Joindia
क्राइमदेश-दुनियामुंबईसिटी

सांताक्रुज से एक वर्षीय का अपहरण करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement

सांताक्रूज पुलिस स्टेशन अंतर्गत एक वर्षीय बच्ची का अपहरण करने वाली दो महिलाओं को सोलापुर रेलवे स्टेशन से बांद्रा क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। बच्ची को बिक्री के लिए हैदराबाद ले गई और फिर वापस मुंबई लाते समय उन्हें सोलापुर रेलवे स्टेशन पर गिरफ्तार किया गया।अपहृत युवती को उनके कब्जे से सुरक्षित छुड़ा लिया गया है ।

अपहरण के महज 48 घंटे में ऑपरेशन सफल हो गया।इस संबंध में सोलापुर रेलवे सुरक्षा बल के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक मुंबई के सांताक्रूज पुलिस स्टेशन अंतर्गत से दो महिलाओं ने एक साल की बच्ची का अपहरण कर हैदराबाद चली गई और वहां से हुसैन सागर एक्सप्रेस से मुंबई लौट रही थीं।दोनों महिलाएं अपहृत बच्चे को बेचने के इरादे से हैदराबाद गई थीं।

लेकिन लेन-देन के विफल होने की वजह से खबर आई कि दोनों महिलाएं अगवा किए गए बच्चे को लेकर मुंबई लौट रही थीं। इसी के तहत जब हुसैनसागर एक्सप्रेस सोलापुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने पूरी ट्रेन का निरीक्षण किया।फिर एक सामान्य बोगी में एक बच्चे के साथ दो संदिग्ध महिलाएं मिलीं। टिकट जांच के बहाने उन्हें ट्रेन से नीचे उतारकर हिरासत में लिया गया। बाद में दोनों आरोपी महिलाओं को अपहृत बच्चे के साथ मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया।

Advertisement

Related posts

महाराष्ट्र सरकार को बड़ा झटका: अनिल देशमुख के खिलाफ CBI जांच रोकने की याचिका की खारिज, SC ने कहा-हम इसे ‘टच’ नहीं करेंगे

cradmin

Maharashtra farmer suicide: दम तोड़ते अन्नदाता, शिंदे सरकार के कार्यकाल में लाचार हुए किसान, 6 महीनों में 1450 किसानों ने की आत्महत्या!

dinu

NAVI MUMBAI: एलआईसी कार्यालय के बाहर नवी मुंबई कांग्रेस का आंदोलन

Deepak dubey

Leave a Comment