By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: सोशल मीडिया पर चुनावी घमासान, गूगल एड पर भाजपा ने खर्च किए 102 करोड़, 45 करोड़ के साथ दूसरे नंबर पर कांग्रेस
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » सोशल मीडिया पर चुनावी घमासान, गूगल एड पर भाजपा ने खर्च किए 102 करोड़, 45 करोड़ के साथ दूसरे नंबर पर कांग्रेस

कल्याणठाणेमुंबईराजनीति

सोशल मीडिया पर चुनावी घमासान, गूगल एड पर भाजपा ने खर्च किए 102 करोड़, 45 करोड़ के साथ दूसरे नंबर पर कांग्रेस

Deepak dubey
Last updated: April 29, 2024 7:17 am
Deepak dubey
Published: April 29, 2024
Share
1024966 bjp manifesto vs congress manifesto 02
SHARE

मुंबई। लोकसभा चुनाव(Loksabha elections)को लेकर अब सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। सभी दलों के नेताओं ने चुनाव प्रचार अभियान तेज कर दिए हैं। इसी में अधिकतर दल गुगल एड का भी सहारा ले रहे हैं। इसके चलते सोशल मीडिया पर चुनावी घमासान शुरू हो गई है। इसी बीच चौंकानेवाली जानकारी यह सामने आ रही है कि गुगल और यूट्यूब पर विज्ञापनबाजी के लिए 102 करोड़ रुपए खर्च करनेवाली भाजपा देश की पहली राजनीतिक दल बन गई है। इसके बाद 45 करोड़ खर्च करके कांग्रेस दूसरे स्थान पर है। बताया गया है कि पिछले पांच सालों में भाजपा के करीब 73 फीसदी विज्ञापन प्रकाशित हुआ है।

Advertisement

पिछले 5 वर्षों में गुगल पर प्रकाशित विज्ञापनों में भाजपा की हिस्सेदारी लगभग 26 प्रतिशत है। इस दौरान 390 करोड़ रुपए के राजनीतिक विज्ञापन जारी किए गए हैं। साथ ही कुल 2.17 लाख ऑनलाइन विज्ञापन दिए गए। इनमें से राजनीतिक विज्ञापनों की श्रेणी में कुल 1.61 लाख विज्ञापन (73 प्रतिशत) भाजपा के थे।भाजपा ने कर्नाटक में सबसे ज्यादा 10.8 करोड़ रुपए के विज्ञापन दिए हैं। इसके बाद पार्टी ने उत्तर प्रदेश के लिए 10.3 करोड़ रुपए, राजस्थान के लिए 8.5 करोड़ रुपए और दिल्ली के लिए 7.6 करोड़ रुपए के विज्ञापन जारी किए हैं। वहीं, साल 2024 के लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण (19 अप्रैल से 25 अप्रैल) में कांग्रेस भाजपा पर भारी पड़ी है। कांग्रेस ने 5.7 करोड़ रुपए और भाजपा ने 5.3 करोड़ रुपए के विज्ञापन जारी किए हैं।

दक्षिणी राज्यों में कांग्रेस के सबसे ज्यादा विज्ञापन

कांग्रेस ने अब तक सबसे ज्यादा विज्ञापन दक्षिणी राज्यों में दिए हैं। 5992 ऑनलाइन विज्ञापनों के साथ कांग्रेस दूसरे स्थान पर है। पार्टी ने इन विज्ञापनों पर 45 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। यह भाजपा के विज्ञापन का महज 3.7 फीसदी है। कांग्रेस का विज्ञापन अभियान मुख्य रूप से कर्नाटक और तेलंगाना (प्रत्येक 9.6 करोड़ रुपए) और मध्य प्रदेश (6.3 करोड़ रुपए) पर केंद्रित था।

विभिन्न दलों के गुगल पर विज्ञापनबाजी का खर्च (करोड़ में)

भाजप – १०२
काँग्रेस – ४५
डीएमके – ४५
बीआरएस – १२
वायएसआरसीपी – 7.३
आप – 1
बीजेडी – ३
टीडीपी – २

Vande matram express: वंदे भारत का गंदा खाना, लोगों का फूटा गुस्सा, सोशल मीडिया पर शिकायतों का अंबार
एक्सप्रेस में साधु के भेष में आया आतंकी, ट्वीट कर मचा हड़कंप; पालघर रेलवे स्टेशन पर भारी पुलिस बल तैनात
Varsoli beach: स्वच्छता अभियान में वरसोली समुद्र किनारे मिला दस किलो चरस के पैकेट, पैकेटों को रायगढ़ पुलिस को सौंपा
बिकनी किलर के नाम से कुख्यात दुनिया के सबसे खतरनाक अपराधी की रिहाई
उद्धव ठाकरे 22 जनवरी को प्रभु रामचन्द्र का  दर्शन , लेकिन कहां?
TAGGED:cogressMaharashtra news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
INDIA Bloc holds meeting
देश-दुनियाराजनीति

शीतकालीन सत्र से पहले INDIA ब्लॉक की रणनीतिक बैठक, खरगे के कार्यालय में जुटे राहुल गांधी–कमल हासन समेत कई वरिष्ठ नेता

JoIndia Online Correspondent
JoIndia Online Correspondent
December 1, 2025
Sanjay Raut’s attack: मालेगांव के खटमल को मसलने के लिए तोप की नहीं है जरूरत!, शिवसेना संजय राऊत का जोरदार प्रहार
Minority status of 22 schools cancelled: महाराष्ट्र के उर्दू स्कूलों में महिला शिक्षकों के उत्पीड़न का बड़ा खुलासा, 22 स्कूलों का अल्पसंख्यक दर्जा रद्द
गणेशोत्सव पर सिडको ने जारी किया 4158 सस्ते घरों की लॉटरी
Abu Salem High Court petition: अबू सलेम को हो सकती है 60 साल की जेल!
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?