By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Mumbai: आर्थिक राजधानी के पॉश इलाके कफ परेड में अवैध होर्डिंग्स की भरमार, सीपीआरए अध्यक्ष पद्माकर नांदेकर ने लिखा पत्र
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Mumbai: आर्थिक राजधानी के पॉश इलाके कफ परेड में अवैध होर्डिंग्स की भरमार, सीपीआरए अध्यक्ष पद्माकर नांदेकर ने लिखा पत्र

मुंबईरीडर्स चॉइससिटी

Mumbai: आर्थिक राजधानी के पॉश इलाके कफ परेड में अवैध होर्डिंग्स की भरमार, सीपीआरए अध्यक्ष पद्माकर नांदेकर ने लिखा पत्र

dinu
Last updated: September 9, 2024 10:35 pm
dinu
Published: September 9, 2024
Share
IMG20240905153635 scaled
SHARE

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (mumbai) के पॉश इलाके कफ परेड में इन दिनों अवैध होर्डिंग्स की भरमार हो गई है। एक ओर सरकार और बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) अवैध होर्डिंग्स के खिलाफ अभियान चलाने का दावा कर रहे हैं, लेकिन दूसरी ओर उनकी नाक के नीचे ही हजारों अवैध होर्डिंग्स लगे हुए हैं। सीएसटी से मंत्रालय, और मंत्रालय से नरीमन पॉइंट व कफ परेड (CPRA president dr. Padmakar Nandekar) तक, राजनीतिक और डिजिटल बोर्ड की संख्या तेजी से बढ़ रही है, जिससे कफ परेड के निवासियों को काफी दिक्कत हो रही है। खासकर डिजिटल बोर्ड से दुर्घटना की संभावनाएं बढ़ गई हैं, जिसके चलते स्थानीय निवासियों ने सरकार और BMC के प्रति कड़ी नाराजगी जताते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

Advertisement

कफ परेड रेजिडेंट्स एसोसिएशन की शिकायत
कफ परेड रेजिडेंट्स एसोसिएशन (CPRA) ने इस मुद्दे पर BMC को एक पत्र लिखा है, जिसमें दक्षिण मुंबई में अवैध और डिजिटल होर्डिंग्स का विरोध किया गया है। निवासियों ने मांग की है कि कफ परेड क्षेत्र से इन अवैध होर्डिंग्स को तुरंत हटाया जाए और इसके जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार के अवैध होर्डिंग्स न लग सकें।

कफ परेड रेजिडेंट्स एसोसिएशन (CPRA) ने इस मुद्दे पर BMC को एक पत्र लिखा
कफ परेड रेजिडेंट्स एसोसिएशन (CPRA) अध्यक्ष पद्माकर नांदेकर ने इस मुद्दे पर BMC को एक पत्र लिखा

वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष पद्माकर नांदेकर का विरोध
कफ परेड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष, पद्माकर नांदेकर ने कहा, “पहले हमें अवैध निर्माणों से समस्या होती थी, लेकिन अब अवैध होर्डिंग्स और बड़े डिजिटल आउटडोर डिस्प्ले हमारे इलाके में लग गए हैं। इससे सड़क पर वाहन चालकों का ध्यान भटकता है और कई दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। सड़कों के बीच और इलेक्ट्रिक पोल पर लगे ये बैनर दृश्य अवरोध पैदा करते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है।”

फुटपाथों पर लगे अवैध निर्माण और सड़कों पर होर्डिंग्स लोगों के लिए बड़ी समस्या, जोइंडिया की खबर
फुटपाथों पर लगे अवैध निर्माण और सड़कों पर होर्डिंग्स लोगों के लिए बड़ी समस्या, जोइंडिया की खबर

उन्होंने यह भी कहा कि फुटपाथों पर लगे अवैध निर्माण और सड़कों पर होर्डिंग्स लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गए हैं। BMC से आग्रह किया गया है कि दक्षिण मुंबई में लगाए गए इन डिजिटल बिलबोर्ड्स पर तत्काल कार्रवाई की जाए।

इसे भी पढ़ें-

1-Ladali bahan Yojna : ‘लाडली बहन’ योजना के खिलाफ याचिका पर भड़के भाजपा के मुख्य प्रवक्ता केशव उपाध्ये, कहा कांग्रेस का महिला विरोधी चेहरा उजागर

2-Joindia think: देश में हर घंटे चार बलात्कार, राजनीतिक नफे-नुकसान से हटकर सोचना होगा – विश्वनाथ सचदेव

