Joindia
सिटीकल्याणठाणेदेश-दुनियानवीमुंबईमुंबई

पश्चिम रेलवे को 9 महीने के बाद मिले महाप्रबंधक, अनिल गलगली की शिकायत का असर

IMG 20221110 WA0007

मुंबई।पश्चिम रेलवे को रेलवे सेवाओं में अग्रणी माना जाता हैं लेकिन रेल मंत्रालय शायद पश्चिम रेलवे को गंभीरता से नहीं ले रही हैं। गत 9 महीनों से पश्चिम रेलवे में महाप्रबंधक का पद रिक्त था जिसकी शिकायत आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने की थी। इस शिकायत के बाद रेलवे मंत्रालय गहरी नींद से जाग उठा और अब अशोक कुमार मिश्रा यह नये महाप्रबंधक हैं।

आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक के बारे में विभिन्न जानकारी मांगी थी।  पश्चिम रेलवे के उप मुख्य कर्मचारी अधिकारी राम प्रसाद बी ने अनिल गलगली को बताया कि पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक का पद 1 फरवरी 2022 से रिक्त है। वर्तमान में प्रकाश बुटानी, जो अपर महाप्रबंधक हैं, को प्रभार दिया गया है। इस नियुक्ति के लिए सक्षम प्राधिकारी रेलवे बोर्ड है और रेलवे बोर्ड से सक्षम प्राधिकारी के नाम के बारे में जानकारी प्राप्त करने करने की सलाह दी गई हैं। अनिल गलगली ने रेल मंत्री और प्रशासन को पत्र भेजकर रिक्त पदों को तत्काल भरने की मांग की थी। अनिल गलगली की मांग को यश प्राप्त हुआ और 9 महीने के बाद पश्चिम रेलवे को महाप्रबंधक मिल ही गया।

Related posts

Gangster Bishnoi threatens Salman: मांगे माफ़ी नहीं तो सजा भुगतेगा सलमान खान !, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की धमकी, मुंबई पुलिस ने सुरक्षा का किया रिव्यू

Deepak dubey

पाकिस्तान के होंगे दो टुकड़े! पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान

Deepak dubey

CAIT: चुनावी सर गर्मियों के बीच प्रवासी श्रमिकों की कमी से प्रभावित व्यापार एवं उद्योग

Deepak dubey

Leave a Comment