By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Traffic in Mumbai: मुंबई में ट्रैफिक जाम का संकट बढ़ा, पैदल चलना हो सकता है बेहतर विकल्प
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Traffic in Mumbai: मुंबई में ट्रैफिक जाम का संकट बढ़ा, पैदल चलना हो सकता है बेहतर विकल्प

मुंबईराजनीतिसिटी

Traffic in Mumbai: मुंबई में ट्रैफिक जाम का संकट बढ़ा, पैदल चलना हो सकता है बेहतर विकल्प

Deepak dubey
Last updated: January 13, 2025 10:55 am
Deepak dubey
Published: January 13, 2025
Share
Mumbai India May 19 2023 Huge traffic jam on 1684524521139
SHARE

मुंबई। बढ़ते शहरीकरण और बढ़ती जनसंख्या (Growing urbanisation and increasing population) के कारण देश के बड़े शहरों में यातायात की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। विशेष रूप से मुंबई, जो विश्व के सबसे भीड़भाड़ वाले शहरों में छठे स्थान पर है, यातायात जाम की समस्या से जूझ रही है। ‘टॉम टॉम’ ट्रैफिक इंडेक्स (TomTom’ Traffic Index) 2024 के अनुसार, मुंबई में औसतन 1 किलोमीटर की यात्रा के लिए 3 मिनट 24 सेकंड का समय लग रहा है, जिससे यह शहर दुनिया के सबसे धीमे ट्रैफिक वाले शहरों में शामिल है।

Advertisement

ट्रैफिक का कारण और परिणाम:

मुंबई में रोजाना लगभग 700 नए वाहन पंजीकृत (Vehicle Registered) हो रहे हैं, और कुल वाहन पंजीकरण (vehicle registration) की संख्या 3.7 लाख तक पहुँच चुकी है। इसके अलावा, मुंबई के उपनगरों जैसे ठाणे, मीरा-भायंदर, नवी मुंबई और भिवंडी से लाखों वाहन रोजाना मुंबई में प्रवेश करते हैं, जिससे स्थिति और बिगड़ रही है। यातायात जाम के कारण नागरिकों को मानसिक और शारीरिक तनाव का सामना करना पड़ता है, और इससे देश की समग्र उत्पादकता में भी गिरावट आ रही है।

भारत के अन्य शहरों में भी स्थिति गंभीर:

भारत के अन्य प्रमुख शहरों, जैसे बेंगलुरू, पुणे, और कोलकाता में भी यातायात जाम की समस्या गंभीर हो गई है। बेंगलुरू में 10 किलोमीटर की यात्रा में औसतन 34 मिनट 10 सेकंड का समय लग रहा है, जबकि कोलकाता में यह समय 34 मिनट 33 सेकंड है। इन शहरों में ट्रैफिक की स्थिति अब और भी खराब हो गई है।

समाधान की आवश्यकता:

विशेषज्ञों का कहना है कि ट्रैफिक जाम की समस्या को सुलझाने के लिए बेहतर सार्वजनिक परिवहन प्रणाली, स्मार्ट ट्रैफिक सिग्नल, और सड़क नेटवर्क के सुधार की आवश्यकता है। साथ ही, पुराने ट्रैफिक प्रबंधन सिस्टम को अपडेट करने और अतिक्रमण की समस्या को नियंत्रित करने की दिशा में ठोस कदम उठाने की जरूरत है।

स्मार्ट ट्रैफिक सॉल्यूशंस की अहमियत:

ट्रैफिक जाम को कम करने के लिए स्मार्ट ट्रैफिक सिग्नल और बेहतर सड़क प्रबंधन की आवश्यकता पर जोर दिया जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि इन उपायों से शहरों में यात्रा समय में कमी आ सकती है और नागरिकों का मानसिक तनाव भी घट सकता है।

 

 

Girl’s name breaks marriage: सोनम हुई बदनाम, नाते आते ही लोग तोड़ रहे हैं शादी का रिस्ता
CRIME: पति के विकृत यौन संबंधों से तंग आकर पत्नी थाने पहुंच गई, पति और सास पर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न की शिकायत
Aaditya Thackeray attacks ‘Pugree Chawl Free Mumbai’ initiative: ‘पगड़ी चॉल मुक्त मुंबई’ फर्जी नारा, किरायेदारों से धोखा’, आदित्य ठाकरे का शिंदे-बीजेपी सरकार पर बोला हमला
Apna purvanchal mahasangh: एल बी पुष्कर (आई आर एस) महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक (प्रशासनिक) नियुक्त
मध्य रेल, आरपीएफ टीम ने 2 घंटे में पकड़ा फर्जी बम संदेश भेजने वाला आरोपी
TAGGED:Maharashtra newsmumbai newstraffic police
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
IMG 20240124 WA0007
कल्याणठाणेदेश-दुनियाफिल्मी दुनियाबिजनेसमुंबई

रवीना टण्डन की बेटी बनी पीएनजी सिल्वोस्टाईल की ब्रांडएम्बेसडर

Deepak dubey
Deepak dubey
January 24, 2024
MUMBAI: उप महानिदेशक ज्ञानेश्वर सिंह के खिलाफ मिली शिकायतों की जानकारी देने से एनसीबी का इनकार
Turbhe MAFCO power outage: तुर्भे क्षेत्र में बिजली कटौती से नागरिक परेशान, आधी रात को सड़क पर उतरे
UNO GAME CONTROVERSY: यूएनओ गेम विवाद में पड़ोसी की हत्या के लिए मुंबई के व्यक्ति को दोषी ठहराया गया
फेल हो गए . . . नो टेंशन एक और मौका बाकी है मेरे दोस्त
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?