By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: CRIME: कृष्णानंद राय की हत्या के लिए मुंबई से बुलाए थे शूटर, मुख़्तार अंसारी ने मुन्ना बजरंगी को सौपी थी जिम्मेदारी
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » CRIME: कृष्णानंद राय की हत्या के लिए मुंबई से बुलाए थे शूटर, मुख़्तार अंसारी ने मुन्ना बजरंगी को सौपी थी जिम्मेदारी

कल्याणक्राइमठाणेदेश-दुनियानवीमुंबईमुंबईसिटी

CRIME: कृष्णानंद राय की हत्या के लिए मुंबई से बुलाए थे शूटर, मुख़्तार अंसारी ने मुन्ना बजरंगी को सौपी थी जिम्मेदारी

Deepak dubey
Last updated: May 18, 2023 4:44 am
Deepak dubey
Published: May 2, 2023
Share
mukhtar1614839594015
SHARE

मुंबई। गाजीपुर के विधायक कृष्णानंद राय(Ghazipur MLA Krishnanand Rai)की हत्या कराने के आरोप में गैंगस्टर एक्ट में माफिया मुख्तार अंसारी(Mukhtar Ansari)और उसके भाई सांसद अफजाल अंसारी(MP Afzal Ansari)को शनिवार को दोषी करार दिया गया है। (CRIME) इससे एक बार फिर कृष्णानंद राय हत्या सुर्खियों में है। 18 साल पहले कृष्णानंद की हत्या के लिए मुख़्तार ने मुंबई से शूटरों को बुलाया था। इसकी जिम्मेदारी भी मुंबई में रह रहे गैंगेस्टर मुन्ना बजरंगी को सौपी थी।
बतादें कि उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रामपुर का रहने वाला मुन्ना बजरंगी उर्फ़ प्रेम प्रकाश सिंह बेहद छोटी उम्र से ही गैंगस्टर बनने के सपने देखता था। उसे बचपन से ही हथियारों को खरीदने का शौक था। सिर्फ 14 साल की उम्र में उसने 250 रुपये से एक देसी तमंचा खरीद लिया। बस ये तो शुरुआत थी, इसके बाद उसने गुंडागर्दी में वो नाम बनाया। इसी के दम पर बाहुबली नेता माफिया डॉन मुख्तार अंसारी खासमखास बन गया। मुन्ना बजरंगी शुरुआत की लोकल डॉन गजराज सिंह के साथ।1984 में मुन्ना पर एक व्यापारी के हत्या का केस दर्ज हुआ। जौनपुर के बीजेपी नेता रामचंद्र सिंह की हत्या भी मुन्ना बजरंगी ने ही करवाई। इसके बाद उत्तर प्रदेश में इस गुंडे का दबदबा दिखने लगा। ऐसे में अब उसे राजकीय संरक्षण की जरुरत थी | इसके लिए मुन्ना बजरंगी ने बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी का दामन थाम लिया। इसके बाद मुन्ना बजरंगी ने मुख़्तार अंसारी के कहने पर ब्लाक प्रमुख कैलाश दूबे की हत्या कर ख़ास बन गया | मुख़्तार मुन्ना बजरंगी को हर तरह से संरक्षण देने लगा था |

Advertisement

9 गोली लगने के बावजूद अस्पताल में उठकर बैठ गया मुन्ना बजरंगी
मुन्ना बजरंगी ने मुख़्तार के इशारे पर दर्जनों हत्याए ,वसूली ,अपहरण के साथ साथ रेलवे और शराब का ठेका लेने लगा | इस बिच 1998 में दिल्ली पुलिस ने एक एनकाउंटर में मुन्ना बजरंगी को 9 गोली मारकर गिरा दिया | पुलिस उसे मरा समझकर अस्पताल ले गई | लेकिन वंहा अचानक उठकर बैठ गया | अस्पताल में उसका उपचार होने के बाद तिहाड़ जेल में बंद कराया गया |

मुन्ना बजरंगी मुंबई में बैठकर यूपी में करवाता था वसूली

मुन्ना बजरंगी पांच वर्षों तक तिहाड़ जेल में बंद रहा | इसके बाद उसे मुख़्तार द्वारा 2002 में बाहर निकाला गया | उसके तुरंत बाद मुख्तार अंसारी ने अपने इस शार्प शूटर को मुंबई भेज दिया और वो मुंबई में ही रहने लगा। मुंबई में रहकर इसने वहां के लोकल गुंडों के अलावा अंडरवर्ल्ड से भी अपने रिश्ते बनाने शुरू किए। मुन्ना बजरंगी बेशक मुंबई में रह रहा था लेकिन उत्तर प्रदेश में मुख्तार के गैंग के सरकारी ठेकों का काम था वही देखता था। उस दौर में सरकारी ठेकों से वसूली माफियाओं की कमाई का सबसे बड़ा जरिया हुआ करता था। मुन्ना बजरंगी भी मुख्तार के इशारे पर वसूली करवाता था |

