Joindia
आध्यात्मकल्याणकाव्य-कथाकोलकत्ताक्राइमखेलठाणेदिल्लीदेश-दुनियानवीमुंबईपालघरफिल्मी दुनियाबंगलुरूमीरा भायंदरमुंबईराजनीतिरोचकसिटीहेल्थ शिक्षा

स्कूल में परिजनों की पिटाई: पुणे में तीन साल की फीस माफ करवाने पहुंचे पेरेंट्स की बाउंसर ने की पिटाई

bouncer 1647075274

[ad_1]

पुणे19 मिनट पहले

कॉपी लिंकपरिजनों का आरोप है कि स्कूल की प्रिंसिपल के कहने पर उनके साथ मारपीट हुई है। - Dainik Bhaskar

परिजनों का आरोप है कि स्कूल की प्रिंसिपल के कहने पर उनके साथ मारपीट हुई है।

पुणे के एक स्कूल में कुछ बाउंसर ने एक अभिभावक की बुरी तरह से पिटाई कर दी। इस घटना का एक वीडियो अब सामने आया है, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, परिजनों और स्कूल के प्रिंसिपल के बीच फीस को लेकर विवाद हुआ था।

घटना शहर के बिबेवाड़ी इलाके में स्थित क्लाइन मेमोरियल स्कूल की है। यहां शुक्रवार को कुछ परिजन कोविड-19 का हवाला देकर तीन साल की फीस माफ करवाने के लिए प्रिंसिपल से मिलने गए थे। इसी दौरान उनकी पहले बहस हो गई और फिर नौबत गालीगलौज तक पहुंच गई। आरोप है कि इसके बाद प्रिंसिपल के इशारे पर एक महिला बाउंसर ने उनकी बुरी तरह पिटाई कर दी।

इस मामले को लेकर मंगेश गायकवाड़ (49) नाम के शख्स ने बिबेवाड़ी पुलिस स्टेशन में केस दर्ज करवाया है। मयूर के मुताबिक, उनका बेटा इस स्कूल में पड़ता है। मयूर के मुताबिक, महिला बाउंसर ने उनपर डंडे से हमला किया है। इस मारपीट का वीडियो मौके पर मौजूद एक शख्स ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया है।

वीडियो के बावजूद स्कूल मारपीट की घटना से इनकार कर रहा है।

वीडियो के बावजूद स्कूल मारपीट की घटना से इनकार कर रहा है।

स्कूल ने घटना से इनकार किया

हालांकि, स्कूल की प्रिंसिपल सुनंदा सिंह ने कहा,’हमने किसी परिजन को बुलाया नहीं था। इसके बावजूद वे यहां आये और फीस मांफ करने का रिक्वेस्ट लैटर दिया। हम उनकी रिक्वेस्ट पर विचार कर रहे हैं। मारपीट के बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है। अगर ऐसी कोई घटना हुई है, तो उसकी जांच करवाई जाएगी और दोषियों पर कार्रवाई होगी।’

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Related posts

Bhiwandi violence : छत्रपति शिवाजी चौक, भिवंडी में शिवसेना (शिंदे गुट) और शिवसेना (UBT) कार्यकर्ताओं में मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Deepak dubey

PM Modi: BMC चुनाव से पहले फेरीवालों पर मोदी ने फेंका पासा, कहा छोटे कदमों से मिलेगी सफलता, पैसा है फिर भी विकास को मुंबई तरस रही है।

dinu

बालासाहेब ठाकरे की 10वीं पुण्यतिथि पर उद्धव ठाकरे ने दी श्रद्धांजलि

Deepak dubey

Leave a Comment