By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: CAIT का राष्ट्रीय महिला व्यापारी सम्मेलन 9-10 जनवरी को दिल्ली में होगा
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » CAIT का राष्ट्रीय महिला व्यापारी सम्मेलन 9-10 जनवरी को दिल्ली में होगा

सिटीकल्याणठाणेनवीमुंबईमुंबई

CAIT का राष्ट्रीय महिला व्यापारी सम्मेलन 9-10 जनवरी को दिल्ली में होगा

Deepak dubey
Last updated: December 13, 2022 5:19 pm
Deepak dubey
Published: December 13, 2022
Share
IMG 20220818 WA0018 1
SHARE

नवी मुंबई । कॉन्फडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के महाराष्ट्र प्रदेश के महामंत्री एवं अखिल भारतीय खाद्य तेल व्यापारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शंकर ठक्कर ने बताया कैट पिछले अनेक वर्षों से देश भर में महिलाओं को व्यापार में बड़ी भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित करने के एक बड़े अभियान में जुटा हुआ है । कैट ने अब इस अभियान को 1 जनवरी से देश भर में बहुत तेज़ी से चलाने का निर्णय लिया है और इस हेतु आगामी 9-10 जनवरी को दिल्ली में एक दो दिवसीय राष्ट्रीय महिला सम्मेलन कैट द्वारा आयोजित किया जाएगा जिसमें देश के सभी राज्यों से लगभग 500 से अधिक महिला उद्यमी तथा व्यापार अथवा प्रोफेशन में कार्यरत महिलाओं के शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है ।

Advertisement

कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कैट में राष्ट्रीय स्तर पर एवं राज्यों के स्तर पर के पदाधिकारियों के रूप में एक लंबे समय से अनेक महिलाएँ काम कर रही हैं और जिन्होंने देश के विभिन्न राज्यों बड़ी संख्या में महिलाओं को कैट के साथ जोड़ा है । कैट में महिला पक्ष को और अधिक मज़बूती देने के लिए तथा देश भर की महिला नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच मज़बूत एवं निरंतर समन्वय की दृष्टि से कैट की पिछली दिल्ली मीटिंग में महाराष्ट्र की दो प्रमुख महिला व्यापारी नेत्रियों संगीता पाटिल एवं पूर्णिमा शिरीषकर को राष्ट्रीय महिला कोओरडीनेटर बनाया गया है जिनका मुख्य दायित्व महिलाओं में बेहतर कोऑर्डीनेशन करना तथा देश भर में ज़्यादा से ज़्यादा महिलाओं को कैट, व्यापार एवं उद्यम की मुख्य धारा से जोड़ना तथा देश भर में महिलाओं के अधिक से अधिक कार्यक्रम आदि आयोजित करना और करवाना है।

कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.सी. भर्तिया ने कहा इसी कड़ी में 8 मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौक़े पर इस वर्ष कैट 1 मार्च 2023 से 15 मार्च 2023 तक देश भर में कैट राष्ट्रीय महिला पखवाड़ा भी मनाएगा जिसके अन्तर्गत देश के सभी राज्यों में राज्य स्तर,ज़िला स्तर एवं शहर स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धियां अर्जित करने वाली महिलाओं को कैट द्वारा पखवाड़े के दौरान सम्मानित किया जाएगा । राष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं को सम्मानित करने का कार्यक्रम 8 मार्च को संभवत: दिल्ली में किया जाएगा ।

कैट का लक्ष्य निम्न तीन श्रेणियों की महिलाओं को प्रथम चरण में जोड़ने का है :

1. वो महिलाएँ जो पहले से ही व्यावसायिक गतिविधियाँ कर रही हैं ।

2.ऐसी महिलाएँ अथवा युवतियाँ जो अपना व्यापार अथवा प्रोफेशन शुरू करना चाहती हैं ।

3. वो महिलाएँ जो वर्तमान में व्यापारी परिवारों में हैं और अपने पारिवारिक व्यापार से जुड़ना चाहती हैं ।

