जो इंडिया / बॉलीवुड : `आज की रात, मजा हुस्न का…’ (tamannaah bhatia item song) से अपने सभी फैंस के कलेजे पर छुरियां चलाने वाली तमन्ना भाटिया एक बार फिर अपनी कमरिया लचकाकर लोगों को रिझाने आ रही हैं। दरअसल, वे जल्द ही अजय देवगन की फिल्म `रेड २’ में एक आईटम सॉन्ग में नजर आनेवाली है। हालांकि, अभी इसकी शूटिंग पूरी नहीं हुई है लेकिन इससे पहले ही एक्ट्रेस का डांस मूव्स का एक वीडितो वायरल हो रहा है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वे जल्द ही एक और आयट सॉन्ग में नजर आएंगी।
वायरल वीडियो में तमन्ना कातिलाना अंदाज से कहर ढा रही हैं। इस वीडियो को देख सोशल मीडिया पर फैंस काफी क्रेजी नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को पैपराजी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में लिखा था `रेड २ म्यूजिक वीडियो से तमन्ना का लीक हुआ ऑन-सेट वीडियो वायरल हो गया!’ इस वीडियो में तमन्ना सफेद और सुनहरे रंग के कपड़े पहने नजर आ रही हैं और उन्हें बैकग्राउंड में डांसर्स के साथ कैमरे के लिए पोज देते हुए देखा जा सकता है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि एक्ट्रेस का `आज की रात…२.० जल्द आनेवाला है…!
इसे भी पढ़ें :-
