By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: कोस्टल रोड से ‘महाबचत’: 70:30 के अनुपात में समय और ईंधन की बचत
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » कोस्टल रोड से ‘महाबचत’: 70:30 के अनुपात में समय और ईंधन की बचत

सिटीUncategorizedदेश-दुनियामुंबई

कोस्टल रोड से ‘महाबचत’: 70:30 के अनुपात में समय और ईंधन की बचत

vinu
Last updated: August 10, 2022 7:22 am
vinu
Published: August 10, 2022
Share
IMG 20220720 WA0076
SHARE
महानगरपालिका की महत्वाकांक्षी परियोजना मुंबई कोस्टल रोड (coastal road) परियोजना का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। इस परियोजना की पहली सुरंग का काम लगभग 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है तो दूसरी सुरंग की खुदाई का काम भी आधे से ज्यादा पूरा हो चुका है। सुरंग खुदाई का महत्वपूर्ण चरण का काम पूरा होने के साथ ही कोस्टल रोड परियोजना के निर्माण कार्य की रफ्तार में तेजी आएगी। कोस्टल परियोजना से मुंबईकरो को महाबचत होने वाली है मुंबईकरो के समय और इंधन दोनों में बचत होगी। मरीन ड्राइव से वर्ली आवाजाही के लिए जहां लोगों का 70 प्रतिशत समय बचेगा तो वही गाड़ियों में 30 प्रतिशत से ज्यादा इंधन की बचत होगी
Advertisement
। मनपा की इस कोस्टल रोड और परियोजना के फायदे को लेकर मुंबईकरो में काफी उत्साह है।
मनपा की कोस्टल रोड परियोजना का काम इन दिनों फूल स्पीड में चल रहा है। जनवरी 11 तारीख को वर्ष 2021 में शुरू हुए कोस्टल रोड परियोजना के पहले सुरंग की खुदाई एक वर्ष अर्थात 10 जनवरी 2022 को पूरी हो गई थी। और एक अप्रैल से शुरू दूसरे सुरंग की खुदाई का काम शुरू हुआ। मात्र 119 दिनों में एक किमी तक सुरंग खुदाई का काम पूरा कर लिया गया। अब बचे हुए एक किमी 7 मीटर सुरंग की खुदाई के लिए काउनडाउन शुरू हो गया है। मनपा के इंजीनियरों का दावा है कि आगामी 100 दिनों में बाकी की सुरंग खुदाई काम को पूरा कर लिया जाएगा। इस वर्ष के अंतिम महीने से पहले सुरंग खोदने का काम पूरा होगा।
IMG 20220411 WA0249
युवासेना आदित्य ठाकरे की खास नजर
मनपा की इस महत्वाकांक्षी योजन के निर्माण कार्य को लेकर शिवसेना के युवासेनाप्रमुख व पूर्वपर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे का विशेष ध्यान है। वे समय समय पर इसका जायजा लेते रहते हैं। कोस्टल रोड प्रोजेक्ट के तेज काम की रफ्तार को देखकर आदित्य ठाकरे ने भी संतुष्टि व्यक्त की है। और कार्य मे जुटे अधिकारियों की सराहना भी की है। आदित्य ठाकरे के अनुसार यह मनपा की परियोजना है। सीधे मुंबईकरों से कनेक्ट है। यह परियोजना पूरी होने के साथ ही मुंबईकरो को इसका लाभ मिल सकेगा।
10.58 किमी लम्बी परियोजना
बातादें  देश की सबसे धनी मुंबई महानगरपालिका की महत्वाकांक्षी कोस्टल रोड परियोजना का काम पूरी रफ्तार से शुरू है। लगभग 12 हजार करोड़ रुपये की लागत वाली 10.58 किमी लंबी कोस्टल रोड परियोजना का निर्माणकार्य लगभग 60 प्रतिशत पूरा हो चुका है। इस परियोजना पर तैनात मावळा मशीन से 2.07 किमी लंबी दो सुरंगे भी बनाई जा रही है। पहली सुरंग की खोदाई का काम पूरा करने के बाद पुनः दूसरी सुरंग की खोदाई का काम शुरू कर दिया। 6 -6 लेन की यह सुरंगे समुंद्र और पर्वत के 10 मीटर से 100 मीटर नीचे से सुरंग पास हो रही है।
सुरक्षा संसाधनों से लैस होगी सुरंगे
इस परियोजना को तीन चरणों में बनाया जा रहा है। पहले चरण में मरीन ड्राइव से प्रियदर्शनी पार्क तक दो सुरंग का निर्माण किया जा रहा है। किसी भी अप्रिय घटना के दौरान सुरक्षा के लिए फायर सिस्टम तो घायलों के इलाज के लिए एम्बुलेंस तैनात किया जाएगा। एक बड़ा सर्किट हाउस बनाकर इस कोस्टल रोड के सुरंग में सभी इलेक्ट्रिक सर्विलेंस को उस सेंटर से संचालित किया जाएगा। पूरे सुरंग को 6 ठिकानों पर एयरपासिंग के लिये मशीनें लगाई जाएंगी।
अगले वर्ष नवम्बर में मिलेगा लाभ
अधिकारियों के दावा है कि अगले वर्ष नवंबर से पहले यह परियोजना पूरी कर ली जाएगी। इसके बड़े और पेचीदे काम को अन्जाम दिया जा चुका है। अब बचे हुए छोटे छोटे कार्यों को पूरा कर नवंबर से मुंबईकरो के लिए इस परियोजना की शुरुआत की जाएगी।
Impact of Middle East Tensions: आसमान छूने लगे हवाई किराए, यात्रियों की बढ़ी चिंता
Passengers are troubled by the arbitrariness of auto drivers: कुर्ला स्टेशन पर बेस्ट बस सेवा ठप, ऑटो चालकों की मनमानी से यात्री परेशान
Jaydeep Apte मालवण मूर्ति ढहने के मामले में मूर्तिकार जयदीप आप्टे गिरफ्तार
BJP MLA Yogesh Sharma slapping incident: बीजेपी विधायक योगेश शर्मा थप्पड़ कांड :चार पदाधिकारियों कार्रवाई
‘स्पेशल 26 ‘ के लुटेरों पर पुलिस की रेड, गिरोह के आठ आरोपियों को किया गिरफ्तार
TAGGED:Bmccoastal roadhighteck bmcmavalamumbaiyuvasena adity thakrey
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
sudip pandey 41338 15 06 2017 13 11 52
कल्याणक्राइमठाणेनवीमुंबईफिल्मी दुनियामुंबईसिटी

भोजपुरी फिल्म स्टार सुदीप पांडेय का अपहरण

Deepak dubey
Deepak dubey
February 9, 2023
Rs 2000 exchange date extend: दो हजार के नोट बदलने की छूट 31 अक्टूबर तक दे RBI- कैट
गले में मछली फंसने से 6 माह के बच्चे की मौत
जच्चा-बच्चा की मौत के बाद, परिजनों ने की मारपीट, डॉक्टरों ने बंद रखा बाल रोग ओपीडी, मनपा के उपनगरीय अस्पातलों में, सप्ताह भर में हुई दूसरी घटना
नासिक का युवक ललित पाटील दुकान से नशे की दुनिया में कैसे रखा कदम
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?