By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: सत्य साई अस्पताल का दिलदार उपक्रम , देश का इकलौता ऐसा अस्पताल जहां मुफ्त में होता है दिल की बिमारीयों का इलाज
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » सत्य साई अस्पताल का दिलदार उपक्रम , देश का इकलौता ऐसा अस्पताल जहां मुफ्त में होता है दिल की बिमारीयों का इलाज

Uncategorized

सत्य साई अस्पताल का दिलदार उपक्रम , देश का इकलौता ऐसा अस्पताल जहां मुफ्त में होता है दिल की बिमारीयों का इलाज

Deepak dubey
Last updated: November 7, 2022 7:12 am
Deepak dubey
Published: November 7, 2022
Share
IMG 20221107 WA0008
SHARE

नवी मुंबई ।हमने अक्सर सुना है कि प्राइवेट अस्पतालों में लोगों का इलाज बेहतर ढग़ से और बहुत अच्छे तरीके से होता है पर एक गरीब परिवार कभी भी प्राइवेट अस्पताल का खर्चा नही उठा सकता। जो ऐसा सोचते हैं वो शायद इस अस्पताल से अनजान हैं। आज हम आपको बता रहे हैं देश के ऐसे पहले अस्पताल के बारे में जहां कैश काउंटर ही नही हैं।

Advertisement

29 सितंबर का दिन पुरी दुनिया में विश्व ह्रदय दिवस के रूप में मनाया जाता है। जिसका उद्देश्य लोगों को दिल से संबंधित बिमारीयों से जागरूक कराना है। आज हम आपकों बताते हैं ऐसे अस्पताल के बारे में जो सालों से इसी दिशा में कार्यरत है। श्री सत्य सांई संजीवनी हॉस्पिटल देश का ऐसा अस्पताल जिसका दिल सिर्फ बच्चों के लिए धडक़ता है। यहां बच्चों के दिल से संबंधित रोगों का इलाज मुफ्त में होता है। इस अस्पताल की लोकप्रियता केवल हमारे में देश में नहीं है दुनियाभर से लोग यहां इलाज के लिए आते हैं।

नवी मुंबई के खारघर में निर्मित श्री सत्य साई हॉस्पिटल में कैश काउंटर ही नहीं है। इस अस्पताल में इलाज पूरी तरह मुफ्त है। और इलाज ही नहीं दवाइयां भी फ्री में मिलती है। यहां पैसे के लेन-देन की कोई इंतजाम ही नहीं है, इसलिए यहां कोई कैश काउंटर ही नहीं है। आपको बता दें इस हॉस्पिटल में रजिस्ट्रेशन चार्ज भी नहीं लगता। साथ ही आपको बताते चले यह हॉस्पिटल सिर्फ और सिर्फ बच्चों के लिए है। जोकि दिल के बीमारी संबधित मरीजों के लिए है।खारघर स्थित श्री सत्य साईं हॉस्पिटल हार्ट की बीमारी से ग्रसित बच्चों के लिए संजीवनी से कम नहीं है। अस्पताल को नवंबर 2022 में 10 साल पूरे हो रहे है। इन दस सालों में सत्य साई के इस सेंटर में प्रदेश के ही नहीं अन्य राज्यों व विदेश के मरीज ओपीडी में पहुंचे।

मल्टी सुपर अस्पताल से आधुनिक सुविधा

संजीवनी अस्‍पताल के मैनेजिंग डायरेक्‍टर डॉ. सी श्रीनिवास बताते हैं कि भारत में इसी तरह जन्‍मजात ह्रदय रोगों से पीड़‍ित बच्‍चों के लिए नवी मुंबई के खारघर में अस्पताल शुरू किया गया है इस अस्‍पताल में दिल के रोगों से संबंधित सभी आधुनिक और बेहतरीन किस्‍म की मशीनें और उपकरण मौजूद हैं।यहां तक कि जो सुविधाएं इस अस्‍पताल में हैं ऐसी कई सुविधाएं मल्‍टी सुपर स्‍पेशलिटी अस्‍पतालों में भी नहीं हैं।यहां भारत के किसी भी कोने से मरीज आ सकते हैं, सभी को इलाज दिया जाता है ।