मुन्ना बजरंगी और उसके गुर्गो ने विधायक कृष्णानंद को गोलियों से भूना
साल 2005 में मुख्तार अंसारी ने विधायक कृष्णानंद राय की हत्या की साजिश रची।मुख्तार अंसारी जेल में बैठकर इस काम को अपने खासम ख़ास शूटर मुन्ना बजरंगी को काम सौंपी । मुख़्तार के कहने पर 29 नवंबर 2005 के दिन मुन्ना बजरंगी अपने कुछ और गुंडो के साथ गाजिपुर गया ।उसी दिन एक क्रिकेट मैच का उद्घाटन कर लौट रहे कृष्णानंद राय को रास्ते में मुन्ना बजरंगी और गुर्गो ने उनके काफिले पर फायरिंग शुरू कर दी। 500 राउंड फायरिंग कर विधायक और उनके काफिले में मौजूद 7 लोगों को गोलियों से भून डाला गया। इस हत्या के बाद मुन्ना बजरंगी वापस मुंबई लौट आया | इसके बाद ही यह मोस्ट वांटेड आरोपी बन गया |

मुंबई से हुई मुन्ना बजरंगी की गिरफ्तारी
साल 2009 में दिल्ली पुलिस ने मुंबई के मलाड से मुन्ना बजरंगी को गिरफ्तार कर लिया। कहा जाता है कि ये गिरफ्तारी खुद मुन्ना बजरंगी ने ही करवाई थी क्योंकि उसे डर था कि उसका एनकाउंटर हो सकता है। साल 2012 में मुन्ना ने जेल में रहकर ही जौनपुर के मड़ियाहूं से विधानसभा चुनाव लड़ा, लेकिन जीत नहीं मिली। मुन्ना बजरंगी के पास पैसे की कोई कमी नहीं थी। कहते हैं उसके पास 250 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति थी। देश के अलग-अलग हिस्सों में उसने प्रॉपर्टी खरीदी हुई थी। उसकी पत्नी सीमा सिंह और साला उसके काम को देखते थे। मुन्ना बजरंगी की एक बेटी भी थी।

जेल में हुई मुन्ना बजरंगी की हत्या
साल 2018 में मुन्ना के साले की हत्या करवा दी गई। मुन्ना की पत्नी सीमा सिंह ने अपने भाई की हत्या के बाद पति की हत्या की भी आशंका जताई। उस वक्त मुन्ना झांसी जेल में बंद था। इस घटना के बाद उसे झांसी जेल से बागपत जेल में शिफ्ट कर दिया गया, लेकिन बागपत जेल में आए हुए मुन्ना को अभी एक दिन ही हुआ था कि 18 जुलाई 2018 के दिन जेल के अंदर से उसका हत्या की खबर सामने सामने आई। जेल में ही बंद सुनील राठी पर हत्या के आरोप लगे। जेल के अंदर गोली मारकर मुन्ना बजरंगी का कत्ल हो गया था। अपने आपाराधिक जीवन में 40 से ज्यादा हत्याएं करने का दावा करने वाले मुन्ना बजरंगी को उसी अंदाज में मौत मिली जैसे उसने लोगों को दी थी। इस हत्या मामले में सुनील राठी पर आरोप लगा कि किसी कहने पर इस हत्या को अंजाम दिया | फिलहाल इस मामले में जांच अभी शुरू है | इसके साथ ही मुन्ना बजरंगी की कहानी भी समाप्त हो गई और अब मुख़्तार अंसारी को भी सजा सुना दी गई है |

Modi govt. 2.0 budget: चुनाव पर नजर, बजट पर दिखा असर, जानिए क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा

Maharashtra contractors protest: बकाया भुगतान विवाद गहराया — ठेकेदारों का सरकार को अंतिम नोटिस, आंदोलन की उलटी गिनती शुरू
Sai Baba Shirdi temple donation in crores: गुरुपूर्णिमा पर शिरडी साईं बाबा को भक्तों ने चढ़ाए 6.31 करोड़ रुपये, 3 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
बेजुबान को फांसी पर लटकाया ! कुत्ते के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज
Mumbai pune express highway: मुंबई पुणे है सबसे व्यस्त रास्तों में से एक, मुंबई-ठाणे-पुणे में चलेंगी 100 इलेक्ट्रिक शिवनेरी बसें
Smoking is injurious to health: सावधान!मस्तिष्क को सिकोड़ रहा धूम्रपान, समय से पहले कर देता है बूढ़ा, रिसर्च में सामने आया चौंकानेवाला खुलासा
TAGGED:Maharashtra newsmumbai newsUttar pradesh
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
ed
मुंबई

big news! Documents worth 150 crores in the hands of ED, will Thackeray Group’s problems increase?:बड़ी खबर! ईडी  के हाथ लगे 150 करोड़ की संपत्ति के दस्तावेज, बढ़ेगी ठाकरे ग्रुप की मुश्किलें?

Deepak dubey
Deepak dubey
June 22, 2023
Murder accused arrested: 13 साल बाद टूटा खामोशी का पर्दा: ₹25,000 की उधारी के लिए हत्या करने वाला आरोपी नागपुर से गिरफ्तार
महाराष्ट्र में नहीं चलेगा, गुलामी और गद्दारी का वंशवाद, संजय राऊत ने किया जोरदार प्रहार
रॉनी रॉड्रिग्स को सपोर्ट करने पहुंची नायरा बनर्जी और दर्शन कुमार
Bollywood: कटरीना, माधुरी, श्रीदेवी ने शर्वरी को डांस के प्रति दीवाना बनाया
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?