By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: MUMBAI: ठेका शिक्षकेतर कर्मचारियों पर परीक्षा के कामों की जिम्मेदारी
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » MUMBAI: ठेका शिक्षकेतर कर्मचारियों पर परीक्षा के कामों की जिम्मेदारी

कल्याणठाणेदेश-दुनियानवीमुंबईमुंबईशिक्षासिटी

MUMBAI: ठेका शिक्षकेतर कर्मचारियों पर परीक्षा के कामों की जिम्मेदारी

Deepak dubey
Last updated: February 22, 2023 4:52 am
Deepak dubey
Published: February 22, 2023
Share
SPLPHOTOBNG227s 25 08 2016 11 39 50 scaled
SHARE

अंतिम पेपर होने तक अवकाश न लेने के निर्देश

Advertisement

मुंबई। शिक्षकेतर कर्मचारियों के हड़ताल का साया 12वीं की परीक्षा पर मंडराने लगा है। राज्य विश्वविद्यालयीन व महाविद्यालयीन सेवक संयुक्त कृति समिति के नेतृत्व में राज्यभर में यूनिवर्सिटी और कालेजों के शिक्षकेतर कर्मचारी कल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। हड़ताल के चलते शिक्षकेतर कर्मचारियों ने १२वीं परीक्षा से संबंधित एक भी काम नहीं करने के अपने फैसले पर अडिग है। इसलिए मंगलवार से शुरू हो रही 12वीं की परीक्षा के आयोजन में प्राचार्य और शिक्षकों की कसौटी लग गई है। कई कॉलेजों ने अनुबंध के आधार पर शिक्षकेतर कर्मचारियों को परीक्षा कार्य की जिम्मेदारी सौंपी है। ठेका कर्मियों को परीक्षा अवधि में अवकाश नहीं लेने के भी निर्देश दिए गए हैं।
उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ हुई बैठक में कोई हल नहीं निकलने के संयुक्त कृति समिति अनिश्चितकालीन हड़ताल करने के फैसले पर अडिग है। इस हड़ताल से अब ऐसी स्थिति पैदा हो गई है कि राज्य के 12वीं के लाखों छात्र प्रभावित होंगे। मुंबई के अधिकांश कॉलेजों में शत-प्रतिशत शिक्षकेतर कर्मचारियों ने हड़ताल में हिस्सा लिया है। इससे कॉलेजों में सभी गैर शैक्षणिक गतिविधियां ठप पड़ी हैं। कई कॉलेज परीक्षा कार्य में संविदा कर्मियों की मदद ले रहे हैं। हड़ताल के पहले दिन सोमवार को कॉलेजों के प्रवेश द्वार पर धरना दे रहे कर्मचारियों को पुलिस की तरफ से नोटिस दिया गया। पुलिस ने निर्देश दिया है कि हड़ताली कर्मचारी कल होने वाली परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की नारेबाजी कर हंगामा न करें।

बोर्ड परीक्षा के ये काम होंगे प्रभावित

विषय के आधार पर हर दिन बैठक की व्यवस्था बदलती है। पेस्टिंग का काम शिक्षकेतर कर्मचारी करता है। मुख्य परीक्षा केंद्र से प्रश्नपत्रों और उत्तर पुस्तिकाओं के सीलबंद लिफाफे लेने के लिए शिक्षकों के साथ दो शिक्षकेतर कर्मचारी जाते हैं। कितने प्रश्नपत्र, उत्तर पुस्तिकाएं जब्त की गई हैं, इसका रिकॉर्ड रखने का काम इन पर होता है। परीक्षा के दौरान चेतावनी की घंटी बजाना, परीक्षा कक्ष में पेयजल की व्यवस्था, परीक्षा के उपरान्त उत्तर पुस्तिका को केन्द्र प्रमुख सहित मुख्य परीक्षा केन्द्र पर पहुँचाने का काम शिक्षकेतर कर्मचारी करते हैं। ऐसे में इनके हड़ताल पर जाने से १२वीं की परीक्षा पर असर पड़ने का अनुमान है।

12वीं की परीक्षा पर नहीं होगा हड़ताल का असर

राज्य माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल के अध्यक्ष शरद गोसावी के अनुसार शिक्षकेतर कर्मचारियों के हड़ताल का 12वीं की परीक्षा पर कोई असर नहीं पड़ेगा। पर्यवेक्षक और केंद्र संचालक का कार्य शिक्षकों की है। शिक्षकेतर कर्मचारियों का खासा संबंध नहीं आता है। प्राचार्यों के साथ बैठक में शिक्षकेतर कर्मचारियों के स्थान पर आवश्यकता पड़ने पर वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे परीक्षा में कोई परेशानी नहीं आएगी। साथ ही परीक्षा सुचारू रूप से संपन्न हो सकेगी।

परीक्षा पर असर पड़ा तो, सरकार होगी जिम्मेदार

राज्य विश्वविद्यालयीन व महाविद्यालयीन सेवक संयुक्त कृति समिति के राज्य संगठक अजय देशमुख के मुताबिक अनिश्चितकालीन हड़ताल को लेकर हमने पहले ही राज्य सरकार को नोटिस दे दिया था। इसके अलावा समय-समय पर चेतावनी आंदोलन भी चलाए गए। इसके बावजूद राज्य सरकार ने अभी तक हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दिया है। अगर हड़ताल का असर 12वीं के छात्रों पर पड़ता है तो इसके लिए पूरी तरह से जिम्मेदारी राज्य सरकार की है। उन्होंने सवाल किया कि यदि हमारी मांगें मानी जाती हैं तो क्या हमें हड़ताल जारी रखने की जरूरत है…?

AR Rahman concert Navi Mumbai 2025: ए. आर. रहमान के कॉन्सर्ट को लेकर नवी मुंबई में 3 मई को भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक, ट्रैफिक पुलिस का निर्णय
पवार के घर पर हमला: इस कृत्य के पीछे कौन, जांच कर कड़ी कार्रवाई होगी -मुख्यमंत्री
Maharashtra Government Recruitment 2026: महाराष्ट्र में जल्द शुरू होगी 70 हजार पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया, सेवा प्रवेश नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी
शराब के नशे में बम धमाके की धमकी,आरोपी को किया गिरफ्तार
Diamond market : वेदांता फॉक्सकॉन के बाद भारत का सबसे बड़ा रत्न एवं आभूषण प्रोजेक्ट भी गुजरात जाएगा?  
TAGGED:Maharashtra newsmumbai boardmumbai newspune board
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
IMG 20230225 133912
क्राइमफिल्मी दुनियामुंबईरोचक

Alia bhatt: निजी तस्वीरें लीक होने से परेशान हुईं आलिया

Neha Singh
Neha Singh
February 25, 2023
जनाब.. चप्पल पहनकर बाइक चलाई तो कटेगा चालान, ट्रैफिक का नया नियम
प्रियंका गांधी के घर खुशियों की दस्तक, बेटे रेहान वाड्रा की सगाई की खबर सुर्खियों में
Mohanlal Next Movie: मोहनलाल का मास्टरस्ट्रोक, अनाउंस हुआ ग्रैंड स्केल मेगा प्रोजेक्ट L367
दिल का दौरा पड़ने से जा रही फिटनेस फ्रीकों की जान, कोविड महामारी के बाद बढ़ी दिल की बीमारी, लगातार सामने आ रहे हैं हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट के मामले, विशेषज्ञों ने बताया इसके पीछे की वजह
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?