हर महीने होता है दो हजार बच्चो का काउंसलिंग

अस्पताल में औसतन हर महीने 2 हजार लोग काउंसलिंग के लिए आते हैं। वहीं 8 से 10 पीडियाट्रिक कार्डियक सर्जरी और इंटरवेंशन हर रोज किए जाते हैं। ऐसे में हर महीने डेढ़ s सौ और हर साल डेढ़ हजार बच्चोँ का उपचार कर जान बचाई जाती है। अस्पताल में कैश काउंटर नहीं है। यहां इलाज पूरी तरह से नि:शुल्क होता है। डॉ. सी श्रीनिवास ब‍ताते हैं कि यह पूरी तरह निशुल्‍क अस्‍पताल है और अब लोग इसके बारे में जानने भी लगे हैं तो यहां रोजाना मरीजों की भीड़ भी रहती है हालांकि गर्दी होने पर टोकन सिस्टम दिया जाता है ।

भ्रूण की जांच कर पता लगाते हैं ह्दय रोग
अस्पताल परिसर में सालभर पहले श्री सत्य साई संजीवनी मां एवं बाल हॉस्पिटल भी शुरू किया गया है। यहां मातृ देखभाल, पोषण और प्रसव पूरी तरह से नि:शुल्क किया जाता है। यहां भ्रूण कार्डिएक इको सेवाएं देश में एक असामान्य विशेषता है। इससे गर्भ में भ्रूण की जांच से जन्मजात ह्रदय रोग की पता लगाया जाता है।

मनाई जा रही 10 वी वर्षगांठ

इस महीने नवंबर 2022 में श्री सत्य साई संजीवनी अस्पताल की 10वीं वर्षगांठ मनाई जाएगी। वास्तव में यह अस्पताल विशेष रूप से नवी मुंबई के लिए वरदान है। यह देशभर बच्चों के लिए एक जाना पहचाना अस्पताल बन रहा है। यहां बच्चों के साथ आए परिजनों के इलाज व रहने की पूरी व्यवस्था है।इसके लिए महाराष्ट्र के साथ ही देश के अलग अलग राज्यों और विदेशो से लोग उपचार कराने आ रहे है। डॉ श्री निवास ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी इस अस्पताल में इस तरह के बच्चो को रेफर करते है । केन्द्रों में बाल चिकित्सा हृदय उपचार पूरी तरह से मुफ्त है।

हिंदी राष्ट्रभाषा नहीं…आखिर भाषाओं को लेकर राज ठाकरे की क्या है सलाह?
CM Ekanath Shinde: वर्षा बंगले में मेहमान नवाजी पर करोड़ों खर्च, RTI से खुला राज
NAVI MUMBAI: खुद को पुलिस बताकर नाबालिग से बलात्कार ,आरोपी निलंबित पुलिस गिरफ्तार
उधारी दिया पैसा वापस मांगने पर युवक की हत्या , तीन आरोपी गिरफ्तार 
Higher secondary paper leak : 12वीं पेपर लीक मामले में पांच गिरफ्तार,मुख्य आरोपी की तलाश
TAGGED:Maharashtra newsmumbai newsnavi mumbai newssatya sai sanjivani hospital
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
maxresdefault 2
मुंबईसिटी

Mandalay Metro Project: मेट्रो 2बी डीएन नगर से मंडाले मेट्रो परियोजना की निर्माण लागत में 248 करोड़ रुपये की वृद्धि

Deepak dubey
Deepak dubey
January 31, 2025
Mumbai Water Crisis: मुंबई में जल संकट से निपटने की नई रणनीति: मनपा ₹100 करोड़ खर्च कर मानसूनी झील जल को बनाएगी पीने योग्य, 2027 से मिलेगी 7200 मिलियन लीटर अतिरिक्त जल आपूर्ति
120 Bahadur movie: 120 बहादुर’ बनेगी डिफेंस थिएटर्स की पहली फिल्म: सीमाओं पर तैनात जवानों तक पहुंचेगा सिनेमा, फरहान अख्तर की फिल्म रचेगी नया इतिहास
Wah! तीसरी आंख की निगरानी में स्वास्थ्य केंद्र, 24 घंटे रहेगा पहरा
आरसीएफ अलीबाग फैक्ट्री विस्फोट में 3 की मौत ,आठ घायल
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?