By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Rajawadi hospital work will be completed in two years: सुपर स्पेशलिटी होने की राह पर राजावाड़ी अस्पताल दो सालों में पूरा होगा अस्पताल का काम
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Rajawadi hospital work will be completed in two years: सुपर स्पेशलिटी होने की राह पर राजावाड़ी अस्पताल दो सालों में पूरा होगा अस्पताल का काम

कल्याणठाणेदेश-दुनियानवीमुंबईमुंबईहेल्थ शिक्षा

Rajawadi hospital work will be completed in two years: सुपर स्पेशलिटी होने की राह पर राजावाड़ी अस्पताल दो सालों में पूरा होगा अस्पताल का काम

Deepak dubey
Last updated: December 19, 2023 12:17 am
Deepak dubey
Published: December 18, 2023
Share
83794242
SHARE

पूर्व उपनगर समेत ठाणे और नई मुंबई के लोगों को होगा फायदा

Advertisement

मुंबई।(Rajawadi hospital work will be completed in two years) मुंबई के पूर्व उपनगर के कुर्ला(Kurla)से लेकर ठाणे(Thane)और नई मुंबई(Navi Mumbai)में रहनेवाले मरीजों को अत्याधुनिक सुविधाओं को मुहैया कराने के लिए घाटकोपर के राजावाडी अस्पतालों को सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में परिवर्तित करने का फैसला लिया गया है, जिसके विस्तारीकरण का काम दो सालों में पूरा किए जाने पर फोकस रहेगा। वहीं इससे अस्पताल की क्षमता भी बढ़ जाएगी।
उल्लेखनीय है कि वर्तमान में राजावाड़ी अस्पताल के ओपीडी में प्रतिदिन 2500 मरीज आते हैं, जबकि आईपीडी में 125 मरीज भर्ती होते हैं। फिलहाल अस्पताल की मौजूदा क्षमता 596 बेडो की है। क्योंकि अस्पताल में बड़ी संख्या में मरीज आ रहे हैं, इसलिए उन्हें बेहतर और अत्याधुनिक सुविधाएं प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए अस्पताल का विस्तार कर सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की स्थापना की जाएगी। इस संदर्भ में अस्पताल प्रशासन और मनपा अधिकारियों को निर्देश दिए गए। इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि इसके विस्तार का काम अस्पताल में वर्तमान में प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं को बाधित किए बिना तेजी से किया जाना चाहिए। फिलहाल अस्पताल का विस्तार चरणबद्ध तरीके से दो सालों में पूरा किया जाएगा। राजावाड़ी के सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में परिवर्तित होते ही मरीजों को महंगा इलाज मुफ्त में उपलब्ध कराया जाएगा। इससे आम आदमी को राहत मिलेगी।

ऐसा होगा सुपरस्पेशलिटी अस्पताल

राजावाड़ी अस्पताल में वर्तमान में 596 बेड हैं, जबकि नवनिर्मित सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में 424 बेड होंगे। इसलिए राजावाड़ी अस्पताल में बेड़ों की क्षमता बढ़कर 1020 पर पहुंच जाएगी। अस्पताल में आवश्यक चिकित्सा सेवाएं, कैथलैब, गहन देखभाल इकाई, ऑन्कोलॉजी, कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी, गैस्ट्रोडोंटोलॉजी और पांच मॉड्यूलर सर्जरी विभाग होंगे।

दो माह में शुरू होंगी आवश्यक सेवाएं

राजावाड़ी अस्पताल के विस्तार का काम तेजी से चल रहा है। साथ ही आपातकालीन चिकित्सा सेवा विभाग का काम अगले दो महीनों में शुरू होने वाला है। राजावाडी अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. भारती राजुलवाला के अनुसार बाकी काम अगले दो वर्षों की कलावधि में कई चरणों में पूरा किया जाएगा।

Death’s ‘speed boat ride’ on honeymoon:हनीमून पर मौत का ‘स्पीड बोट राइड’ !

जेएनपीए ने बड़े उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया और थीम के रूप में हर घर तिरंगा मनाया  
भाजपा पूर्व विधायक ने दिखाया आईना, कहा देश और राज्य में अडानी अम्बानी की सरकार
CIDCO Budget 2026: सिडको का मेगा प्लान… इंफ्रास्ट्रक्चर, मेट्रो और हाउसिंग से बदलेगी नवी मुंबई की तस्वीर
Guar Gum Export from India: अमेरिका-भारत व्यापार तनाव के बीच ग्वार गम बाजार पर संकट के बादल
लीव एंड रिलेशन शिप की तरह बनाए जा रहे कानून ,संसद मे धर्माचार्य की जरूरत -कथावाचक देवकीनंदन, सरकार मुक्त हो मंदिर
TAGGED:Maharashtra newsmumbai hospitalmumbai news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
images
देश-दुनियामुंबईरोचकसिटी

75 प्रतिशत आग की घटनाएं खराब वायरिंग से हुई

vinu
vinu
October 11, 2022
NEW DELHI: पवार की ताकत घटी, एक सांसद की सदस्यता रद्द, सचिवालय ने क्यों लिया फैसला
हजारों करोड़ मिलने के बावजूद मनपा की झोली खाली की खाली!, सरकार ने दिया तीन हजार करोड़,1200 करोड़ बकाया, ठेकेदारों के बिल बकाया बाकी
रेलवे की लापरवाही से हुई शटिंगमैन की दर्दनाक मौत, दिल्ली से दिए गए जांच के आदेश,रेलवे यूनियनों और परिजनों में आक्रोश
Renovation without approval of revised plan in BMC Headquarters: मनपा मुख्यालय में संशोधित प्लान की मंजूरी के बिना नवीनीकरण
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?