By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Language dispute over cremation receipt: गुजराती में रसीद मिलने से मचा बवाल, विपक्ष ने मनपा पर साधा निशाना
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Language dispute over cremation receipt: गुजराती में रसीद मिलने से मचा बवाल, विपक्ष ने मनपा पर साधा निशाना

रीडर्स चॉइस

Language dispute over cremation receipt: गुजराती में रसीद मिलने से मचा बवाल, विपक्ष ने मनपा पर साधा निशाना

Deepak dubey
Last updated: March 9, 2026 12:13 am
Deepak dubey
Published: March 9, 2026
Share
IMG 20260309 WA00001
SHARE

जो इंडिया / मुंबई: (Language dispute over cremation receipt)

Advertisement

मुंबई में हाल ही में संपन्न हुए महानगरपालिका चुनावों के बाद एक बार फिर भाषा का मुद्दा गरमा गया है। घाटकोपर स्थित हिंदू श्मशानभूमि में मृतकों के अंतिम संस्कार के लिए दी जाने वाली रसीद गुजराती भाषा में छपी होने का मामला सामने आने के बाद राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। विपक्षी दलों ने इसे मुंबई महानगरपालिका के कामकाज नियमों की खुली अवहेलना बताते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है और आंदोलन की चेतावनी दी है।
मिली जानकारी के अनुसार घाटकोपर पश्चिम क्षेत्र की हिंदू श्मशानभूमि में अंतिम संस्कार के दौरान परिजनों को जो पावती दी जा रही है, वह पूरी तरह गुजराती भाषा में छपी हुई है। इस बात का खुलासा होने के बाद स्थानीय राजनीतिक कार्यकर्ताओं और नागरिकों में नाराजगी देखने को मिल रही है।
इस मुद्दे को सबसे पहले उठाते हुए मनसे के घाटकोपर विभाग सचिव एडवोकेट अभिषेक सावंत ने मुंबई महानगरपालिका प्रशासन को पत्र लिखकर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुंबई में मनपा की अधिकृत कामकाज की भाषा मराठी है, ऐसे में किसी भी सरकारी सेवा से जुड़ी पावती या दस्तावेज मराठी अथवा अंग्रेजी में होना चाहिए। इसके बावजूद गुजराती में पावती देना नियमों के खिलाफ है।
अभिषेक सावंत ने मनपा के संबंधित सहायक आयुक्त को लिखे पत्र में कहा है कि यह मामला सिर्फ भाषा का नहीं बल्कि प्रशासनिक पारदर्शिता का भी है। उन्होंने श्मशानभूमि में दी जा रही पावती की प्रतियां भी अधिकारियों को सौंपते हुए कहा कि यह पूरी तरह गुजराती में छपी है और आम नागरिकों के लिए इसे समझना भी मुश्किल हो सकता है।
इस पूरे मामले में एक और गंभीर सवाल सामने आया है। जिस पावती को अंतिम संस्कार के बाद लोगों को दिया जा रहा है, उस पर मुंबई महानगरपालिका का आधिकारिक लोगो या नाम भी छपा हुआ नहीं है। ऐसे में यह संदेह पैदा हो गया है कि क्या यह पावती वास्तव में मनपा की ओर से जारी की जा रही है या फिर किसी निजी संस्था द्वारा दी जा रही है।
विपक्षी नेताओं का कहना है कि यदि यह पावती मनपा की आधिकारिक नहीं है, तो श्मशानभूमि परिसर में निजी स्तर पर रसीद जारी करना गंभीर अनियमितता है और इसकी जांच होनी चाहिए। वहीं यदि यह मनपा की ओर से ही दी जा रही है, तो फिर गुजराती भाषा का उपयोग करना सीधे तौर पर नियमों का उल्लंघन है।
दरअसल मुंबई महानगरपालिका के प्रशासनिक नियमों के अनुसार जन्म और मृत्यु से जुड़े सभी प्रमाणपत्रों तथा आधिकारिक दस्तावेजों में मराठी और अंग्रेजी भाषा का उपयोग किया जाता है। महाराष्ट्र सरकार के नियमों के मुताबिक स्थानीय प्रशासनिक कामकाज की मुख्य भाषा मराठी मानी जाती है। इसी कारण मुंबई महानगरपालिका क्षेत्र में जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र सामान्यतः मराठी और अंग्रेजी में ही जारी किए जाते हैं।
मनपा के आधिकारिक पोर्टल पर भी जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए आवेदन प्रक्रिया मराठी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है और प्रमाणपत्र भी इन्हीं भाषाओं में जारी किए जाते हैं। ऐसे में श्मशानभूमि में गुजराती भाषा में पावती दिए जाने की घटना ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
इस मामले को लेकर विपक्षी दलों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि मुंबई में मराठी भाषा और स्थानीय प्रशासनिक नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि इस मामले में तुरंत कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन छेड़ा जाएगा।
वहीं मनपा प्रशासन की ओर से अभी तक इस मुद्दे पर आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। स्थानीय नागरिकों और राजनीतिक दलों की मांग है कि पूरे मामले की जांच कर यह स्पष्ट किया जाए कि श्मशानभूमि में गुजराती भाषा में पावती क्यों दी जा रही है और इसके पीछे जिम्मेदार कौन है।

ISRO Chairman Visit Vashi Police Station: ISRO के अध्यक्ष डॉ. वी. नारायणन का वाशी पुलिस स्टेशन में अचनाक दौरा, पुलिस जवानों से की मुलाकात
ShrutiHaasan: श्रुति ‘मम्मा’ तो भड़क गईं… पर क्यों?
MUMBAI : कामा अस्पताल में शुरू होगा राज्य का पहला आईवीएफ सेंटर , जून से शुरू होगा मुफ्त उपचार
MH CET Scam: एमएच-सीईटी पर घोटाले की आंच! फेल छात्र बने टॉपर, कांग्रेस ने उठाए परीक्षा प्रणाली पर गंभीर सवाल
Akshara Singh : सिंह हूं मैं, ‘एक बार थूक दिया तो चाटती नहीं’, अक्षरा ने ‘पवन’ की निकाल दी हवा
TAGGED:#BMCLanguageRow#CrematoriumIssue#GujaratiReceipt#LanguageControversy#MaharashtraNews#MarathiLanguage#MumbaiLatestNews#MumbaiPolitics #MNS #BJP#MunicipalCorporation#OppositionProtestBMCNEWSGhatkoparmumbainews
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
BMC 8
कल्याणठाणेदेश-दुनियानवीमुंबईमुंबईसिटी

MUMBAI: मुंबई मनपा के विकास कार्य ठप , फॉलोअप के लिए प्रशासन के पास नहीं विशेष तंत्र

Deepak dubey
Deepak dubey
February 8, 2023
नाला साफ करते समय दो की मौत,एक गंभीर
Water supply: दूषित पानी आपूर्ति से धारावी कर परेशान
Corruption in vashi mortuary: नवी मुंबई के वाशी रुग्णालय में अमानवीय कृत्य: शव को कपड़े से लपेटने के लिए परिजनों से मांगे 2000 रुपये, सीसीटीवी में हुआ खुलासा
Vadh 2 Motion Poster Out: संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की ‘वध 2’ ने रिलीज से पहले बढ़ाई उत्सुकता, मेकर्स ने जारी किया मोशन पोस्टर
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?