3-Maharashtra horror: बदलापुर में बच्चियों के साथ दुष्कर्म से गुस्साई लाडली बहनें, डेढ़ हजार नहीं, न्याय दो, सरकार के खिलाफ़ आक्रोश, रेल रोक किया चक्का जाम, महिलाओं का आंदोलन

राजनीतिक दबाव और अधिकारियों की मिलीभगत
कफ परेड रेजिडेंट्स एसोसिएशन की सदस्य सुलक्षणा चौगुले ने कहा, “हमने BMC से गुहार लगाई है कि इस अवैध होर्डिंग के बीच कभी भी दुर्घटना हो सकती है। यहां ज्यादातर अमीर लोग रहते हैं, जिनका ध्यान आकर्षित करने के लिए ये डिजिटल बोर्ड लगाए जा रहे हैं। राजनीतिक दबाव और अधिकारियों की मिलीभगत से इन अवैध होर्डिंग्स की संख्या तेजी से बढ़ रही है।”

उन्होंने घाटकोपर की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि BMC को इससे सबक लेकर तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि भविष्य में दुर्घटनाओं की संभावना कम हो सके।

अवैध होर्डिंग्स हटाने का अभियान
BMC के अधिकारियों के मुताबिक, मुंबई को अवैध बिलबोर्ड्स और बैनर से मुक्त रखने के लिए एक अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि उन्हें अवैध होर्डिंग्स की शिकायतें मिली हैं और वे इस पर उचित कार्रवाई की योजना बना रहे हैं।

बैनर्स ज्यादातर अवैध होते हैं और इनके लिए BMC से किसी प्रकार की अनुमति नहीं ली जाती। जोइंडिया की खबर
जोइंडिया के अनुसार बैनर्स ज्यादातर अवैध होते हैं और इनके लिए BMC से किसी प्रकार की अनुमति नहीं ली जाती।

मंत्रालय के बाहर राजनीतिक बैनर्स
दक्षिण मुंबई में मंत्रालय के आस-पास राजनीतिक बैनर्स की भरमार रहती है, क्योंकि सत्ता पक्ष के लोग अपने वरिष्ठ नेताओं को प्रभावित करने के लिए बड़े पैमाने पर बैनर्स लगाते हैं। ये बैनर्स ज्यादातर अवैध होते हैं और इनके लिए BMC से किसी प्रकार की अनुमति नहीं ली जाती। राजनीतिक दबाव के कारण BMC के कर्मचारी इन बैनर्स को हटाने से और दोषियों पर कार्रवाई से कतराते हैं।

Breaking news: राज ठाकरे के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट, 16 साल पहले का मामला
Rain impact on Maharashtra Farmers: महाराष्ट्र में तेज बारिश से बड़े पैमाने पर फसल नुकसान — सीएम फडणवीस ने स्थिति का लिया जायजा, प्रभावित क्षेत्रों में राहत-कार्य और पंचनामा शुरू
प्राजक्ता माली, राष्मिका,सपना चौधरी का धनंजय मुंडे से क्या संबंध, भाजपा नेता ने खोली पोल
बड़ी राहत: एकेडमिक मोबिलिटी को एनएमसी की मंजूरी यूक्रेन से लौटे मेडिकल विद्यार्थी विदेश में पूरी कर सकेंगे पढ़ाई
Garlic price increased: थोक बाजार में लहसुन के भाव 5 से 10 रुपये बढ़े, लहसुन 150 रुपये प्रति किलो
TAGGED:BmcBMC actionCuffe Parade illegal hoardingsCuffe Parade Residents Associationdigital hoardings MumbaimumbaiMumbai illegal bannerspolitical pressure hoardingsकफ परेड रेजिडेंट्स एसोसिएशनडिजिटल होर्डिंग्स मुंबईमुंबई अवैध बैनरमुंबई न्यूज
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
ravi rana bacchu kadu 10 202211904200
राजनीतिदेश-दुनियामुंबईसिटी

राणा ने कद्दू को दी घर में घुसकर मारने की धमकी

Deepak dubey
Deepak dubey
November 3, 2022
Parents should stop giving ‘this’ food in tiffin to their children:पेरेंट्स बच्चों को टिफिन में ‘यह’ खाना देना करें बंद !
2 साल से लंबित नित्यानंद संस्थान के ट्रस्टी चयन की जानकारी देने से ठाणे न्यायालय का इनकार
New Twist in the Kharat Scandal: कोकाटे का मंत्री पद रोकने की साजिश? तटकरे-चाकणकर पर भी सवाल
बाबा सिद्दीकी की हत्या से फिर दहल उठी मुंबई, मलाड में एमएनएस कार्यकर्ता की हत्या
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?