील करने के लिए 30 दिनों का समय दिया गया था, जो अब समाप्त हो चुका है। एक माह का समय बीतने के बावजूद पतौदी परिवार ने कोई दावा नहीं किया है। अब उनके पास डिवीजन बेंच में चुनौती देने का विकल्प मौजूद है।

पिछले महीने, उच्च न्यायालय की जबलपुर स्थित मुख्य खंडपीठ ने शर्मिला टैगोर, उनके बेटे सैफ अली खान और सबीहा सुलतान के शत्रु संपत्ति मामले में हस्तक्षेप करने से मना कर दिया था। न्यायमूर्ति विवेक अग्रवाल की एकल पीठ ने पतौदी परिवार को शत्रु संपत्ति अधिनियम 1968 के तहत दिल्ली स्थित अपीलीय प्राधिकरण में आवेदन करने की स्वतंत्रता दी थी। अपीलीय प्राधिकरण को गुण और दोष के आधार पर निर्णय लेने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

पतौदी परिवार ने 2015 में एक याचिका दायर की थी, जिसमें शत्रु संपत्ति अधिनियम 1968 के तहत भोपाल के आखिरी नवाब की संपत्ति पर नियंत्रण लाने के सरकार के निर्णय को चुनौती दी गई थी। नवाब की बड़ी बेटी राजकुमारी आबिदा सुलतान 1950 में पाकिस्तान चली गई थीं, जिसके बाद नवाब की संपत्तियां शत्रु संपत्ति घोषित कर दी गईं। नवाब की मृत्यु के बाद, उनकी दूसरी बेटी मेहर ताज साजिदा सुलतान बेगम को भोपाल उत्तराधिकारी अधिनियम 1947 के तहत संपत्ति की उत्तराधिकारी घोषित किया गया था।

The last 60 seconds before the accident: बारामती रनवे पर क्या हुआ था? लैंडिंग क्लियरेंस, रीडबैक की चूक और फिर अचानक विस्फोट
BJP leader conversion statement: भाजपा विधायक ने धर्मांतरण कराने वाले की हत्या पर 11 लाख के इनाम की घोषणा की, राजनीति गरमाई
Rohit Shetty firing case: जुहू फायरिंग से हिला बॉलीवुड, सुरक्षा के डर से रोहित शेट्टी ने अपनों से बनाई दूरी
स्पेशल 26′ की स्टाइल में व्यापारी के घर में लाखो की लूट
महाराष्ट्र में नहीं चलेगा, गुलामी और गद्दारी का वंशवाद, संजय राऊत ने किया जोरदार प्रहार
TAGGED:bollywood actor saif ali khanMaharashtra newsmumbai news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
IMG 20230404 WA0004
क्राइमदेश-दुनियापालघर

एक किलोमीटर तक दौड़ाकर रिश्वतखोर को पकड़ा एसीबी ने

Neha Singh
Neha Singh
April 4, 2023
CRIME: ईरानी गैंग पर मुंबई पुलिस स्पेशल 26 टीम की कार्रवाई
Sharad Pawar targeted BJP: भाजपा द्वारा सत्ता का इस्तेमाल जाति-धर्म में दरार पैदा करने के लिए, शरद पवार ने दागी तोप
Gas leakage fire: खार में गैस रिसाव से लगी आग, दो बच्चों समेत छह लोग झुलसे
Fake Letterhead Scam: भाजपा विधायक के फर्जी लेटरहेड और सिग्नेचर से ₹3.20 करोड़ ट्रांसफर!
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?