By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: कोली समुदाय का श्मशान घाट ढहाने पर मुंबई उपनगरीय कलेक्टर तलब
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » कोली समुदाय का श्मशान घाट ढहाने पर मुंबई उपनगरीय कलेक्टर तलब

देश-दुनियाठाणेनवीमुंबईफिल्मी दुनियामुंबईराजनीतिरोचकसिटी

कोली समुदाय का श्मशान घाट ढहाने पर मुंबई उपनगरीय कलेक्टर तलब

Deepak dubey
Last updated: September 15, 2022 5:57 pm
Deepak dubey
Published: September 15, 2022
Share
693034 bombay high court 02
SHARE

 

मुंबई। बॉम्बे हाई कोर्ट ने उपनगरीय मलाड के एरंगल समुद्र तट पर एक श्मशान घाट को तोड़े जाने के मामले में मुंबई उपनगरीय जिला कलेक्टर को 19 सितंबर को तलब किया है।
मुख्य न्यायाधीश दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति माधव जामदार की खंडपीठ बृहस्पतिवार को चेतन व्यास नामक व्यक्ति की ओर से दायर उस याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें मछुआरा समुदाय द्वारा समुद्र तट पर निर्मित एक हिंदू श्मशान घाट के अनधिकृत निर्माण पर चिंता जताई गई थी।

याचिका में दावा किया गया था कि यह निर्माण तटीय विनियमन क्षेत्र (सीआरजेड) के नियमों का उल्लंघन करके किया गया है।

उच्च न्यायालय ने 2021 में महाराष्ट्र तटीय क्षेत्र प्रबंधन प्राधिकरण, जिला कलेक्ट्रेट और बृहन्मुंबई नगर निगम के संबंधित अधिकारियों को मौके का संयुक्त निरीक्षण करने का निर्देश दिया था।

टीम ने निष्कर्ष निकाला कि श्मशान घाट अवैध रूप से और आवश्यक अनुमति के बिना बनाया गया था। एक रिपोर्ट में, टीम ने आगे दावा किया कि निर्माण कार्य दो मछुआरा समुदायों द्वारा किया जा रहा था। रिपोर्ट के आधार पर कलेक्टर कार्यालय ने ढांचा गिरा दिया।

अदालत ने बृहस्पतिवार को यह जानना चाहा कि क्या उक्त ढांचे का निर्माण करने वाले समुदाय का पक्ष सुना गया था, या उन्हें ढांचा ढहाये जाने से पहले अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया था।

जब अदालत को सूचित किया गया कि इस मामले में कोई सुनवाई नहीं हुई है, तो पीठ ने सवाल किया कि कलेक्टर कार्यालय किस प्रकार काम कर रहा था।

सीजे दत्ता ने कहा, ‘‘कुछ मामलों में, कलेक्टर बैठे रहते हैं और (नियमों के) उल्लंघन की अनदेखी करते हैं, लेकिन इस तरह के मामलों में कानून की उचित प्रक्रिया का पालन किये बिना त्वरित कार्रवाई की जाती है।’’

पीठ ने मुंबई उपनगरीय जिला कलेक्टर को 19 सितंबर को अदालत में उपस्थित रहने का निर्देश दिया। उसी दिन मामले की फिर से सुनवाई होगी।

Gynecology department: जे.जे. अस्पताल के स्त्री रोग विभाग का ऑपरेशन थियेटर सोमवार से बंद
पुलिस आयुक्त के नाम पर गिफ्ट वाउचर की मांग ,जांच में जुटी पुलिस
Petition to ban Sanatan Sanstha: सनातन संस्था पर प्रतिबंध लगाने की याचिका मुंबई उच्च न्यायालय में खारिज
राज्यसभा में जय हिंद, वंदे मातरम पर रोक, सोमवार से संसद का शीतकालीन सत्र, नहीं कहा जायेगा थैंक्यू
मराठा आरक्षण की सुनवाई के लिए की जा रही नजरअंदाज मुंबई हाई कोर्ट ने लगाई फटकार  
TAGGED:Bombay High courtkoli samajMaharashtra newsmumbai news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
IMG 20220815 WA0061
इवेंटकल्याणखेलठाणेनवीमुंबईफिल्मी दुनियामुंबईराजनीतिरोचकसिटी

स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव पर दिवा में मुफ्त पीयूसी का वितरण

Deepak dubey
Deepak dubey
August 15, 2022
…. तो समलैंगिकों का स्वर्ग बन जाएगा थाईलैंड!
फर्जी प्लेसमेंट एजेंसी में बेरोजगारों से ठगी , विदेश भेजने वाले चार ठग गिरफ्तार
मुंबई के इस अंडरवर्ल्ड डॉन की बेटी के साथ हुई थी दरिंदगी, आज भी न्याय का इंतजार, केंद्रीय मंत्री अमित शाह को पत्र
Kalyan Dombivli water supply shutdown: कल्याण, डोंबिवली और टिटवाला में मंगलवार को आठ घंटे पानी की कटौती, नागरिक करें पानी का संचय
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?