By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Quick Heal Foundation: क्विक हील फाउंडेशन ने ‘साइबर शिक्षा फॉर साइबर सुरक्षा’ अवार्ड्स 2024 का आयोजन 
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Quick Heal Foundation: क्विक हील फाउंडेशन ने ‘साइबर शिक्षा फॉर साइबर सुरक्षा’ अवार्ड्स 2024 का आयोजन 

इवेंटकल्याणदेश-दुनियामुंबई

Quick Heal Foundation: क्विक हील फाउंडेशन ने ‘साइबर शिक्षा फॉर साइबर सुरक्षा’ अवार्ड्स 2024 का आयोजन 

Deepak dubey
Last updated: February 14, 2024 12:02 pm
Deepak dubey
Published: February 14, 2024
Share
IMG 20240214 WA0017
SHARE
मुंबई।  दुनियाभर में साइबरसुरक्षा(Cyber ​​security)के लिये समाधान प्रदान करने वाली क्विक हील टेक्‍नोलॉजीज लिमिटेड की सीएसआर शाखा, क्विक हील फाउंडेशन ने पुणे(Quick Heal Foundation, the CSR arm of Quick Heal Technologies Limited, Pune) महाराष्‍ट्र में  ‘साइबर शिक्षा फॉर साइबर सुरक्षा अवार्ड्स’ के साल 2024 संस्‍करण की मेजबानी की। इस समारोह में उन संस्‍थानों, शिक्षकों और विद्यार्थियों के उत्‍कृष्‍ट प्रयासों को सम्‍मानित किया गया, जिन्‍होंने अपनी इच्‍छा से ‘साइबर शिक्षा फॉर साइबर सुरक्षा’ की प्रमुख पहलों में भाग लिया था। पुरस्‍कार समारोह में क्विक हील फाउंडेशन की चेयरपर्सन  अनुपमा काटकर, जलगांव की कवयित्री बहीनाबाई चौधरी, नॉर्थ महाराष्‍ट्र यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर वी. एल. माहेश्‍वरी, पुण्‍यश्‍लोक अहिल्‍यादेवी होलकर सोलापुर यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) प्रकाश ए. महानवर, महाराष्‍ट्र साइबर के एसपी  संजय शिंत्रे और पहलों में भाग लेने वाले 29 संस्‍थानों के शिक्षक मौजूद रहे।
Advertisement
‘साइबर शिक्षा फॉर साइबर सुरक्षा’ पहल का लक्ष्‍य डिजिटल दुनिया में साइबर सुरक्षा और सर्वश्रेष्‍ठ अभ्‍यासों के महत्‍व पर जागरूकता पैदा करना और जन-साधारण को शिक्षित करना है। यह खासकर समाज में हाशिये पर खड़े वर्गों के लिये है। यह पहल साइबरसुरक्षा के विभिन्‍न पहलुओं पर 47 लाख से ज्‍यादा विद्यार्थियों, शिक्षकों और आम लोगों को जागरूक कर चुकी है। ऐसे पहलुओं में साइबर खतरों की पहचान, साइबर हाइजीन की आदत, लागू साइबर कानून और साइबर नैतिकता शामिल हैं। इसके लिये स्‍थानीय शैक्षणिक संस्‍थानों के साथ गठजोड़ किये जाते हैं और नुक्‍कड़ नाटक होते हैं। इस पहल के तहत फाउंडेशन ने ‘अर्न एण्‍ड लर्न’ प्रोग्राम लॉन्‍च किया है, जिसका मकसद देश के युवाओं को सशक्‍त करना है। यह प्रोग्राम उद्देश्‍यपूर्ण तरीके से विद्यार्थी स्‍वयंसेवकों के साथ जुड़कर उन्‍हें अपने कौशल को मजबूत बनाने के लिये प्रशिक्षण देता है, ताकि वे भविष्‍य में देश के नेतृत्‍वकर्ता बन सकें। ऐसे विद्यार्थी समुदायों के बीच बड़े पैमाने पर साइबर जागरूकता फैलाने के लिये यथासंभव सबसे रचनात्‍मक तरीकों में जुड़ते हैं। पिछले साल ही इस पहल ने 8 लाख से ज्‍यादा लोगों तक पहुँच बनाई थी।