*कैट महिलाओं के लाभ के लिए क्या सहयोग करेगा*

1. महिलाओं को व्यापार के हिसाब किताब रखने की पूर्ण जानकारी देना ।

2.महिलाओं को आवश्यकता पड़ने पर वित्तीय रूप से मज़बूत करना ।

3. लेडी हेल्दी-फ़ैमिली वेल्दी के ज़रिए महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य की ज़रूरत से लोगों को अवगत कराना।

4. बिज़नेस नेटवर्किंग क्यों है ज़रूरी और कैसे की जा सकती है ।

5.जो महिलाएँ कोई भी उत्पाद बना रही हैं , उनको अपने उत्पाद बेचने के लिए मार्केटिंग सपोर्ट देना ।

6. किसी भी प्रकार की टेक्नोलॉजी की ज़रूरत हो तो वो उपलब्ध कराना ।

7. सरकार की नीतियों एवं स्कीमों का लाभ महिलाओं को आसान तरीक़े से दिलवाना ।

इन सभी विषयों पर 9-10 जनवरी को दिल्ली में होने वाले राष्ट्रीय महिला सम्मेलन में व्यापक रूप से चर्चा होगी । इस सम्मेलन में अनेक केंद्रीय मंत्रियों, विभिन्न मंत्रालयों के उच्च अधिकारियों , बैंकों एवं अन्य संस्थानों के बड़े अधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया है।
कैट के महानगर अध्यक्ष दिलीप माहेश्वरी ने बताया की इस सम्मेलन में राज्य/शहर से अधिक से अधिक महिलाओं को भाग लेने के लिए प्रेरित करेंगे और जो भी महिलाएं जुड़ना चाहती है वह कैट की स्थानीय इकाई का संपर्क करें।

CPR saved life: समय पर CPR से बची 46 वर्षीय स्वयंसेवक की जान रसायनी रेलवे स्टेशन परिसर में हाई-वोल्टेज हादसा, मेडिकवर हॉस्पिटल की तत्परता से टली अनहोनी
CNG और PNG की बढ़ी कीमतें, महंगाई ने निकाले आंसू
Big change after High Court’s direction: मुंबई लोकल में सीनियर सिटीज़न्स के लिए लगेज कोच होंगे आरक्षित, पश्चिम रेलवे ने की ₹5.4 करोड़ की योजना तैयार
बिना पैकेट के अधिकारी नहीं देते हैं फायर एनओसी, अनिल परब का गंभीर आरोप, अग्नि प्रतिबंधात्मक नियम कठोर करने की मांग
BMC new guideline to save trees: विभिन्न निर्माण परियोजनाओं से नष्ट हो रहे हैं वृक्ष, मनपा उद्यान विभाग ने बनाया गाइडलाइन, ..ताकि वृक्षों को कमजोर होकर गिरने से बचाया जा सकें
TAGGED:caitMaharashtra newsmumbai news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
Mumbai India February 21 2023 Commuters board 1678909152150
कल्याणठाणेमुंबई

AC double deckers bus: बेस्ट यात्रियों को गर्मी की मार के बाद अब बेस्ट की मार, बेस्ट ने रद्द किया 700 एसी डबल डेकर डील

Deepak dubey
Deepak dubey
April 26, 2024
ILLEGAL HOOKAH PARLOR: एपीएमसी पुलिस अवैध व्यवसायिकों को दे रही बढ़ावा ?, पब में भोर तक चलता है हुक्का पार्लर
Water supply Closed: बुधवार को नवी मुंबई में पानी सप्लाई रहेगा बंद
USA Visa Rules for Indians: अमेरिका जाने का सपना मुश्किल? भारतीय युवाओं पर मंडराया एच-1बी वीजा संकट, नए अमेरिकी विधेयक से लाखों प्रोफेशनल्स चिंतित, नौकरी के अवसर हो सकते हैं सीमित
सभी स्वास्थ्य केंद्र द्वारा घर-घर जाकर किया जायेगा गोवर का सर्वेक्षण
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?