By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: MURDER: पुलिस कांस्टेबल की मौत का गहराया रहस्य, मृत्यु से पहले दिए बयानों और प्राथमिक जांच मे विसंगति
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » MURDER: पुलिस कांस्टेबल की मौत का गहराया रहस्य, मृत्यु से पहले दिए बयानों और प्राथमिक जांच मे विसंगति

कल्याणक्राइमठाणेमुंबई

MURDER: पुलिस कांस्टेबल की मौत का गहराया रहस्य, मृत्यु से पहले दिए बयानों और प्राथमिक जांच मे विसंगति

Deepak dubey
Last updated: May 5, 2024 3:32 am
Deepak dubey
Published: May 5, 2024
Share
25 03 2023 murder in indore naidunia
SHARE

मुंबई। मुंबई पुलिस की सशस्त्र शाखा में तैनात पुलिस कांस्टेबल विशाल पवार की मौत का रहस्य गहराता जा रहा है। पुलिस की शुरुआती जांच में पुलिस आशंका जता रही है कि विशाल पवार ने फटका गैंग और जहरीले इंजेक्शन की कहानी गढ़ी है जांच टीम को इस बात का कोई सबूत नहीं मिला कि सायन माटुंगा के दौरान ऐसी कोई घटना हुई थी| प्राथमिक जांच मे खुलासा हुआ है कि घटना का जो समय है उस समय कही ओर था | फिलहाल जांच शुरू है |

Advertisement

मुंबई पुलिस सशस्त्र शाखा के पुलिस कांस्टेबल विशाल पवार (30) की बुधवार को ठाणे के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इलाज के दौरान पवार ने कोपरी पुलिस स्टेशन को दिए अपने बयान में चौंकाने वाली जानकारी दी थी।पुलिस को बताया था कि ट्रेन में सफर के दौरान 27 अप्रैल के रात 9:30 बजे सायन-माटुंगा रेलवे स्टेशन के बीच फटका गैंग ने उनके हाथ पर हमला किया और उनका मोबाइल फोन गिरा दिया और मोबाइल फोन लेकर भागते वक्त उन्होंने ट्रैक पर छलांग लगा दी। मोबाइल चोरों का पीछा किया तभी फटका गैंग ने उसके साथ मारपीट कर जहरीला इंजेक्शन लगा दिया और लाल रंग का कोई पदार्थ पीला दिया। इसके बाद पवार बेहोश हो गए और आधी रात तक ट्रैक के किनारे पड़े रहे| इसके बाद उठकर माटुंगा रेलवे स्टेशन पहुंचे और सुबह की ट्रेन पकड़कर 11:30 बजे अपने घर ठाणे कोपरी चले गए। विशाल पवार ने कोपरी पुलिस को बताया कि उसे रात में उल्टी होने लगी और उसके चचेरे भाई ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान बुधवार को विशाल पवार की मौत हो गई। कांस्टेबल विशाल पवार की चौंकाने वाली मौत ने पूरे पुलिस विभाग को झकझोर कर रख दिया और मामले को आगे की जांच के लिए दादर रेलवे पुलिस स्टेशन को भेज दिया गया। दादर रेलवे पुलिस ने कोपरी पुलिस स्टेशन में दर्ज मामले को बढ़ाकर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है रेलवे पुलिस की ओर से 6 टीमें बनाई गईं और शहर पुलिस की भी मदद ली गई।

 

जांच में क्या आया सामने?

