By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Onion price boomed before Diwali:दिवाली से पहले प्याज ने भरी उछाल, खुदरा मे 80 से 90 रुपए किलो पहुंचा प्याज
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Onion price boomed before Diwali:दिवाली से पहले प्याज ने भरी उछाल, खुदरा मे 80 से 90 रुपए किलो पहुंचा प्याज

कल्याणठाणेदेश-दुनियामुंबई

Onion price boomed before Diwali:दिवाली से पहले प्याज ने भरी उछाल, खुदरा मे 80 से 90 रुपए किलो पहुंचा प्याज

Deepak dubey
Last updated: November 2, 2023 12:57 am
Deepak dubey
Published: October 29, 2023
Share
lasalgaon1
SHARE

मुंबई।(Onion price boomed before Diwali) दिवाली से पहले प्याज ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। जिससे आम लोगो का दिवाला निकल रहा है। रसोई का राजा प्याज कुछ दिन पहले खुदरा मे 40 से 45 रुपये प्रति किलो बिक रहा था लेकिन अब 80 से 90 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। लौटते मॉनसून की वजह से नए प्याज की फ़सलों का काफ़ी नुकसान हुआ है। ऐसी स्थिति में अन्य राज्यों में महाराष्ट्र के किसानों द्वारा स्टॉक में रखे पुराने प्याज की मांग तेजी से बढ़ रही है। इस बढ़ती हुई मांग की वजह से बाजार में प्याज का भाव भी तेजी से बढ़ रहा है प्याज व्यापारियों के मुताबिक नए प्याज को तैयार होने में अभी थोड़ा वक़्त लगेगा। इसलिए प्याज का भाव अभी और बढ़ेगा।

Advertisement

बता दे कि महाराष्ट्र के नासिक मे सबसे अधिक प्याज की खेती होती है लेकिन लौटने मॉनसून की बारिश ने कहर ढाया है बारिश में खराब हुई फसलों की वजह से किसानों को फिर से प्याज लगाना पड़ा है नए प्याज की फसल नवंबर में तैयार होकर सामने आएगी। ऐसे में दिवाली तक प्याज का भाव इसी तरह बढ़ता रहेगा। महाराष्ट्र और कर्नाटक में प्याज बहुत अधिक मात्रा में होता है। फिलहाल बाजार में मांग की तुलना में प्याज की आपूर्ति नहीं हो पा रही है इस वजह से स्टोर किए गए पुराने प्याज का भाव आसमान छू रहा है इस वक्त प्याज फुटकर मार्केट में 80 से 90 रुपए किलो मिल रहा है वाशी स्थित एपीएमसी मार्केट में 100 से 130 गाड़ियों में प्याज मंगाए जाते हैं यहां थोक में प्याज 45 से 50 रुपए किलो के हिसाब से मिल रहा है मुंबई और ठाणे के रिटेल बाजार में यह प्याज 60 से 70 रुपए किलो बेचा जा रहा है। प्याज व्यापारी ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से लगातार प्याज की आवक कम हो रही है जिसके कारण कीमत भी बढ़ रहा है पिछले सप्ताह 32 रुपए किलो बिकने वाला प्याज आज 48 रुपए किलो बेच गया। यह कीमत आगे भी बढ़ने की उम्मीद है।

प्याज की सप्लाई में आ रही रुकावटें

पुणे जिले के खेड, मंचर, शिरुर, जुन्नर और नासिक, संगमनेर, अहमदनगर के किसान काफी मात्रा में प्याज का स्टॉक रखते हैं। पुणे के मार्केट के यार्ड मे रोज करीब 50 गाड़ियों में प्याज मंगवाए जाते हैं। नासिक के लासलगांव बाजार में करीब आठ से दस हजार क्विंटल प्याज की आवक होने की जानकारी मिली है।

प्याज के भाव में अचानक तेजी की वजह

फिलहाल बाजार में नया प्याज उपलब्ध नहीं है देश भर में महाराष्ट्र के पुराने प्याज की सबसे ज्यादा मांग है नासिक में हुई मूसलाधार बरसात की वजह से नए प्याज की फसलें खराब हुई हैं मांग ज्यादा होने और सप्लाई कम होने की वजह से ही अगले कुछ वक़्त तक प्याज सस्ता होने की उम्मीद ना के बराबर है।

Traders forced to throw onion in APMC, wet onion coming:एपीएमसी में प्याज फेंकने पर मजबूर व्यापारी, आ रहा भीगा प्याज 

ये मेरा टोल,ये मेरा टोल! , सरकारी महकमों के बिगड़े बोल, एमएमआरडीए और एमएसआरडीसी के बीच मुंबई के टोल का टेंशन
प्राजक्ता माली, राष्मिका,सपना चौधरी का धनंजय मुंडे से क्या संबंध, भाजपा नेता ने खोली पोल
Hydraulic car parking: हाइड्रोलिक कार पार्किंग से हो जाए सावधान,ले रही हैं जान!, मई महीने में दो घटनाएं,
Covax booster dose can be booked on Covin portal: कोविन पोर्टल पर बुक कर सकते हैं कोवोवैक्स बूस्टर डोज, कोवोवैक्स बूस्टर डोज उन लोगों को दिया जा सकता है जिन्होंने पहले कोविशील्ड या कोवैक्सिन के टीके लगवाए
Onion price : चौंकिए मत… 50 पैसे किलो बिक रही प्याज, लेकिन जनता 20 रुपये किलो खरीदने को मजबूर! सरकारी नीतियों का बड़ा खेल
TAGGED:Maharashtra newsmumbai news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
images 37
Uncategorizedक्राइमसिटी

Ponzi schem : दोगुना की लालच में 10 गुना गंवाई

dinu
dinu
April 17, 2022
BOOSTER DOSE: वरिष्ठ नागरिकों के लिए बूस्टर डोज उपलब्ध
MUMBAI : महामोर्चा से अशोक चव्हाण ने बनाई दूरी , क्यों नहीं हैं कांग्रेस के बड़े नेता?
NAVI MUMBAI : कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर को बम से उड़ाने की धमकी  , मुसलमानो के खिलाफ बोलने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी 
नेरुल के अवैध इमारत को पालिका ने किया सील 
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?