Joindia
कल्याणठाणेदेश-दुनियामुंबईराजनीति

हमने भगवान का दर्शन किया उसपर टिका करना बचपना है- आदित्य ठाकरे

eeqex5uwwaatqdq 201909305023

मथुरा। खुद को हिंदुत्ववादी के तौर पर पेश करने वाली भारतीय जनता पार्टी हमारे द्वारा भगवान का दर्शन करने पर भी टिका-टिप्पणी करती है यह उनका बचपना हैं ऐसा जबरदस्त जवाबी हमला कल शिवसेना नेता और विधायक आदित्य ठाकरे ने भाजपा पर बोला। आदित्य ठाकरे कल मथुरा और वृंदावन दौरे पर थे। जिस पर भारतीय जनता पार्टी ने उनकी आलोचना की।

Advertisement

आदित्य ठाकरे के इस दौरे ने उनके साथ उनकी माता रश्मि ठाकरे और परिवार के सदस्य भी मौजूद थे। मथुरा पहुंचने पर शिवसेना और ‘इंडिया’ अघाड़ी कार्यकर्ताओं ने आदित्य ठाकरे का जोरदार स्वागत किया। मथुरा स्थित 500 साल पुराने ठाकुर श्यामा श्यामजी महाराज मंदिर का हाल ही में नूतनिकरण और सुशोभीकरण किया गया है। जिसका उद्घाटन आदित्य ठाकरे के हांथों किया गया। इस दौरान आदित्य ठाकरे ने यमुना मैया की आरती भी की वहीं उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मभूमि का भी दर्शन किया।

मथुरा के बांके बिहारी मंदिर में पूजा करने के बाद आदित्य ठाकरे ने मीडिया से भी बातचीत की। उन्होंने कहा कि वह शिवसेना सांसद प्रियंका चतुवेर्दी के निमंत्रण पर मथुरा आए हैं। मीडिया के प्रतिनिधियों ने उनसे पूछा कि उन्होंने महाराष्ट्र के लिए भगवान से क्या मांगा है? इस पर उन्होंने कहा कि हमें भगवान को प्रणाम करना चाहिए, भगवान जानते हैं कि हमारे दिल और दिमाग में क्या है। उन्होंने कहा, कार्तिक पूर्णिमा का दिन शुभ माना जाता है और इस दिन यहां आकर दर्शन करने का भी महत्व होता है।

Related posts

BMC school land controversy: महायुति सरकार पर गंभीर आरोप: मनपा के 5 स्कूलों की जमीन निजी संस्थाओं को सौंपी, सदन में हंगामा

Deepak dubey

OTT प्लेटफार्म पर रिलीज हो रही है बिहार की बेटी संचिता बासु की फिल्म

vinu

रेप के बाद मर्डर फिर खाया मासूम का कलेजा

Deepak dubey

Leave a Comment