जब जांच टीम ने घटना वाले दिन ठाणे और भायखला के बीच सभी सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो आधी रात से सुबह तक विशाल को माटुंगा रेलवे स्टेशन पर कहीं नहीं देखा गया था। इसके अलावा घटना की रात 11:56 बजे पवार को दादर रेलवे स्टेशन के बाहर कैलास लस्सी में सीसीटीवी फुटेज में देखा गया था और 11:56 बजे उन्होंने अपने मोबाइल फोन से अपने चचेरे भाई को आखिरी कॉल की थी, जिसके बाद पवार का मोबाइल फोन बंद हो गया । अगले दिन, वह सुबह 11 बजे माटुंगा रेलवे स्टेशन पर ठाणे जाने वाली ट्रेन पकड़ते हुए पाया गया। फिर दोपहर 12 बजे पवार घर के पास लगे सीसीटीवी में दिखे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इन सभी सीसीटीवी फुटेज में पवार को ठीक से घर जाते देखा जा सकता है और घर जाने से पहले उसने एक अजनबी के मोबाइल फोन से अपने भाई को फोन किया था और बताया था कि वह घर आ रहा है पुलिस जांच में पता चला है कि घटना की रात विशाल पवार माटुंगा स्टेशन पर मौजूद नहीं थे और वह रात 11:56 बजे दादर रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी में नजर आ रहे हैं, रात 11:56 बजे उनके मोबाइल फोन से उनके भाई को कॉल का मतलब है कि रात 11:56 बजे तक उनका मोबाइल फोन उनके पास था, फिर उन्होंने अपने बयान में घटना का समय रात 9:15 बजे बताया, इस दौरान उन्होंने कहा कि उनका मोबाइल फोन चोरी हो गया था, लेकिन उस समय उनका मोबाइल फोन उनके पास था। रात 11:56 बजे पुलिस की समग्र जांच और विशाल पवार द्वारा कोपरी पुलिस को दिए गए बयान में काफी अंतर पाया गया है। जांच कर रही पुलिस टीम को शक है कि पवार ने कोपरी पुलिस स्टेशन में जो बयान दिया है, वह मनगढ़ंत कहानी हो सकती है उन्होंने यह कहानी क्यों बनायी? साथ ही पुलिस ने अनुमान लगाया है कि घर आने के बाद उनके साथ आखिर क्या हुआ, अचानक उनकी हालत कैसे बिगड़ी और उनकी मौत किस वजह से हुई, इन सभी सवालों के जवाब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सामने आ जाएंगे। विशाल पवार के शव का पोस्टमार्टम ठाणे सिविल अस्पताल में किया गया है और उनकी रिपोर्ट सुरक्षित कर ली गई है।

Uddhav Thackeray against Adani : “अदानी के लिए नहीं, मिल मजदूरों के लिए धारावी में चाहिए घर!” उद्धव ठाकरे का एलान, कहा- सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरेंगे
Home guard made the girl a victim of his lust: घर से नाराज़ होकर निकली नाबालिग को होमगार्ड सहित दो लोगो ने बनाया हवस का शिकार
Kurla local train fire: कुर्ला लोकल ट्रेन में अचानक लगी आग, बड़ा हादसा टला रेलवे यार्ड में खड़ी कचरा ढोने वाली ट्रेन में आग, लोकल सेवाएं कुछ देर रहीं प्रभावित
Drug game going on in Mumbai: मुंबई में चल रहा ड्रग्स का खेल, पुलिस ने बरामद किया 10 करोड़ रुपए का केटामाइन ड्रग
MUMBAI: एससीएलआर एक्सटेंशन का पहला चरण फरवरी 2023 में खुलेगा; एमएमआरडीए ने उच्च न्यायलय में दी जानकारी!
TAGGED:Maharashtra newsMumbai crimemumbai news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
IMG 20230424 WA0006
कल्याणठाणेदेश-दुनियानवीमुंबईमीरा भायंदरमुंबईराजनीतिसिटी

MP Gopal Shetty honored with Sansad Ratna: संसद रत्न से सम्मानित हुए सांसद गोपाल शेट्टी

Deepak dubey
Deepak dubey
April 24, 2023
Mother donate Kidney on women’s day: महिला दिन पर दिखी मां की ममता, बेटी को दी किडनी, क्रोनिक किडनी डिजीज से थी पीड़ित
“Fairplay” Online Betting cases: ईडी ने ‘फेयरप्ले’ ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले में 219.66 करोड़ की संपत्ति कुर्क की
Navi Mumbai International Airport: नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहली बार लैंड करेगी कमर्शियल फ्लाइट
Central Railway Chain Pulling Cases: “मध्य रेलवे में चेन पुलिंग से बिगड़ी समयसारिणी! 20 दिन में 666 मामले, 1.70 लाख का जुर्माना”
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?