Joindia
कल्याणठाणेनवीमुंबईबिजनेसमुंबईराजनीतिसिटी

BMC budget: मुंबई मनपा का ₹52619.07 करोड़ का बजट पेश ,विकास परियोजनाओं पर जोर

bmc

मुंबई। देश की सबसे अमीर महानगर पालिका मुंबई (BMC )  ने शनिवार को वर्ष 2023-24 के लिए 52,619.07 करोड़ रुपये का बजट (annual budget 2023-24) पेश किया। इस बार का बजट अनुमान पिछले वर्ष 2022-23 बजट की तुलना में 14.52 फीसदी ज्यादा है। पिछले वर्ष 45,949.21 करोड़ रुपये का बजट मनपा ने पेश किया था। मुंबई के विकास पर भर देने वाले इस बजट में प्रदूषण नियंत्रण (pollution control) के लिए इस बार मजबूत कदम उठाया गया है। तो शिक्षा, स्वास्थ्य एवं ट्रैफिक जैसी समस्या के लिए कोई नया ठोस योजना नहीं दिख रही है।

Advertisement

मनपा के मुख्य कार्यालय में बजट अतिरिक्त आयुक्त अश्विनी भिड़े ने प्रशासक व पी वेलारासु ने आयुक्त इकबाल सिंह चहल को पेश किया गया। 1985 के बाद यह दूसरी बार है कि देश के सबसे अमीर नगर मनपा एक प्रशासक को बजट पेश किया। ध्यान रहे कि मनपा नगरसेवकों का पांच साल का कार्यकाल 7 मार्च, 2022 को समाप्त हो गया है। तबसे मनपा पर प्रशासक नियुक्त किया गया है।

MUMBAI : फ्रांसीसी और भारतीय नौसेना ने दिखाया अपने युद्ध कौशल का जलवा

मनपा के कुल 52,619.07 करोड़ रुपये के बजट में पूंजीगत निवेश 27,247.08 करोड़ रुपये के आवंटन के साथ 52 प्रतिशत है, जबकि राजस्व व्यय 48 प्रतिशत अर्थात 25,305.94 करोड़ रुपये है। पांच साल में पहली बार पूंजीगत व्यय राजस्व व्यय से अधिक हुआ है। इस बीच कुल बजट का आकार मात्र पांच साल में दोगुना हो गया। 2017-18 में कुल बजट 20,036.64 करोड़ रुपये था, जब पूंजी और राजस्व व्यय का अनुपात 25:75 था।

Modi govt. 2.0 budget: चुनाव पर नजर, बजट पर दिखा असर, जानिए क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा

कोस्टल, जीवीएलआर, एसटीपी आदि योजनाओं पर बल

इस बजट में कोस्टल रोड, जीवीएलआर, एसटीपी, जैसे कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर बल दिया गया है। तो वहीं कई विषयों को दरकिनार किया गया है। मुंबई में शिक्षा और स्वास्थ्य के मामले में मनपा ने कोई ठोस कदम नहीं उठवा है तो मुंबईकरों को ट्रफिक से निजात दिलाने के लिए कोई विशेष उपाय योजना नहीं है। यह बजट कई मामलों में बेहतर है तो कई मामलों में जनता के समस्याओं से अनजान दिख रहा है। वास्तव में बजट में कोई भी नया और विशेष प्रावधान नहीं दिख रहा है। पिछली परियोजनाओं को पूरा करने में ही यह बजट उलझा हुआ प्रतीत हो रहा है।

प्रेम, सौंदर्य, प्रकृति और जीवन के विभिन्न विषयों पर अविस्मरणीय कविता संग्रह है आत्मशारदा

मुख्य प्रावधान, किसे मिलेगी कितनी राशि

1 कोस्टल रोड को 3,545 करोड़ रुपये
2 प्राथमिक शिक्षण के लिए 3347 करोड़ रुपएये
3 मुंबई सीवरेज विभाग को 3566.78 करोड़ रुपये
4 स्टॉर्म वाटर ड्रेन विभाग को 2527 करोड़ रुपये
5 डीपी विभाग को 1,320.20 करोड़ रुपये
6 सड़क और यातायात के लिए 2825.06.71 करोड़ रुपये
7 पुल विभाग को 2100 करोड़ रुपये
8 फायर ब्रिगेड विभाग 666.27 करोड़ रुपये
9 उद्यान और चिड़ियाघर को 712.93 करोड़ रुपये
10 गोरेगांव मुलुंड लिंक रोड को 1060 करोड़ रुपये
11 स्वास्थ्य सुविधा के लिए 6309 करोड़ रुपये
12 सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट को 2752
13 ठोस कचरा प्रबंधन विभाग को 366 करोड़ रुपये
14 बेस्ट के योजनाओं के लिए 1382 करोड़ रुपये

Related posts

Penguin of Mumbai moved to Hyderabad, Municipal Corporation will get it in return:हैदराबाद चला मुंबई का पैंग्विन बदले में मनपा को मिलेंगे मगर, कछुआ जैसे प्राणी

Deepak dubey

स्कूल के पास बच्चियों को देख अश्लील हरकत करने पर आरोपी गिरफ्तार

Deepak dubey

Railway passengers suffering due to sinking of Go First: गो फर्स्ट के डूबने से बढ़ा २ से ३ गुना किराया, गो फर्स्ट के डूबने से रेलवे यात्री बेहाल, रेलवे में नही हो रहे वीआईपी कोटा टिकट भी कन्फर्म

Deepak dubey

Leave a Comment