इस अवसर पर बात करते हुए, क्विक हील में ऑपरेशनल एक्‍सीलेंस की चीफ और क्विक हील फाउंडेशन की चेयरपर्सन  अनुपमा काटकर ने कहा, ‘‘मुझे सीएसआर के लिये हमारी पहलों का असर देखकर बड़ा गर्व हो रहा है। 50 लाख से ज्‍यादा लोगों के जीवन पर सकारात्‍मक प्रभाव पड़ा है, खासकर देश के सुदूर कोनों में रहने वाले लोगों पर। इस उपलब्धि को यादगार बनाने के लिये ‘साइबर शिक्षा फॉर साइबर सुरक्षा’ अवार्ड्स के साल 2024 संस्‍करण से बेहतर क्‍या हो सकता था? यह महत्‍वपूर्ण समारोह अपनी इच्‍छा से भाग लेने वाले संस्‍थानों, समर्पित शिक्षकों और उत्‍साही विद्यार्थियों के अनमोल योगदान को सम्‍मानित करता है। उन्‍होंने जन-साधारण के बीच साइबर सुरक्षा का महत्‍वपूर्ण संदेश फैलाने के लिये आदर्श प्रतिबद्धता दिखाई है। यह समारोह हमारे देश का भविष्‍य में नेतृत्‍व करने वालों, यानि युवाओं को प्रेरित एवं सशक्‍त करने के लिये हमारी अटूट प्रतिबद्धता भी साबित करता है। मैं हमारे सभी भागीदारों, स्‍थानीय राज्‍यों के प्रशासन, पुलिस, महाराष्‍ट्र साइबर और नैस्‍कॉम समेत उद्योग निकायों  के प्रति हार्दिक आभार व्‍यक्‍त करती हूँ। वे ‘साइबरसुरक्षा को सभी का मौलिक अधिकार’ के तौर पर स्‍थापित करने के हमारे मिशन में हमारे साथ रहे। साथ मिलकर हम ऐसे आंदोलन को प्रेरित करना चाहते हैं, जो ज्‍यादा से ज्‍यादा लोगों को भारत को साइबर के मामले में सुरक्षित बनाने के‍ लिये प्रोत्‍साहित करे।’’
क्विक हील फाउंडेशन के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए, महाराष्‍ट्र साइबर के एसपी  संजय शिंत्रे ने कहा, ‘‘आज के डिजिटल युग में साइबर अपराध बढ़ रहे हैं और साइबर सुरक्षा पर जागरूकता के महत्‍व को कम नहीं आंका जा सकता। आम लोगों को साइबर अपराधों से एक कदम आगे रहने के लिये जरूरी जानकारी देने में क्विक हील फाउंडेशन की लगन देखकर वाकई संतुष्टि मिलती है। मैं अनुपमा काटकर और उनकी टीम को दिल से बधाई देता हूँ कि उन्‍होंने हमारे देश को बचाने के लिये बहुत बढि़या काम किया है। ‘साइबर शिक्षा फॉर साइबर सुरक्षा’ पहल साइबर के मामले में सुरक्षित माहौल बनाने के लिये उनके समर्पण का सबूत है। और मैं साइबर सुरक्षा की शिक्षा के क्षेत्र में उल्‍लेखनीय असर डालने के लिये उनकी कोशिशों की सराहना करता हूँ।’’
Malabar Walkway : मुंबई में वॉकवे पर उमड़ी भीड़, पहले ही दिन सभी स्लॉट फुल!
Palak Muchhal Guinness World Record: 3,947 बच्चों को दिलाया जीवनदान, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम
Malad Accident: सड़क किनारे खड़ा ट्रक बना जानलेवा, मालाड में दो बाइक सवार की हुई दर्दनाक मौत
Tobacco is increasing cancer: तंबाकू से बढ़ रहे कैंसर, राज्य के स्वास्थ्य प्रणाली पर बढ़ा बोझ, समय पर पता चलने पर इलाज संभव, शिक्षा संस्थानों के पास तंबाकू उत्पादों पर शख्त प्रतिबंध लगाना जरूरी, स्वास्थ्य विषेशज्ञों ने की वकालत
Western Railway mega block: मुंबई लोकल पर ब्रेक! पश्चिम रेलवे का 35 घंटे का मेगा ब्लॉक, 163 लोकल ट्रेनें रद्द
TAGGED:Maharashtra newsmumbai newsQuick Heal Foundation
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
ramdas athawale
देश-दुनिया

Ramdas Athawale makes a strong declaration: उत्तर भारत में RPI के सुनहरे दिन वापस लाएंगे: रामदास अठावले ने किया जोरदार ऐलान

JoIndia Online Correspondent
JoIndia Online Correspondent
November 29, 2025
Maharashtra government salary: गणेशोत्सव से पहले खुशखबर — महाराष्ट्र सरकार ने कहा: अगस्त का वेतन 26 अगस्त को मिलेगा
PUNE: खून से सनी भीमा नदी! , भीमा नदी में मिले सात शव मामले में आया ट्विस्ट पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार
MUMBAI hapus mango: गुडीपाडवा से पहले बाजार में दिखने लगेगा हापुस
नवी मुंबई में हवाई अड्डे के पास अवैध दरगाह ध्वस्त की गई!, अब शिवड़ी, लोहगढ सहित सभी किलों पर अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने की उठी मांग
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?