Joindia
क्राइममुंबईसिटी

Transgender: कारामाती किन्नर!

IMG 20220423 WA0108

लोकल ट्रेन में महिलाओं से लूटपाट करने वाली एक करामाती किन्नर को रेलवे पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं।किन्नर घटना को एक नकली बंदूक के सहारे अंजाम देता था।जिसे पुलिस ने जब्त किया गया है।किन्नर नशे की आपूर्ति करने के लिए लूटपाट की वारदात को अंजाम देता था।

Advertisement

IMG 20220423 WA0107

जीआरपी बोरीवली के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अनिल कदम ने बताया कि शिकायतकर्ता महिला भिवंडी की निवासी है।महिला प्रतिदिन दादर स्थित फूल मार्केट में फूल बेचने आती थी और दादर से वसई होते हुए मेमू गाड़ी से वापस घर जाती है।पीड़िता के मुताबिक गुरुवार सुबह दादर स्टेशन से घर जाने के लिए विरार तेज लोकल पकड़ी थी।डिब्बे में करीब चार महिला यात्रा कर रही थी।ट्रेन करीब 6 बजे अंधेरी स्टेशन पहुंची, तभी आरोपी किन्नर ट्रेन में सवार हो गया। शराब के नशे ने किन्नर ने पीड़िता से पैसे मांगे और अन्य यात्रियों से पैसे इकठ्ठा करके देने को कहा,लेकिन महिला ने इनकार कर दिया।इसके बाद आरोपी ने पर्स से नकली बंदूक निकली और महिला को दिखाकर उससे चार हजार रुपए लूट लिए। इसके बाद चलती ट्रेन से कूदकर दूसरी गाड़ी से मुंबई सेंटर की तरफ फरार हो गया।जिसकी शिकायत महिला में बोरीवली पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई थी।
सहायक पुलिस निरीक्षक दर्शन पाटील ने बताया कि घटना के बाद से स्टेशन पर लगाए गए सीसीटीवी फुटेज की जांच सहित मुखबिरों को एक्टिव किया गया था। हालांकि घटना के समय पीड़ित महिला ने फोन में आरोपी किन्नर की फोटो निकली थी।इस फोटो के आधार खार इलाके में रहने वाली 23 वर्षीय किन्नर की पहचान हो गई।मुखबिरों की सूचना पर पुलिस एक टीम शनिवार शाम उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से लूट के ढाई हजार रुपए बरामद किए है।पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ इससे पहले भी अंधेरी पुलिस स्टेशन में अपराध दर्ज है।

Advertisement

Related posts

मुंबई के इन इलाकों में गुरुवार को रहेगी पानी की कटौती

Deepak dubey

CBI will interrogate Sameer Wankhede’s family: समीर वानखेडे की बढ़ी मुसीबत; सीबीआई करेगी परिवार से पूछताछ 

Deepak dubey

नवी मुंबई में एक डेवलपर की उसके ऑफिस में हत्या कर दी गई

Deepak dubey

Leave a Comment