By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Heat weather: जानिए लू और हीटवेव में फर्क, मई में चढ़ेगा पारा, पिछले कई वर्षों का टूटेगा रिकार्ड
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Heat weather: जानिए लू और हीटवेव में फर्क, मई में चढ़ेगा पारा, पिछले कई वर्षों का टूटेगा रिकार्ड

Uncategorizedठाणेदेश-दुनियापालघरसिटी

Heat weather: जानिए लू और हीटवेव में फर्क, मई में चढ़ेगा पारा, पिछले कई वर्षों का टूटेगा रिकार्ड

dinu
Last updated: May 1, 2022 5:10 pm
dinu
Published: May 1, 2022
Share
download 6
SHARE

मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि मई के महीने में देश के कई प्रान्तों में 48 डिग्री की आग बरस सकती है। इसका असर उत्तर हिंदुस्थान पर भी पड़ेगा, जहां झुलसाने वाली तपन लोगों की परेशानी बढ़ाएगी। मौसम विभाग ने 10 राज्यों महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, बिहार, मध्य प्रदेश, गुजरात और झारखंड के लिए अलर्ट जारी किया है। महाराष्ट्र पर भी गर्मी का जोरदार असर पड़ेगा।
आईएमडी के मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार देश में भीषण गर्मी महसूस की जा रही है। करीब 70 प्रतिशत हिस्से की 80 फीसदी आबादी भीषण गर्मी से झुलस रही है। यह अगले 24 से 48 घंटे तक ऐसी ही बनी रहेगी। हिंदुस्थान के बड़े हिस्से में अगले पांच दिनों तक लू का प्रकोप रहेगा। आईएमडी ने कहा कि मई के पहले सप्ताह तक हालात गंभीर बने रहने की आशंका है। हालांकि इसके बाद दूसरे सप्ताह से बारिश होने का अनुमान है, जिससे लोगों को गर्मी और लू के थपेड़ों से राहत मिल सकती है।

Heatwave joindia

राज्य में टूटा अप्रैल महीने का रिकार्ड

महाराष्ट्र में भी आसमान से आग बरस रही है। अप्रैल की इस हिट वेव ने महाराष्ट्र में रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आईएमडी के मुताबिक अन्य राज्यों के अलावा खास तौर से महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में अगले चार दिन तापमान और बढ़ने वाला है। विदर्भ के चार शहरों अकोला, चंद्रपुर, वर्धा, यवतमाल में अगले चार दिनों तक जरूरत ना हो तो घर से बाहर ना निकलने की सलाह दी गई है। मई के मध्य में जितनी गर्मी पड़ा करती थी, उतनी अप्रैल महीने में ही पड़ रही है। विदर्भ के अलावा मराठवाडा में भी इसी तरह तेज तापमान और गर्मी बढ़ने की आशंका जताई गई है। मुंबई का तापमान भी अगले कुछ दिनों तक 37 या इससे ज्यादा रहने वाला है।

Loo joindia

ज्यादातर जिले 40 के पार

राज्य के ज्यादातर जिलों में तापमान 40 के पार चला गया है। विदर्भ की बात करें तो नागपुर में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस, यवतमाल में तापमान में 45 डिग्री सेल्सियस, अमरावती में 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चंद्रपुर ने तो रिकॉर्ड ही तोड़ दिया। यहां तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 2 मई तक विदर्भ में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक केएस होसालिकर ने महाराष्ट्र और देश के मध्य भाग में पांच दिनों तक बेहद ज्यादा गर्मी पड़ने की चेतावनी जारी की है। खास कर दोपहर के वक्त घर या ऑफिस में ही रहने को कहा गया है। 30 अप्रैल से 2 मई तक जबर्दस्त हीट वेव आने का अनुमान जताया गया है।

लू और हीट वेव में क्या है फर्क

जानकारों की माने तो तापमान जब 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा हो उस समय ह्यूमिडिटी औसतन 4.5 हो तो लू चलती है उसे लू कहा जाता है। लू के दौरान लोगों के शरीर मे तामपान बढ़ जाता है। इससे बचने के लिए तरल पदार्थ का सेवन अधिक हो तो अच्छा होता है। लेकिन जब तापमान में ह्यूमिडिटी 6.4 से ज्यादा हो और गर्म तेज हवाएं तो उसे एक्स्ट्रीम हीट वेव कहा जाता है।

Bajaj electric scooter : स्कूटर सेगमेंट में फिर चैंपियन बनेगा बजाज! धमाकेदार फीचर वाला इलेक्ट्रिक ‘चेतक’ मचा रहा धमाल
Redevelopment of Shatabdi Hospital: अक्टूबर से मिलेंगी अत्याधुनिक सुविधाएं, शताब्दी अस्पताल का नया मुहूर्त!, मनपा का दावा अंतिम चरण में पहुंचा काम
War 2 promotion strategy: ‘वॉर 2’ के प्रमोशन में एक-दूसरे से दूर रहेंगे ऋतिक और एनटीआर! वाईआरएफ की नई रणनीति
गजब मोदी सरकार: पीएम कौशल विकास योजना में 94 लाख फर्जी लाभार्थी, सामने आया 14 हजार करोड़ का घोटाला
Accident during Ganpati immersion: बाप्पा के विसर्जन में दो डूबे, पुलिस वाले समंदर में कूदे, तब बची युवकों की जान
TAGGED:#heatwave#joindiamumbai#joindianews#looheat#raisingtemprature#tempratureheat wavejoindia
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
auto rickshaw drivers at bandra bombay mumbai maharashtra india asia ET1WN3
क्राइमनवीमुंबईसिटी

Action on rickshaws: नियम तोड़ने वाले 52,900 रिक्शों पर कार्रवाई !

Deepak dubey
Deepak dubey
January 15, 2025
Akhilesh Yadav will come to Maharashtra: 18 और 19 अक्टूबर को महाराष्ट्र आएंगे अखिलेश यादव
EVM machine: ईवीएम के खिलाफ विरोधी एकजुट हुए
युवा सेना के तरफ से भव्य मशाल रैली का आयोजन
Jaslok Hospital negligence case: जसलोक अस्पताल पर गंभीर आरोप: डॉक्टरों की लापरवाही से सम्राट मोरे की मौत, गांवदेवी थाने में शिकायत दर्ज
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?